Sunday, July 16, 2023

MBMC का 'कचरा मुक्त शहर' अभियान

MBMC का 'कचरा मुक्त शहर' अभियान

लागू किए जाएंगे उपक्रम, स्थापित होंगे सोलराइज मैकेनिकल कंपोस्टिंग फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट


भायंदर :-
मीरा-भायंदर शहर को कचरा मुक्त करने के उद्देश्य से आयुक्त एवं प्रशासक दिलीप ढोले के निर्देशन और मार्गदर्शन में घन कचरा प्रकल्प प्रबंधन विभाग के माध्यम से शहर में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे पर प्रक्रिया करने के लिए विभिन्न उपक्रम लागू किए जाएंगे। मनपा क्षेत्र में महाराष्ट्र सरकार की बुनियादी सुविधा विकास योजना के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर विकेंद्रीकरण द्वारा 100 मीट्रिक टन गीले कचरे से सोलराइज मैकेनिकल कंपोस्टिंग फर्टिलाइजर परियोजना स्थापित की जाएगी।

इसके तहत भायंदर पूर्व सचिन तेंदुलकर मैदान  मैदान में 20 टन, नवघर आरक्षण नं. 122 में 20 टन, मीरा रोड हटकेश एसटीपी सोलराइज क्रमांक 8 पर 20 टन क्षमता के सोलराइज मैकेनिकल कंपोस्टिंग फर्टिलाइजर प्लांट के दिया गया है. वहीं, चेना में 40 टन मैकेनिकल फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

शहर में प्रतिदिन जमा होता है 400 से 500 टन कचरा

आयुक्त ढोले ने 'महाराष्ट्र सुवर्ण जयंती नगरोत्थान महाभियान' के तहत नवघर आरक्षण क्र. 122 पर 10 टन एवं पेणकरपाड़ा आरक्षण क्र. 353 पर 20 टन मिश्रित घन कचरा पर प्लाज्मा प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रक्रिया करने हेतु परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव जिलाधिकारी कार्यालय, ठाणे के जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रशासनिक मान्यता के लिए प्रस्तुत किया गया हैं।मीरा-भायंदर मनपा क्षेत्र में नियमित रूप से 400 से 500 टन कचरा जमा होता है।आयुक्त की उपस्थिति में भारत पेट्रोलियम कंपोस्टिंग कॉर्पोरेशन के माध्यम से घन कचरा से कंप्रेस्ड बायो गैस बना पर प्रस्तुतीकरण किया गया. बताया जा रहा है कि इससे प्रतिदिन लगभग 200 से 250 टन कचरे पर प्रक्रिया किया जाएगा."



लंदन में जैन मंदिर की भव्य प्रतिष्ठा 23 से 27 अगस्त तक

प्रतिष्ठा महोत्सव में देशभर के सकल संघ आमंत्रित


लंदन :-
अरिहंत परमात्मा के आशीर्वाद, परम पूज्य आचार्य श्री नयपद्मा सगासूरीश्वरजी म.सा.के मार्गदर्शन और समुदाय के सदस्यों के अथक समर्पण के साथ मूलनायक तीर्थंकर परमात्मा प्रभु पार्श्वनाथ भगवान व प्रभु महावीर स्वामी, मुनिसुव्रत स्वामी और प्रभु सीमंधर स्वामी के भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 23 से 27 अगस्त 2023 तक जैन सेंटर लंदन में किया गया हैं।

श्री सकल संघ, लंदन के तत्वावधान में जैन सेंटर लंदन, 64-68, कॉलिंडेल एवेन्यू, NW9 5DR में निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा 26 अगस्त को वरघोड़ा, 27 अगस्त को भव्य प्रतिष्ठा संपन्न होगी।ज्ञात हो इस जैन सेंटर का विकास जैन नेटवर्क द्वारा किया गया है, जो यूनाइटेड किंगडम में पंजीकृत चैरिटी संस्था है इसकी स्थापना स्व.डॉ. नटुभाई शाह एमबीई द्वारा की गई थी। जैन सेंटर एक प्रतिष्ठित 3 मंजिला, 30,000 वर्ग फुट की इमारत है जो लंदन के जैन समुदाय और इंक और अन्य जगहों के आगंतुकों और प्रवासियों के लिए एक धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक केंद्र प्रदान करेगी। शीर्ष मंजिल पर पारंपरिक सफेद संगमरमर की नक्काशी वाला एक बड़ा शिखरबंधी श्वेतांबर जिनालय, एक ओम् और ह्रीम आकार का 108 पार्श्वनाथ जिनालय, सीमंधर स्वामी मंदिर, गुरु मंदिर और देव देवी मंदिर हैं।

जैन सेंटर के मिशन का एक प्रमुख फोकस पश्चिमी दुनिया में जैन मूल्यों को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए युवाओं के साथ जुड़ना और उन्हें अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में अपनी पूरी सफलता हासिल करने के लिए मार्गदर्शन, सलाह और अन्य सहायता प्रदान करना है। इसके लिए, मध्य और भूतल पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक और नेटवर्किंग सुविधाएं, अत्याधुनिक डिजिटल संसाधन केंद्र और भोजनशाला हैं। जैन केंद्र पश्चिमी दुनिया में जैन मूल्यों के प्रचार और प्रसार के लिए यह एक वैश्विक केंद्र होगा।

संस्था ने कहा कि जैन नेटवर्क भाग्यशाली है कि उसे  पृथ्वीराजजी कोठारी की अध्यक्षता वाली अत्यधिक प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का मार्गदर्शन मिला है।कार्यकारिणी में समीर शाह, अध्यक्ष, जैन नेटवर्क, प्रोफेसर डॉ. अजय शाह, ट्रस्टी , जैन नेटवर्क,डॉ अभयभाई चोपडा, उपाध्यक्ष पारसभाई मीशेरी, सचिव डॉ. सतीशभाई रांका, संचारदीपक शाह, कोषाध्यक्ष,लीना शाह,अनंतभाई मेहता, बीनाबेन होल्डन,विपिन मिथानी,भरत मेहता,विजय शेठ,डॉ अजितभाई शाह,अंतरराष्ट्रीय ट्रस्टीयों में घेवरचंद बोहरा, तेजराजजी दोशी (भारत), रामेशचंदजी बोहरा (भारत), राकेशजी जैन (दुबई) अशोकजी संघवी (यूएसए) ,नॉन एक्जीक्यूटिव ट्रस्टीयों में डॉ रमेशभाई मेहता,सुषमाबेन शाह,तिमिरभाई शाह,महेंद्र नागड़ा,रमणभाई शाह,मनहरभाई मेहता,शशिभाई शाह,पुनितभाई शाह ज्योत्सनाबेन डी शाह तथा भारत में संयोजक घेवरचंद बोहरा,सुरेश देवचंद शाह, तेजराजजी दोशी,रामेशचंद बोहरा, नरेंद्र वाणीगोता,अल्पाबेन कोठारी (यूके),राकेश चोपड़ा हैं।


Saturday, July 15, 2023

मोहनखेड़ा तीर्थ में सौर उर्जा प्लान्ट शुरु हुआ

बिजली उत्पादन का लाभ उपभोक्ता को भी मिले


राजगढ़ (मोहनखेड़ा) :- 
श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेतांबर पेढ़ी (ट्रस्ट) श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के तत्वाधान  तीर्थ परिसर में सौर उर्जा का लाभ तीर्थ को मिले व विद्युत उर्जा में तीर्थ आत्मनिर्भर बने इस पवित्र उदेश्य को लेकर सौर उर्जा का 240 किलो वाट का सौर उर्जा प्लान्ट प्रारम्भ श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट द्वारा कर दिया गया है। प्लान्ट का विधिवत शुभारम्भ तीर्थ के मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ, तीर्थ में सक्रिय सेवा प्रदान करने वाले युवा समाजसेवी अरविंद जैन द्वारा किया गया । इस अवसर पर तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुनप्रसाद मेहता, सहप्रबंधक प्रीतेश जैन आदि उपस्थित थे ।

तीर्थ के मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ ने कहा कि इस सौर उर्जा प्लान्ट से तीर्थ की विद्युत खपत में काफी लाभ प्राप्त होगा। यह प्लान्ट विधिवत रूप से प्रारम्भ किया जा चुका है पर इस का कितना लाभ प्राप्त होगा उसका नतीजा आने वाले समय में पता लगेगा। यह प्लान्ट लगने से तीर्थ की बिजली व अन्य संसाधन के लिये आवश्यक था । इसके लगने से विद्युत उत्पादन कर बिजली कम्पनी को विद्युत प्रदाय करेगी। जिससे बिजली उत्पादन से बिजली का लाभ तीर्थ के साथ-साथ अन्य उपभोक्ताओं को मिलने प्रारम्भ होगा ।

Friday, July 14, 2023

लुणावा हैल्पिंग हैड्स का 10वां रक्तदान शिविर रविवार को

विभिन्न संस्थाओं का भी समावेश


भायंदर :-
सामाजिक संस्था लुणावा हैल्पिंग हैड्स व शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से रविवार 16 जुलाई को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं।

भायंदर (वेस्ट) के व्यंकेटश बेंक्वट हॉल १५० फिट रोड,पर होनेवाले शिविर में जमा रक्त  भारत रत्न राजीव गांधी रक्त पेढ़ी, मीरा रोड।को दिया जाएगा।सहयोगी संस्थाओं में श्री शिवगंज पोरवाल जैन संघ भायंदर,श्री लुणावा जैन प्रवासी संघ भायंदर, भायंदर,श्री संभवनाथ बेड़ा भायंदर मंडल,,श्री श्रीमाल सेठिया जैन नवयुवक मंडल, मुबंई,तेरापंथ युवक परिषद भायंदर, जैनम ग्रुप वेंकटेश पार्क, श्री वीर - प्रेम पिन्डवाड़ा जैन संघ भायंदर, गोल्डन स्टार फाउंडेशन मीरा-भायंदर, भायंदर,भोला भैरव भक्ति मंडल, भायंदर,श्री देवराटी जालोरी पोरवाल जैन संघ कल्याण मित्र जैन महासंघ,श्री जिनेश्वर मंडल,ओमं मित्र मंडल,युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) का समावेश हैं।