Monday, June 29, 2015

विचार ही व्यक्तित्व बनता हे -मौर्या


                                                    विचार ही व्यक्तित्व बनता हे -मौर्या 
                                                     1500 से ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित 
भायंदर-जैसे हमारे विचार होते हे ,वैसे ही हमारा जीवन और व्यक्तित्व बनता हे। सफलता पाने के लिए अपना लक्ष्य तय कर काम करे तो असफलता कभी आपके समक्ष नहीं आयेगी. आगे बढ़ने के लिये सपने ऐसे देखे जो आपको सोने ना दे. रामायण,कुरान,बाइबल सभी यही कहते हे कि जब हम किसी भी भगवान को याद करते हे तो हमारे भीतर उनका पूरा चित्र उभर आता है. महावीर और बुद्ध अपनी अहिंसा की ताकत के लिये मन प्राण से खड़े हो जाते हे तो राम मर्यादा के साथ तो कृष्ण न्याय के साथखड़े नजर आते है. इसी तरह हमारी सफलता इसी पर निर्भर हे की हम उस कार्य के को पूर्ण करने हेतू हममे कितना आत्मविश्वास है.
उपरोक्त विचार भायंदर(पश्चिम)स्थित मैक्सस बैंक्वेट हॉल मे दसवी,बारहवी,ग्रेजुएट,सी.ए ,सी.एस आदि के 1500 से ज्यादा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लायन राधेश्याम मौर्या ने व्यक्त किये. संजीवनी की और से आयोजित विद्याथी गुण गौरव कार्यक्रम मे मौर्या ने पद्मश्री,अरुणिता सिन्हा,धीरूभाई अम्बानी,अमिताभ बच्चन,फुटबॉल प्लेयर रोनाल्डो,बिहार के आय. ए. एस अधिकारी इंद्रजीत सहित अनेक लोगों के उदहारण दिये जिन्होंने असफलता को मात देकर सफलता के झंडे गाडे.उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कारों का निर्माण करना और प्राप्त संस्कारों को और मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है.
मौर्या ने बड़ी संख्या मे उपस्थित पलकों से कहा की बच्चो को उनके अनुसार चलने देंगे तो पढाई बोज ना होकर खेल की तरह होगी।मौके पर चोका मारना सफलता का प्रतीक है. आये मौके को जीवन मे कभी छोड़े नहीं। मौर्या ने कहा की जो व्यक्ति हार से नहीं डरता वो जल्दी सफलता पाता है. उन्होंने कहा की उपलब्धि उन लोगो ने हासिल कि जो जीयन मे कभी थके नही,हताश नहीं हुए. जिन्होंने अपना काम हर जटिल से जटिल परिस्थिति मे जारी रखा. जब आप कुछ करने की सोच लेते हे तब आप महानता की और बढ़ते है. लक्ष्य और मानवीय हिट की भावना से जो कॅया करते है उनका नाम एवं किर्ति संसार मे सदियों तक चलती है. युगों युगों तक याद की जाती है.
पूर्व सांसद डॉ संजीव नाइक ने अफ़सोस जताया की हमारे यहाँ अच्छी कॉलेज का अभाव है. उन्होंने कहा की सहर के लिये गर्व की बात हे कि हमारे पास पद्मश्री ब्रह्मदेव पंडित जैसे कलाकार हे जिन्हे भरत सरकार ने देश के सर्वोच्च सम्मान मे से एक ऐसे पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है. शहर मे शिक्षा का स्तर बढ़ाने लिए वो हर तरह का सहयोग करेंगे।कार्यक्रम का संचालन युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक रमेश जैन ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे नगरसेवक ध्रुवकिशोर पाटिल की विषेश मेहनत रही।

Friday, June 26, 2015

अपनी क़ाबलियत को नजरअंदाज ना करे


      अपनी क़ाबलियत को नजरअंदाज ना करे 
                                                 लाइफ चेंजिंग सेमिनार रविवार को 
भायंदर- यदि हम पूरी तरह से एकाग्र होकर अपनी सारी ऊर्जा किसी कार्य मे लगा देते हे तो सफलता अवश्य मिलेगी।मुश्किल से मुश्किल काम हम आसानी से कर सकेंगे। यह ठीक हे कि हम जिस बिंदु पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे वहीँ हमारी सारी ऊर्जा भी एकाग्र होकर काम करने लगेगी।बिल्कुल वैसे ही जैसे कोइ गड्डा खोदने पर सारा पानी उसमे आकर जमा हो जाता हे।
उपरोक्त विचार सुप्रीम जेम्स प्राइवेट लिमिटेड व सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम की और से कर्मचारियों के लिए आयोजित लाइफ चेंजिंग सेमिनार मे लायन राधेश्याम मौर्या ने व्यक्त किये. कंपनी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की जीवन मेबढ़ने का मौका कभी नहीं छोड़ना चाहिए. हम बॉस के प्रति वफादार रहने के चककर् मे  अपनी क़ाबलियत को भी नजरअंदाज कर देते हेऔर आगे बढ़ने के अवसर को चूक जाते है. मौर्या ने कहा की अक्सर हम अपनी गलतियों से ही सीखते हे। हर नया दिन एक नये अवसर के के रूप मे सामने आता हे। हर दिन यह वादा करता हे कि हम किसी भी समय और किसी भी स्तर पर अपने जीवन को नया रूप दे सकते हे जिसके लिये उन्होंने वीडियो के माध्यम से अनेक उदहारण दिये। उन्होंने कहा की जैसे हमारे विचार होते हे वैसा ही हमारा व्यक्तित्व हो जाता हे। मौर्या ने कही की जिस कंपनी मे  आप काम कर रहे हो उसे अपना मानकर काम करोगे तो आपकी तरक्की को कोई नहीं रोक सकता। एक कर्मचारी अपने अच्छे काम से दूसरे को भी प्रभावित करता हे ,प्रेरित करता हे। हम अपने बारे मे सोचने के साथ साथ दूसरे के बारे मे भी सोचे तभी हमारा जीवन सार्थक हे.
इस अवसर पर कंपनी के मेहुल शाह,रामप्रसाद जड़िया,रेलवे प्रवासी संघ के कमलेश शाह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.संजीवनी संस्था की और से राधेश्याम मौर्या के सेमिनार का आयोजन 28 जून रविवार को शाम 04 बजे मेग्सस बेंक्वेट हाल मे किया गया      

Wednesday, June 17, 2015

जैन राजनेताओं पत्र पत्रिकाओं व पत्रकारों की सूचि का प्रकाशन

  जैन राजनेताओं  पत्र पत्रिकाओं व पत्रकारों की सूचि  का प्रकाशन
मुंबई-वी.आर.एस पब्लिकेशन द्वारा प.पू.गच्छाधिपति जयंतसेनसूरीस्वरजी म.सा.के शिष्यरत्न मुनिराज श्री चारित्ररत्नविजयजी म.सा. व सुखी परिवार फाउंडेशन प्रणेता प.पू.गणिवर्य श्री राजेन्द्रविजयजी म.सा.के मार्गदर्शन मे पुरे भारत व विदेशों मे प्रकाशित दैनिक,साप्ताहिक,पाक्षिक,मासिक,त्रेमासिक पत्र पत्रिकाओं की सूची का प्रकाशन किया जा रहा है.साथ ही देशभर मे विविध अख़बारों मे अथवा पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों व जैन लेखकों की सूचि नाम,पता,नंबर के साथ प्रकाशित की जा रही हे.साथ ही साथ देश के जैन सांसद,विधायक व सरकारी नौकरी मे कार्यरत अधिकारीयों के सूचि भी प्रकाशित हो ऐसा प्रयास हे.
सभी से निवेदन है की अपनी संपूर्ण जानकारी शीघ्रता शीघ्र दीपक रमेश जैन,शॉप नंबर 2,आकाश गंगा,जैन मंदिर रोड,भायंदर (वेस्ट),मुंबई,401101 पर भेजे।अधिक जानकारी के लिए 09172767677 अथवा deepakjain27@gmail.com पर संपर्क करें।जिनके अख़बार या पत्रिका आती हो वो प्रति भेजे तथा पत्रकार अपने आय डी कार्ड की ज़ेरोक्स भी भिजवाये।