Tuesday, July 14, 2015

Monday, June 29, 2015

विचार ही व्यक्तित्व बनता हे -मौर्या


                                                    विचार ही व्यक्तित्व बनता हे -मौर्या 
                                                     1500 से ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित 
भायंदर-जैसे हमारे विचार होते हे ,वैसे ही हमारा जीवन और व्यक्तित्व बनता हे। सफलता पाने के लिए अपना लक्ष्य तय कर काम करे तो असफलता कभी आपके समक्ष नहीं आयेगी. आगे बढ़ने के लिये सपने ऐसे देखे जो आपको सोने ना दे. रामायण,कुरान,बाइबल सभी यही कहते हे कि जब हम किसी भी भगवान को याद करते हे तो हमारे भीतर उनका पूरा चित्र उभर आता है. महावीर और बुद्ध अपनी अहिंसा की ताकत के लिये मन प्राण से खड़े हो जाते हे तो राम मर्यादा के साथ तो कृष्ण न्याय के साथखड़े नजर आते है. इसी तरह हमारी सफलता इसी पर निर्भर हे की हम उस कार्य के को पूर्ण करने हेतू हममे कितना आत्मविश्वास है.
उपरोक्त विचार भायंदर(पश्चिम)स्थित मैक्सस बैंक्वेट हॉल मे दसवी,बारहवी,ग्रेजुएट,सी.ए ,सी.एस आदि के 1500 से ज्यादा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लायन राधेश्याम मौर्या ने व्यक्त किये. संजीवनी की और से आयोजित विद्याथी गुण गौरव कार्यक्रम मे मौर्या ने पद्मश्री,अरुणिता सिन्हा,धीरूभाई अम्बानी,अमिताभ बच्चन,फुटबॉल प्लेयर रोनाल्डो,बिहार के आय. ए. एस अधिकारी इंद्रजीत सहित अनेक लोगों के उदहारण दिये जिन्होंने असफलता को मात देकर सफलता के झंडे गाडे.उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कारों का निर्माण करना और प्राप्त संस्कारों को और मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है.
मौर्या ने बड़ी संख्या मे उपस्थित पलकों से कहा की बच्चो को उनके अनुसार चलने देंगे तो पढाई बोज ना होकर खेल की तरह होगी।मौके पर चोका मारना सफलता का प्रतीक है. आये मौके को जीवन मे कभी छोड़े नहीं। मौर्या ने कहा की जो व्यक्ति हार से नहीं डरता वो जल्दी सफलता पाता है. उन्होंने कहा की उपलब्धि उन लोगो ने हासिल कि जो जीयन मे कभी थके नही,हताश नहीं हुए. जिन्होंने अपना काम हर जटिल से जटिल परिस्थिति मे जारी रखा. जब आप कुछ करने की सोच लेते हे तब आप महानता की और बढ़ते है. लक्ष्य और मानवीय हिट की भावना से जो कॅया करते है उनका नाम एवं किर्ति संसार मे सदियों तक चलती है. युगों युगों तक याद की जाती है.
पूर्व सांसद डॉ संजीव नाइक ने अफ़सोस जताया की हमारे यहाँ अच्छी कॉलेज का अभाव है. उन्होंने कहा की सहर के लिये गर्व की बात हे कि हमारे पास पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित जैसे कलाकार हे जिन्हे भरत सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान मे से एक ऐसे पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है. शहर मे शिक्षा का स्तर बढ़ाने लिए वो हर तरह का सहयोग करेंगे।कार्यक्रम का संचालन युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक रमेश जैन ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे नगरसेवक ध्रुवकिशोर पाटिल की विषेश मेहनत रही।

Friday, June 26, 2015

अपनी क़ाबलियत को नजरअंदाज ना करे


      अपनी क़ाबलियत को नजरअंदाज ना करे 
                                                 लाइफ चेंजिंग सेमिनार रविवार को 
भायंदर- यदि हम पूरी तरह से एकाग्र होकर अपनी सारी ऊर्जा किसी कार्य मे लगा देते हे तो सफलता अवश्य मिलेगी।मुश्किल से मुश्किल काम हम आसानी से कर सकेंगे। यह ठीक हे कि हम जिस बिंदु पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे वहीँ हमारी सारी ऊर्जा भी एकाग्र होकर काम करने लगेगी।बिल्कुल वैसे ही जैसे कोइ गड्डा खोदने पर सारा पानी उसमे आकर जमा हो जाता हे।
उपरोक्त विचार सुप्रीम जेम्स प्राइवेट लिमिटेड व सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम की और से कर्मचारियों के लिए आयोजित लाइफ चेंजिंग सेमिनार मे लायन राधेश्याम मौर्या ने व्यक्त किये. कंपनी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जीवन मेबढ़ने का मौका कभी नहीं छोड़ना चाहिए. हम बॉस के प्रति वफादार रहने के चककर् मे  अपनी क़ाबलियत को भी नजरअंदाज कर देते हेऔर आगे बढ़ने के अवसर को चूक जाते है. मौर्या ने कहा की अक्सर हम अपनी गलतियों से ही सीखते हे। हर नया दिन एक नये अवसर के के रूप मे सामने आता हे। हर दिन यह वादा करता हे कि हम किसी भी समय और किसी भी स्तर पर अपने जीवन को नया रूप दे सकते हे जिसके लिये उन्होंने वीडियो के माध्यम से अनेक उदहारण दिये। उन्होंने कहा की जैसे हमारे विचार होते हे वैसा ही हमारा व्यक्तित्व हो जाता हे। मौर्या ने कही की जिस कंपनी मे  आप काम कर रहे हो उसे अपना मानकर काम करोगे तो आपकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। एक कर्मचारी अपने अच्छे काम से दूसरे को भी प्रभावित करता हे ,प्रेरित करता हे। हम अपने बारे मे सोचने के साथ साथ दूसरे के बारे मे भी सोचे तभी हमारा जीवन सार्थक हे.
इस अवसर पर कंपनी के मेहुल शाह,रामप्रसाद जड़िया,रेलवे प्रवासी संघ के कमलेश शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.संजीवनी संस्था की और से राधेश्याम मौर्या के सेमिनार का आयोजन 28 जून रविवार को शाम 04 बजे मेग्सस बेंक्वेट हाल मे किया गया      

Wednesday, June 17, 2015

जैन राजनेताओं पत्र पत्रिकाओं व पत्रकारों की सूचि का प्रकाशन

  जैन राजनेताओं  पत्र पत्रिकाओं व पत्रकारों की सूचि  का प्रकाशन
मुंबई-वी.आर.एस पब्लिकेशन द्वारा प.पू.गच्छाधिपति जयंतसेनसूरीस्वरजी म.सा.के शिष्यरत्न मुनिराज श्री चारित्ररत्नविजयजी म.सा. व सुखी परिवार फाउंडेशन प्रणेता प.पू.गणिवर्य श्री राजेन्द्रविजयजी म.सा.के मार्गदर्शन मे पुरे भारत व विदेशों मे प्रकाशित दैनिक,साप्ताहिक,पाक्षिक,मासिक,त्रेमासिक पत्र पत्रिकाओं की सूची का प्रकाशन किया जा रहा है.साथ ही देशभर मे विविध अख़बारों मे अथवा पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों व जैन लेखकों की सूचि नाम,पता,नंबर के साथ प्रकाशित की जा रही हे.साथ ही साथ देश के जैन सांसद,विधायक व सरकारी नौकरी मे कार्यरत अधिकारीयों के सूचि भी प्रकाशित हो ऐसा प्रयास हे.
सभी से निवेदन है की अपनी संपूर्ण जानकारी शीघ्रता शीघ्र दीपक रमेश जैन,शॉप नंबर 2,आकाश गंगा,जैन मंदिर रोड,भायंदर (वेस्ट),मुंबई,401101 पर भेजे।अधिक जानकारी के लिए 09172767677 अथवा deepakjain27@gmail.com पर संपर्क करें।जिनके अख़बार या पत्रिका आती हो वो प्रति भेजे तथा पत्रकार अपने आय डी कार्ड की ज़ेरोक्स भी भिजवाये।

Saturday, April 25, 2015

Congratulations Anant Pandit

Congratulations dear Anant Pandit of RAM RATNA INTERNATIONAL SCHOOL on winning the 2nd rank with A++ grade in the Mumbai inter school championship 2014-15 of marrs play2 learn carnival category LKG held at billabong high school on 19th April 2015. 
बिल्लाबोंग स्कूल मे मार्स प्ले टू लर्न कार्निवल मैं राम रत्ना इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी व पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित के पौत्र अनंत अभय पंडित ने मुंबई इंटर स्कूल चैंपियनशिप की चित्रकला स्पर्धा मैं दूसरा स्थान प्राप्त किया।युथ फोरम की और से बधाई।   

जहर के समान है क्रोध -राधेश्याम मौर्या


                                              क्रोध पर विजय प्राप्त करे - राधेश्याम मौर्या 
युथ फोरम का कार्यक्रम 
भायंदर-जहर के समान हैं किसी पर भी क्रोध करना और इस पर नियंत्रण नहीं रखो तो यह हमारी और परिवार की जिंदगी को नर्क बना देता हैं.क्रोध के परिणाम स्वरूप व्यक्ति कईबार ऐसे काम कर डालता हैं जिसके लिये कभी कबि जिंदगी भर पछतावे के अलावा कुछ नहीं मिलता।
उपरोक्त विचार सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम की और से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित लाइफ चेंजिंग सेमिनार मे लायन राधेश्याम मौर्या ने व्यक्त किये।भायंदर(पश्चिम) के नगरभवन मे भायंदर सीनियर सिटीजन सेवा संस्था व लायंस क्लब ऑफ़ कांदिवली ठाकुर काम्प्लेक्स के साथ सयुक्त रूप से हुए सेमिनार मे लायन मौर्या ने कहा की क्रोध दावानल के जैसा होता हे.जंगल मे जब आग लगती हे तब वह एक ही पेड़ से दूसरे तक फैलती हे और धीरे धीरे पूरा जंगल जलकर खाक हो जाता हे,इसी आग को दावानल कहते हे.मौर्या ने अपने सम्बोधन मे कहा की आजकल सबकी सहनशक्ति काम हो गयी हे कि जरा सी बात पर क्रोधित हो उठते हे.उन्होंने कहा की गुस्सा पहले अपने ही मन को जलाकर राख बनाती हे,और छूत की बीमारी की तरह आसपास भी फैल जाती हे.क्रोध की अग्नि के कारण प्रतिक्रियाओं की जंजीर बन जाती हे और एक क्रोध का असर अनेकों पर हो जाता हे,जितने भी दुर्गुण दुनिया में हे क्रोध उन सबका राजा हे.इससे होनेवाले तात्कालिक परिणाम भी बड़े भयानक होते हे जिसके कई उदहारण आपको मिल जायेंगे।जैसे पत्नी ने शराब के लिए पति को पैसे नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी या प्रेमिका ने विवाह के लिए मन किया तो उसे मार दिया आदि.
मौर्या ने कहा की जीवन मे सफलता के लिए वरिष्ठों का आशीर्वाद अनिवार्य हे और इसके बिना हमारा जीवन व्यर्थ हे.उन्होंने वृद्धा अवस्था को मात देकर काम करनेवाली सिंधुताई सकपालजैसे कई लोगो के उदहारण दिए.सेमिनार मे डॉ.एस.एन.अग्रवाल,लायन माणक डागा,लायन सुनील शर्मा,पूर्व शिक्षण सभापति बालकृष्ण तेंदुलकर,नगरसेवक सुरेश खण्डेलवाल,लायन राधेश सिंघानिया आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की इस तरह के सेमिनार की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए बहुत आवश्यकता हे तथा मौर्या व युथ फोरम का यह कार्य सरहानीय हे ।कार्यक्रम का संचालन व आभार फोरम के अध्यक्ष दीपक रमेश जैन ने व्यक्त किया।                         

Friday, April 24, 2015

मीररोड मैं दीक्षा व प्रतिष्ठा महोत्सव










                                                        मीररोड मैं दीक्षा व प्रतिष्ठा महोत्सव 
मुंबई-मुंबई के समीप त्रिस्तुतिक संघ द्वारा मुंबई के समीप मीररोड मैं निर्मित भगवान मुनिसुव्रत स्वामी के प्रथम त्रिशिखरिय जैन मंदिर की प्रतिष्ठा व एक ही परिवार के दो बहनो की  दीक्षा आज सम्पन्न होगी। दोनों महोत्सव राष्ट्र संत गच्छाधिपति प.पू.आचार्य श्री विजय जयंतसेनसूरीस्वरजी म.सा. की उपस्थिति मैं संपन्न होगें। जयंतसेनसूरीस्वरजी सोशल फाउंडेशन के मार्गदर्शक मुनिराज श्री चरित्ररत्न विजयजी व निपुणरत्नविजयजी म.सा.ने बताया की इस उपलक्ष मे 16 अप्रेल से 25 अप्रेल तक महोत्सव का आयोजन हुआ जिसके तहत विभिन्न महापूजन सम्पन्न हुए.
उन्होंने कहा की बीजापुर का ऐतिहासिक चातुर्मास पूर्ण कर ढाई हजार कि.मी.का उग्र विहार कर अनेक राज्यों में धर्म आराधना कर मीररोड कार्यक्रम में निश्रा प्रदान की.महोत्सव में शनिवार २५ अप्रेल को सेक्टर 02 में निर्मित मंदिर में भगवान मुनिसुव्रतस्वामी भगवान के अलावा गुरु गौतमस्वामी व विश्व वन्दनीय गुरु राजेंद्रसूरीस्वरजी म.सा.  की प्रतिमा भी प्रतिष्ठित होगी।इसके अलावा भायंदर निवासी नरेंद्र अदाणी की दोनों सुपुत्री मुमुक्षु निशी अदाणी(software Eng.) व मुमुक्षु नीली(M.Com) की दीक्षा लेकर साधुवेश स्वीकार कर अपना जीवन साध्वी अनंतद्रस्टाश्रीजी एवं साध्वी श्री मयूरकलाश्रीजी के चरणों मैं जीवन समर्पित करेगी।भक्ति व पंचकल्याणक मैं संगीतरत्न अशोक जमावट ने धूम मचाई।भरत चक्रवर्ती भोजन मंडप व महोत्सव दौरान स्वामीवात्सल्य का लाभ जेठीबेन चिमनलाल सेठ परिवार ने लिया। गुरुदेव के भायंदर आगमन पर श्री 
  जयंतसेनसूरीस्वरजी सोशल फाउंडेशन की और से जरूरतमंद व्यक्ति को 01 व्हील चेयर दी जाएगी।आचार्यश्री से विधायक नरेंद्र मेहता,महापौर गीता भारत जैन,पूर्व विधायक गिल्बर्ट मेंडोन्सा,समाजसेवी रमेश बम्बोरी,जैन स्टार के दिनेश कोठारी,सामाजिक सांस्कृतिक संगठन दीपक रमेश जैन,नगरसेवक ध्रुवकिशोरे पाटील,सुरेश खण्डेलवाल  के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
                                        जयन्तसेनसूरिस्वरजी ने दिया जैन स्टार को आशीर्वाद 
भायंदर-त्रिस्तुतिक  संघ नायक,राष्ट्र संत गच्छाधिपति प.पू.आचार्य श्री जयन्तसेन्रसूरीस्वरजी म. सा. ने हिंदी साप्ताहिक जैन स्टार के प्रकाशन व लेखन  सामग्री की प्रशंशा करते हुए कहा की पत्रकार समाज का आईना होता है और  विकास मैं बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं.उपरोक्त विचार आज गुरुदेव ने जैन स्टार के साथ चर्चा के दौरान व्यक्त किये।उन्होंने कहा की समाज व जैन धर्म को जैन स्टार हर व्यक्ति तक पहुचाये यही मेरा आशीर्वाद हैं. उन्होंने कहा की संस्क्रति व परम्पराओ का नाश न हो इसके लिए भी अख़बार प्रयत्नशील रहे मैं ऐसी अपेक्षा रखता हूँ. गुरुदेव ने कहा की नकारात्मक से ज्यादा सकारात्मक कामों पर ध्यान दे व हर अच्छे कार्यों को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुचाने का प्रयास करे.जैन स्टार के संपादक दिनेश कोठारी ने कहा की यह बड़े गर्व की बात हैं की जयन्तसेनसूरिस्वरजी जैसे संत का आठ दिन तक मीरा भायंदर के लोगो को दर्शन वंदन का लाभ मिला हैं. को मिला हैं.
मुनिराज श्री चरित्ररत्नविजयजी ने बताया की गुरुदेव बीजापुर का ऐतिहासिक चातुर्मास के बाद लगभग ढाई हजार से ज्यादा का विहार कर विभिन्न राज्यों मैं धर्म व समाज हित के कार्यों को पूर्ण करते हुए मीररोड मैं अंजनशलाका,प्रतिष्ठा व दीक्षा महोत्सव मैं निश्रा प्रदान करने पधारे हैं..चर्चा के दौरान उनके साथ मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म. सा. के अलावा जयन्तसेनसूरिस्वरजी सोशल फाउंडेशन के सयोंजक दीपक रमेश जैन,थराद त्रिस्तुतिक संघ के जीतूभाई मोदी सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे.    
                          

Monday, April 20, 2015

नकल अच्छे काम की होनी चाहिए - जयंतसेन सूरीश्वरजी

                                       नकल अच्छे काम की होनी चाहिए - जयंतसेन सूरीश्वरजी 
दीपक आर जैन 
भायंदर। देश का हिंदु समाज अपने सही लक्ष्य से भटक गया है इसका मूल कारण है कि समाज को सही मार्गदर्शक अौर सही ज्ञान देनेवाला नहीं मिल रहा है, क्योंकि लोग ज्ञानी लोगों के संपर्क में कम है उपरोक्त विचार राष्ट्रसंत, श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी सोश्यल फाउन्डेशन के आशीर्वाद दाता, त्रिस्तुतिक संघ नायक गच्छाधिपति प.पू. आचार्य श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. ने व्यक्त किये।
 कर्नाटक के बीजापूर में सफल चार्तुमास की पूर्णाहूति के बाद 2000 कि.मी. से ज्यादा विहार कर विभिन्न क्षेत्रों में  धर्मआराधना करते हुए वे मीरारोड आये हे जहाँ  प्रतिष्ठा, अंजनशलाका व दीक्षा महोत्सव के लिए 25 अप्रैल तक रहेंगे।
 विभिन्न विषयों पर फाउन्डेशन के संयोजक दीपक आर. जैन से  चर्चा करते हुए उन्होंने कहां की शाकाहारी ही मानव का आहार है। बढ़ती पाशचात्य संस्कृति के प्रति उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की व कहा कि विदेशी हमारी अच्छी चीजों को अपना रहे है अौर हम उनकी बुराइयों को। उन्होंने कहां की विदेशियों ने सिर्फ हमारा वेश नही पहना बल्कि हमें उनका वेश पहना दिया। वे हमारे धर्म अौर संस्कृति के कायल होते जा रहे हैं अौर हमारा कुछ वर्ग उससे दूर हो रहा है। हमें वैसे भी नकल करना ज्यादा पसंद है इसलिए नकल अच्छे काम की होनी चाहिए बुरे की नहीं।
उन्होंने गौहत्या पाबंदी का सर्मथन किया व कहां की हर गलत मार्ग को सुधारने में थोड़ी तकलीफ तो पड़ती है लेकिन फिर सब सामान्य हो जाता है। जयंतसेन सूरी ने कहां की देश की 75 प्रतिशत गौशाला जैन चला रहे है इसलिए गायों के रख-रखाव की चिंता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहां हमे कंकर से ज्यादा गेहू पर ध्यान देना चाहिए। गुरुदेवन ने कहां कि हमारे सबसे बड़े पतन का कारण परंपराअों को छोड़ना है अौर हम इसकी विशेषताअों से भटक गये है तथा इसकी रही सही कसर अखबारों में छपते समाचारों अौर टीवी ने पूरी कर दी है। हम बूरी चीजें देखने के आदी हो गये है, धर्मसाधना के पथ पर बढ़ने के लिए है। अल्पसंख्यक की हमें कोई आवश्यकता नहीं है, उन्होंने कहां की भटके लोगों को सही राह पर लाने हेतु हमें उन्हें अच्छा साहित्य पढ़ाना होगा अौर अच्छे लोगों के संपर्क में रखना होगा।
उन्होंने गाड़ी से यात्रा (विहार) का विरोध किया व कहां की पैदल चलने से हर धर्म, संप्रदाय के लोंग संपर्क में रहते  है व पथ-पथ, डगर-डगर लोंगो से मिलने पर उनकी समस्याअों का निराकरण कर उन्हें सही मार्ग दिखा सकते है। 
उन्होंने कहां की जैन समाज एक है एक रहेगा इसमें एकता का कोई अभाव नहीं है, यह कुछ लोंगो का खड़ा किया हौवा मात्र है। गुरुदेव ने बाल दीक्षा को उचित बताया व कहां की दीक्षा की भावना हर व्यक्ति में नहीं होती यह तो पूर्व जन्म के संस्कार व पूण्योदय के बाद ही संभव होता है उन्होंने कहां की आडंबर में अनूचित पैसो का खर्च गलत है। बड़े कार्य करने से अनेक लोंग लाभांवित होते है। इस अवसर पर मुनि चारित्ररत्न विजयजी, मुनि नीपुणरत्न विजयजी, पत्रकार राकेश दुबे व फाउन्डेशन के अध्यक्ष दीपक आर. जैन उपस्थित थे।

Thursday, April 16, 2015

युथ फोरम का कार्यक्रम


वरिष्ठ नागरिकों  लिए लाइफ चेंजिंग सेमिनार कल
युथ फोरम का कार्यक्रम  
भायंदर-वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्य करती भायंदर सीनियर सिटीजन सेवा संस्था व सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम की और से सीनियर सिटीजन्स लिए लाइफ चेंजिंग सेमिनार का आयोजन किया गया हैं  के लिए प्रवेश निशुल्क हैं.
फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन ने बताया कि भायंदर(पश्चिम)स्थित नगर भवन हॉल मैं शनिवार 18 अप्रेल को शाम 04 से 07 बजे तक आयोजित सेमिनार के मुख्य वक्त लायन राधेश्याम मौर्या हैं.सेमिनार मैं मौर्या काम के लिए सेहत से समझोता नहीं,सफल बनाम असफल लोग,सकारात्मक सोच के जीवन मैं फायदे,समय के साथ चले,सफल लोगो के सफलता के राज आदि विषयों पर वीडियो के साथ बात करेंगे।यह संस्था का 14 वा सेमिनार हैं.इस अवसर पर महापौर गीता भारत जैन,पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित,लायन प्रशांत पाटिल,सभागृह नेता रोहिदास पाटिल सहित अनेक मान्यवरों को आमंत्रित किया गया हैं.संस्था के विजय कन्हेकर व बालकृष्ण तेंदुलकर ने वरिष्ठ नागरिको से भाग लेने की अपील की हैं.         

Navbharat 16 April 2015


कंपनी एक्ट व सेक्रेटेरियल ऑडिट पर सेमिनार संपन्न




कंपनी एक्ट व सेक्रेटेरियल ऑडिट पर सेमिनार संपन्न 
                                                      भायंदर चैप्टर का कार्यक्रम
दीपक आर जैन 
मुंबई-द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरी,भायंदर ब्रांच की और से  कंपनी एक्ट व सेक्रेटेरियल ऑडिट तथा सेबी कानूनों मैं परिवर्तन पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार विस्तारपूर्वक व्यक्त किये।इस सेमिनार मैं बड़ी संख्या मैं कंपनी सेक्रेटरी लाभान्वित हुए.
भायंदर(पश्चिम)स्थित वेज सागर होटल मैं चले पुरे दिन के सेमिनार मैं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल मेहता व कॉउंसिल के सदस्य महावीर लुणावत ने भविष्य मैं सी एस मैं सम्भावनाये एवं सेक्रेट्रियल ऑडिट पर,सुसांता दास ने सेबी कानूनों मैं हुए बदलाव,सी.ए.दुर्गेश काबरा ने सेक्शन 185,186 व 188 तथा कंपनी एक्ट 2013 एवं पब्लिक डिपॉज़िट,मनजीत कोहली ने मैनेजमेंट विथ फीलिंग पर विस्तार से बताया।सभी ने एक सुर मैं कहाँ की कंपनी एक्ट मैं सरकार ने लाये बदलाव की वजह से हर कंपनी को अब सी एस की जरुरत पड़ेगी जिससे आनेवाला भविष्य बहुत ही सुनहरा हैं. 
उपस्थित  स्वागत भायंदर चैप्टर के अध्यक्ष माणक  डागा ने किया।संचालन सचिव राकेश गुप्ता तथा आभार कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने व्यक्त किया।सेमिनार के अंत मैं मनीष बलदेवा,धीरेन्द्र मौर्या,प्रियंका बजाज  आदि को परसस्तिपत्र प्रदान किये गये.

Saturday, April 11, 2015

पृथ्वी पर एकमात्र जीवित देवता हैं हनुमान जी: श्री गुर्वानंदजी स्वामी

   पृथ्वी पर एकमात्र जीवित देवता हैं हनुमान जी:  श्री गुर्वानंदजी स्वामी
राकेश दुबे 
मुंबई। सिद्धि सम्राट विश्वसंत ब्रह्मर्षि श्री गुर्वानन्दजी स्वामी ने कहा कि श्री हनुमानजी सभी सिद्धियों को  पूरा करने वाले हैं, वे इस पृथ्वी पर एकमात्र जीवित देवता हैं। वे ही सब की मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं। श्री गुर्वानंदजी स्वामी शनिवार को आजाद मैदान में आयोजित हनुमान जयंती महामहोत्सव में बोल रहे थे। इस आयोजन में हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय को  
संबोधित करते  हुए श्री गुर्वानन्दजी स्वामी ने कहा कि माता - पिता अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें संस्कारित भी करें। अपनी अमृतवाणी से लोगों को भावविभोर  करते हुए श्री गुर्वानंद स्वामी ने उपस्थित लोगों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। अपनी अमृतवाणी के दौरान उन्होंने कई यादगार प्रसंगों को प्रस्तुत किया और कई प्रेरणादायक कहानियां भी सुनाईं। अपने ओजस्वी भाषण में उन्होंने हनुमान चालीसा का सविस्तार अर्थ प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डॉ. लव और कुश चतुर्वेदी के निदेंशन में मथुरा के कलाकार सुंदर काण्ड की नाट्यमय मंच प्रस्तुति पेश की। मुंबई शहर में पहली बार सुंदर काण्ड की नाट्यमय प्रस्तुति लोगों को  देखने को मिली। महामहोत्सव के प्रायोजक भवन निर्माता श्रीपति ग्रुप के राजेंद्र चतुर्वेदी और तेजस चतुर्वेदी के अलावा विधायक राज के. पुरोहित, विश्व धर्म चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम मोदी और मुंबई अध्यक्ष जे  बी जैन समेत मंच के राष्ट्रीय प्रग्रामिंग चेयरमैन धीरज कोठारी, कुमार पाल गांधी, अनूप गोयल, राजेंद्र मेहता, मुंबई संयोजक सुरेन्द्र मेहता एवं मीडिया प्रभारी गजेंद्र भंडारी तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के शलाका पुरुष और  गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। राजेंद्र मेहता द्वारा आश्रम में जैन मंदिर के निर्माण की घोषणा की गई।  श्रीमती सीतादेवी एवं रामचंद्र चतुर्वेदी चैरिटेबल ट्रस्ट, ताड़देव (मुंबई) ने इस महामहोत्सव का आयोजन किया था।
महायोगी ब्रह्मर्षि श्री गु्र्वानन्द स्वामी को अनेकों सिद्धियां प्राप्त हैं। विश्व धर्म चेतना मंच और श्री ब्रह्मर्षि आश्रम के संस्थापक श्री गुरुदेव ने आध्यात्मिक खोज के साथ - साथ अपनी सप्त कुंडलिनी जागृत कर प्रबल शक्तियां प्राप्त कर शिव, विष्णु और ब्रह्म लोक का अनुभव प्राप्त किया है। त्याग, सहनशीलता, धैर्य प्रेम और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति वे एक ऐसे मसीहा हैं जिन्होंने मानव कल्याण के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया है। जिनकी एक दृष्टि जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देती है।

Tuesday, April 7, 2015

Please like my page of Newspaper www.facebook.com/vallabhtimes

Please like my page of Newspaper 
www.facebook.com/vallabhtimes

आठवीं तक उत्तीर्ण करने का कानून रद्द हो-पारस जैन

आठवीं तक उत्तीर्ण करने का कानून रद्द हो-पारस जैन
दीपक आर जैन 

पुना-आनेवाले समय मैं शिक्षा के क्षेत्र मैं क्रन्तिकारी परिवर्तन की आवश्यकता हैं.आनेवाला समय शिक्षित लोगो का ही होगा। उपरोक्त विचार मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन ने व्यक्त किये।वे भारतीय जैन संगठना की और से मुत्था चैम्बर मैं आयोजित चर्चासत्र  मैं बोल रहे थे.
पारस जैन ने कहा की हाल ही मैं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी के साथ देशभर के शिक्षामंत्रियों की दिल्ली मैं  हुई बैठक मैं उन्होंने 08 वी तक विद्यार्थियों को उत्तीर्ण  करनेवाले वाले कानून को रद्द  करने  मांग रखी हैं. उन्होंने कहा की इस तरह विद्यार्थियों को पास करने का क्या फायदा।जैन ने कहा की भारतीय जैन संगठना  शिक्षा क्षेत्र मैं जो काम कर रही है उससे वे अवगत हैं तथा इसे मध्यप्रदेश के स्कूलों मैं जल्दी शुरू किया जाये  इसके लिए हम हर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा की उन्होंने सभी संतो से खासकए जैन साधु भगवंतों से निवेदन किया हैं की धर्म के साथ साथ वे शिक्षा और सामाजिक कामों मैं भी जोर दे जिससे बड़ा परिवर्तन हम ला सकते हैं.उन्होंने विभिन्न मुद्दो पर श्री मुत्था से विस्तृत बातचीत की.
सत्र को संबोधित करते हुए शांतिलाल मुत्था ने कहा की शिक्षा मैं व्यापक बदलाव की आवश्यकता हैं और काम शुरू करने के बाद हमारी पहली पसंद मध्यप्रदेश राज्य था.उन्होंने कहा शिक्षा अब मुलभुत आवश्यकता है और इसके लिए  समाजसेवियों को आगे आना होगा तभी परिवर्तन जल्दी आएगा।इस अवसर पर सामाजिक सांस्क़तिक संगठन युथ फोरम के  अध्यक्ष दीपक रमेश जैन, सुशील गिरिया व बालासाहेब धोका उपस्थित थे. दीपक जैन ने उनके साथ ठाणे जिला मैं काम करने की इच्छा व्यक्त की.