Friday, November 28, 2014

जैन इतिहास में 500 साल बाद फिर एक विशाल आयोजन

जैन इतिहास में 500 साल बाद फिर एक विशाल आयोजन
एक साथ 45 लोग दीक्षा ग्रहण करके
जैन साधु बनेंगे सूरत में, दस मुंबई के भी  
(दीपक आर जैन )


मुंबई। एक दिसंबर को भारत धार्मिक परंपरा के एक विलक्षण इतिहास का गवाह बनेगा। इस दिन 45 लोग एक साथ जैन परंपरा के मुताबिक सांसारिक सुखों का त्याग करके साधु जीवन आंगीकार करेंगे। सूरत में होनेवाले इस ऐतिहासिक दीक्षा समारोह में 10 दीक्षार्थी मुंबई के हैं। जिनशासन के इतिहास में 522 वर्ष बाद यह पहला अवसर है, जब एक साथ इतने सारे लोग दीक्षा ग्रहण करके संतत्व को स्वीकार करेंगे। इस दीक्षा समारोह में देश भर से करीब एक लाख से भी ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे।
जिनशासन के इतिहास के जानकारों के अनुसार करीब 522 वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1548 में गुजरात के ईडर कस्बे में विख्यात जैन संत हेमविमल सूरीश्वर महाराज के सान्निध्य में 500 मुमुक्षुओं ने सामूहिक दीक्षा अंगीकार की थी, जो अपने आप में एक इतिहास था। उसके पश्चात एक साथ 40 से अधिक लोगों के एक साथ दीक्षा ग्रहण करने का सम्भवत यह पहला व एक मात्र उदाहरण है। आचार्य विजय जिनचंद्र सूरीश्वर महाराज के आशीरेवाद से जो 45 महिलाएं एवं पुरुष साधु मार्ग अपना रहे हैं, उनमें से ज्यादातर लोग आचार्य विजय योगतिलक सूरीश्वर महाराज के प्रवचनों से प्रेरित होकर दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सूरत में होनेवाले इस ऐतिहासिक धार्मिक समारोह में गच्छाधिपति आचार्य विजय पुण्यपाल सूरीश्वर महाराज, आचार्य विजय कुलचंद्र सूरीश्वर महाराज, आचार्य विजय महाबल सूरीश्वर महाराज, आचार्य विजय जिनचंद्र सूरीश्वर महाराज, आचार्य विजय योगतिलक सूरीश्वर महाराज सहित सैकड़ों जैन साधु – साध्वियां विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
एक दिसंबर को दीक्षा ग्रहण करके साधु बननेवाले इन 45 दीक्षार्थियों ने निकट भविष्य में दीक्षा लेनेवाले अन्य 20 दीक्षार्थियों के साथ हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करके इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी दी। समारोह के आयोजक संयम सुवास परिवार के सान्निध में हुई इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज तो मैं आपको संतत्व स्वीकारने की बधाई देता हीं, लेकिन साधु बनने के बाद आप लोग मुझ पर आशीर्वाद बनाए रखना, यही कामना है। डायमंड सिटी सूरत के पीपलोद स्थित एसवीएनआइटी कॉलेज के पास 10 एकड़ के ग्राउंड में 8 दिन तक चलनेवाले इस ऐतिहासिक आयोजन की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 

Wednesday, November 26, 2014

सी ए संस्था का स्वछता अभियान

                                                           सी ए संस्था का स्वछता अभियान 
       
भायंदर-द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड accountent ऑफ़ इंडिया वसई ब्रांच(WIRC)  व जैसल पार्क रेसिडेन्स एसोसिएशन ने सयुक्त रूप से स्वछता अभियान का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत किया जिसमे बड़ी संख्या मैं सी ए के अलावा नागरिको ने हिस्सा लिया।
भायंदर(पूर्व) के शिवसेना कार्यालय से शुरू हुआ यह अभियान जैसल पार्क चौपाटी पर पूरा हुआ.इस अभियान मैं स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता,किशोर वैष्णव,नगरसेविका सुमन कोठारी,नगरसेवक यशवंत कांगने,डॉ राजेंद्र नागरकट्टी,उमेश मिस्त्री,अड़ टी के.मोहिले,रामानंद गुप्ता,के बी,कोठारी,दयाराम पालीवाल,माणक डागा के अलावा बड़ी संख्या मैं उनके परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया।किशोर वैष्णव नव\इ कहा की वे इस तरह के आयोजन मैं आगे भी भाग लेते रहेंगे और स्वछता के प्रति लोगो मैं जागरूकता फैलाएंगे।





















         

Tuesday, November 25, 2014

कुलाबा मैं अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

                                              

                                     कुलाबा मैं अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू 
                                                 अरुणविजयजी को आचार्य पदवी 
                                                     (दीपक आर जैन)

मुंबई-मुंबई महानगर के मुख्य द्धार गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास कुलाबा मैं श्री मुनिसुव्रत स्वामी आदि जिनबिम्बो की ऐतिहासिक अंजनशलाका,प्रतिष्ठा महोत्सव एव आचार्य पदवी का कार्यक्रम भव्य रूप से शुरू हुआ.यह महोत्सव आठ दिनों तक  चलेगा।
श्री विजय वल्लभ जनकल्याण ट्रस्ट के संयोजक दीपक आर जैन ने बताया कि सोमवार २५ नवंबर से 02 दिसंबर तक का आयोजन गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सुरिस्वरजी म. सा. तपस्वी सम्राट आचार्य श्री विजय वसन्तसुरिस्वरजी म.सा.,पन्यास प्रवर श्री अरुणविजयजी म.सा,मुनि मोक्षानंदविजयजी म.सा आदि ठाणे की उपस्थिति मैं चलेगा।श्री आदेश्वरजी महाराज जैन टेम्पल एंड चैरिटी ट्रस्ट पायधुनी,श्री मुनिसुव्रतस्वामी श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ,कुलाबा के तत्वावधान मैं 24 नवंबर को गुरुभगवन्तो का नगर प्रवेश हुआ.
महोत्सव के तहत विभिन्न महापूजनो के अलावा 30  नवम्बर को सुबह 09 बजे रथयात्रा,बान्दोली व अंजनविधान के बाद 01 दिसंबर को विजय मुहुर्त मैं प्रतिष्ठा समोआन्ना होगी।कार्यक्रम के तहत श्री अरुणविजयजी म. सा.को जिनशाशन के सर्वोच्च पद यानि आचार्य पदवी प्रदान की जाएगी।फले चुंदड़ी का लाभ श्रीमती कमलाबाई चम्पालालजी गुर्जर(लुणावा),जय जिनेन्द्र लाभ पनीबाई भीकमचंदजी नाडलिया (पादरली) तथा गुरुभगवन्तो का प्रवेश श्री रणकपुर तीर्थ निर्माता श्री धरणाशा के वंसज शोभाचंद संघवी,सुरेश संघवी(घाणेराव),ने लिया।
महोत्सव मैं प्रतिदिन गुरुभगवन्तो का प्रासंगिक प्रवचन,भगवन के राज दरबार का कार्यक्रम व प्रभु के पांच कल्याणको की संगीतमय प्रस्तुति नरेंद्र वाणीगोता करेंगे।मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव समिति मैं सुरेश डी संघवी(घाणेराव),उत्तमचंदजी बिरावत,कांतिलाल जैन,फूटरमल साकरिया,केशरीमल जीवराजजी,महेंद्रकुमार मुठलिया,प्रकाश मुठलिया,विमलचन्द संघवी,पारसमल जैन,रमेशकुमार हजारीमल का समावेश हैं.महोत्सव स्थल श्री राजगृही नगरी,टी.सी.आइ इंडस्ट्रीज लिमिटेड,फायर ब्रिगेड के पास, कुलाबा हैं.      

Tuesday, November 11, 2014

राजन विचारे ने किया मीरा भायंदर का दौरा


                                                     राजन विचारे ने किया मीरा भायंदर का दौरा 





भायंदर- ठाणे जिला के संसद सदस्य राजन विचारे ने भायंदर व मीरा रोड रेलवे स्टेशन का दौरा कर प्रवासियों से समस्याओ को सुना व चल रहे कामो की जानकारी ली.इस अवसर पर उनके साथ पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार मीरा भायंदर महानगरपालिका के आयुक्त सुभाष लाखे,ADRM संदीप राजवंती, DCM अशोक तिवारी व आरपीएफ के उपयुक्त आनंद झा उपस्थित थे.  (फोटो-दीपक आर जैन)

Monday, November 10, 2014

भायंदर-उत्तन एस टी बस सेवा फिर शुरू होगी

                                     भायंदर-उत्तन एस टी बस सेवा फिर शुरू होगी 
भायंदर-प्रवासी सगठनो व स्थानीय नागरिको की लगातार मांग के बाद भायंदर से उत्तन-चौक मार्ग पर एसटी बससेवा फिर से शुरू करने की तैयारी प्रशाशन ने शुरू की हैं.फिलहाल एसटी की एक ही बस चल रही है,लेकिन अब 09 बसे चलने वाली हैं.लिखित आदेश व छोटी बसे उपलब्ध होते ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।मीरा-भायंदर की परिवहन सेवा से किराया भी इसका 03-08 रुपये तक कम हैं,तथा लोग मनपा की परिवहन सेवा से संतुष्ट  भी नहीं हैं. 

पहले मूर्धा,मोरवा,राई,डोंगरी,उत्तन,चौक,पाली आदि जगहों के लिए इन्ही बसो का सहारा था,परन्तु 2005 में  मनपा द्वारा अपनी बस सेवा शुरू किये जाने के बाद एसटी बंद कर दी गयी थी.जबकि मनपा के लिए यह फायदे का सौदा हैं और रोज लगभग देड लाख रुपये भाड़ा प्रवासियों से जमा होता हैं,लेकिन जन प्रतिनिधि,प्रशाशन व कांट्रेक्टर की लापरवाही के चलते यह सेवा ठीक से नहीं चल रही हैं.बसो की संख्या कम होने से व बीच रस्ते मैं बसो के बंद पड जाने से प्रवासी  खासे परेशान थे.इसलिए इन गावों मैं रहने वालो ने फिर से एसटी बस सेवा शुरू करने की मुहीम चला रखी थी.जिसके बाद एक बस पिछले एक साल से चल रही हैं.लेकिन हाल ही मैं मनपा परिवहन सेवा में किराया बढ़ाने व बसे भंगार होने के कारण एसटी फिर से शुरू करने के लिए जोरदार मुहीम चला राखी थी.

स्थानीय संगठनों  को इसमें सफलता मिली हैं व 08 बसे और शुरू करने का निर्णय एसटी प्रशाशन ने लिया हैं.
मिली जानकारी के अनुसार तीन 44 सीटर व 50 सीटर बसे सुबह पांच व शाम को चार फेरी मारेगी।प्रतिसाद मिला तो और बसे बड़ाई जायेगी। अभी तक इस संबंध मैं लिखित आदेश और बसे उपलभ्ध नहीं हुई हैं लेकिन 02-से 03  आदेश मिल जाने की जानकारी सहायक परिवहन निरीक्षक दिलीप पाटिल ने दी.

भायंदर स्टेशन से डोंगरी तक एसटी का भाड़ा 06 रूपए तथा पाली तक किराया सिर्फ 13 व चौक तक 16 रुपये हैं जबकि मनपा  परिवहन सेवा मोरवा तक 11 रुपए तथा चौक तक के १19 रु.वसूलती हैं.इस बारे मैं रविवार को उत्तन चर्च मैं बैठक हुई जिसमे फादर फ्रांसिस मस्करनिस,आलविन्स फेरो,लियो पर्रिएरा,रोशन डिसूज़ा सहित बड़ी दसंख्या मैं प्रवासी उपस्थित थे.मनपा द्वारा किराया वृद्धि के खिलाफ भी जोरदार नाराजगी व्यक्त की गयीं।इस बारे मैं विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा की वे आयुक्त सुभाष लाखे से बात करेंगे।               

Saturday, November 8, 2014


                                                    संत और सुधारक पुस्तक का विमोचन 

    गुजरात मैं छोटा उदयपुर व बड़ोदा जिले के  लाखो आदिवासियों का जीवन परिवर्तित करनेवाले पंजाब कैसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीस्वरजी म.सा.समुदाय के गणिवर्य  श्री राजेन्द्र विजयजी म.सा.पर लिखित पुस्तक 'संत और सुधारक' के द्रितीय संस्करण का विमोचन करते गुजरात के मुख्य सचिव डी जे.पंड्या।इस अवसर पर गणिवर्य राजेन्द्रविजयी म.सा.व गणमान्य लोग उपस्थित थे            

Friday, November 7, 2014

                                 ठाणे से अगासी तीर्थ का पैदल यात्रा संघ आज से 
भायंदर-कोकण शत्रुंजय स्वरुप विख्यात वल्लभ नगरी ठाणे से अगासी तीर्थ का आध्यात्मिक छ'पालित (पैदल) यात्रा संघ आज शिाणीवर 08 नवंबर को पंजाब केसरी वल्लभसूरीस्वरजी म.सा.समुदाय के गच्छाधिपति शांतिदूत आचार्य विजय नित्यानंद सूरीस्वरजी म.सा.,तपस्वी सम्राट आचार्य श्री वसंत सूरीस्वरजी म.सा.आदि ठाणा के अलावा साध्वी प्रगुणाश्रीजी आदि ठाणा 04 व साध्वी श्री रत्नशीला श्रीजी आदि ठाणा 05  के उपस्थिति मैं शुरू होगा जिसका समापन 12 नवंबर बुधवार को अगासी तीर्थ मैं होगा जिसका संपूर्ण लाभ latada निवासी शांतिबाई दनमलजी चोपड़ा परिवार ने लिया हैं.
मुनिराज श्री मोक्षानंदजी म.सा.ने बताया की श्री राजस्थान श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ व श्री ऋषभदेवजी महाराज जैन धर्म टेम्पल एंड ज्ञाति ट्रस्ट के तत्वाधान मैं आयोजित संघ यात्रा भिवंडी,पुण्यधाम(कामण),वसई,उमराले गाव होती हुई 12 नवंबर को अगासी तीर्थ पहुंचेगी जहाँ मुख्या लाभार्थी परिवार को सम्मानित किया जाएगा।यात्रा के दौरान सामूहिक प्रतिकमण,भक्तामर पाठ,चैत्यवंदन,दैनिक प्रवचन,गुरुवंदन,रात्री  भावना आदि कार्यक्रम होंगे. यात्रा मैं 500 से ज्यादा यात्रिक भाग ले रहे है.यात्रिको को इसमें नियमो का पालन करना होगा। यह जानकारी विजय वल्लभ जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष जयन्तीलालजी छाजेड़ व संयोजक दीपक आर.जैन ने दी.    
       

Thursday, November 6, 2014

                                                 भारत विकास परिषद का उद्देश्य हैं 
                                                  स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित-भारत 
                                                             
 (दीपक आर.जैन)

भारत  परिषद समाज मैं विभिन्न व्यवसायों व कार्यो में लगे श्रेष्ठतम लोगो का  एक राष्ट्रीय ,गैर राजनैतिक,समाजसेवी व सांस्कृतिक संग़ठन हैं. परिषद का मुख्या उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारो का प्रचार प्रसार,अखंड भारत के अलावा समस्त भारतीय  सर्वांगीण विकास करना है.इस हेतु परिषद सम्पन्न वर्ग को समाज के कार्य के लिए प्रेरित कर सेवा एवं संस्कार द्वारा निर्धन लोगो के उत्थान के कार्य कर रहा है.
परिषद के  प्रान्त  अध्यक्ष एस एस.गुप्ता व प्रांतीय संयोजक माणक डागा ने बताया की 1963 मैं दिल्ली मैं प्रारम्भ हुई एक शाखा से अब समस्त देश मैं देश मैं अब इसकी 1200 से अधिक शाखाए तथा एक लाख से 

अधिक सदस्य हैं. उन्होंने कहा की देश का कोई भी राज्य परिषद की शाखाओ से अछूता नहीं है. 
श्री डागा ने बताया की परिषद की संपूर्ण गतिविधिया पांच सूत्रों के आधार पर चलती है.ये हैं संपर्क-सहयोग-संस्कार-सेवा व समर्पण।संस्कार के तहत राष्ट्रीय समूह  प्रतियोगिता,लोकगीत स्पर्धा के माध्यम से अपनी देव भाषा संस्कृत का प्रचार व  विभिन्न प्रांतो की भाषा व लोक संस्कृति  जानकारी मिलती है ,भारत  को जानो प्रतियोगिता,गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के माध्यम से गुरु के महत्व को लाखो विद्दार्थीओ तक पहुचाया व पंहुचा रहा है.बल,युवा,परिवार व प्रौढ़ संस्कार योजना  आयोजित शिविरो मैं उपदेश,योग खेल,देश भक्ति एवं धार्मिक गीतों के माध्यम से संस्कार प्रदान किये जाते है.. गुरु तेग बहादुर  दिवस का आयोजन हर साल होता हैं.

सेवा के तहत विकलांग सहायता  एवं पुनर्वास,वनवासी सहायता,ग्राम बस्ती विकास,पर्यावरण के प्रति जागरूकता,स्वास्थ्य,सामूहिक सरल विवाह,जरूरतमंद महिलाओ व बच्चो के लिए क़ानूनी सहायता तथा प्राकर्तिक आपदाओ  समय रहत कार्य किये जाते हैं.देश मैं परिषद  शाखाओ द्वारा 1457 स्थाई प्रकल्प  रहे हैं जिनके द्वारा समाज के सभी वर्गों को वर्ष भर सेवाए उपलब्ध रहती हैं.  प्रकल्पों मैं अनेक सेवाओ का समवेश है. जनसम्पर्क के  तहत संस्कृति सप्ताह,अलग अलग विषयो पर सेमीनार,साहित्य प्रकाशन के अलावा परिषद की द्विभाषी पत्रिका  नीति व त्रेमासिक पत्रिका ज्ञान-प्रभा  हैं.

कॉरपस फण्ड-परिषद के प्रकल्पों एव सहायता कार्यो को आर्थिक आधार मजबूत करने के लिए ,कोष की स्थापना की गयी हैं जिसकी  लिए  विकास रत्न/विकास मित्र योजना शुरू की हैं,जिसके लिए क्रमश:एक लाख एव ग्यारह हजार रुपये की राशि दान दी जाती हैं. अधिक जानकारी के लिए www.bvpindiacom देखे।       
                   

Wednesday, November 5, 2014


                          गरीबी 

 एक अमीर आदमी अपने बेटे को लेकर गाँव गया ये दिखाने कि what
is गरीबी :
गाँव की गरीबी दिखाने के बाद बेटे से पूछा "देखा गरीबी "
बेटे ने जवाब दिया :
हमारे पास 1 dog ...........
उनके पास 10- 10 गाये है
हमारे पास नहाने का छोटा सा जगह है ..
उनके पास. तालाब है
हमारे पास बिजली है.... उनके पास सितारे ...
हमारे पास हवा मे' small piece of land.......
उनके पास बडे बडे खेत......
हम खाना डिबे का बासी खाते है....
वो उगा कर और ताजा तोडकर खाते है.🍠🍍
उनके पास अपने सच़े मित्र है......
बस कमपुटर ही हमारा मित्र है
हमारे पास खुशियाँ खरीदने को पैसा है ......💸💶
उनके पास खुशियाँ है पैसे की जरुरत ही नही
उनके पापा के पास बेटे के लिऐ समय है....👪
पापा आपके पास समय ......⏰ नही है।
पापा एकदम शुनय ....🙊
बेटे ने कहाँ ''Thanks पापा for showing me कि हम कितने
गरीब है ।
Socho, samjho, jano


संकलन-दीपक आर जैन
शांति वल्लभ टाइम्स

                                                                   अच्छे लोग 

                                                                अच्छे लोगों की इज्जत
                                                                कभी कम नहीं होती।
                                                                सोने के सौ टुकड़े करो,
                                                                             फिर भी कीमत
                                                                              कम नहीं होती।
                                                                 भूल होना "प्रकति " है,
                                                                 मान लेना "संस्कृति" है,
                                                                      सुधार लेना "प्रगति" है,
                                                                              ये रास्ते ले ही जाएंगे....
                                                                         मंजिल तक, तू हौसला रख,
                                                                               कभी सुना है कि अंधेरे ने
                                                                                            सुबह ना होने दी हो..




                                

                                    एमआईडीसी से 20 एमएलडी पानी मिलने लगा  

भायंदर-महाराष्ट्र ओधोगिक विकास महामण्डल (एम आई डी सी)से मंजूर 20 एमएलडी पानी मीरा भायंदर को मिलने लगा है.ज्यादा पानी मिलने से जलापूर्ति के समय मैं 06 से 08 घंटे की कमी आने का दावा महानगरपालिका के जल विभाग ने किया है.
कांग्रेस के जनप्रतिनिधियो के प्रयास से तत्कालीन उधोगमंत्री नारायण राणे ने वर्ष 2012  मैं एमआईडीसी  से 20 एमएलडी पानी मीरा भायंदर को देना मंजूर किया था.एमआईडीसी के पाइप लाइन से पानी लेने के लिए मीरा भायंदर  महानगरपालिका ने ठाणे के साकेत इलाके मैं ऑनलाइन बूस्टर स्टेशन का निर्माण किया और 04 कि.मी.नई पाइप लाइन डाली जिस पर करीब 25 करोड़ रुपए का खर्च आया.शहर के जिन क्षेत्रो मैं 48 से 50 घटे मैं पानी की आपूर्ति होती थी,वह अब घटकर 40 से 42 पर आ गई होने का दावा जल विभाग ने किया है. आयुक्त सुभाष लाखे ने कहा की वर्तमान मैं शहर को  170 एमएलडी पानी की जरुरत है.अभी 136 लीटर पानी मिल रहा है,35 MLD पानी की आज भी कामे है.पहले हम लोगो को पर्याप्त मात्रा मैं पानी उपलब्ध करने का प्रयास करेंगे और उसके बाद ही नये नल कनेक्शन देने पर विचार किया जायेगा।विधानपरिषद सदस्य मुज़्ज़फ़्फ़र हुसैन के नेत्तृत्व मैं कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल  तत्कालीन उधोगमंत्री नारायण राणे से मिला था. 

Saturday, November 1, 2014

                                  पाथर्डी हत्याकांड के विरोध मैं आरपीआई का धरना 

भायंदर-अहमदनगर जिले के पाथर्डी तहसील के जावखेड़ गांव मैं हुए तीहरे हत्याकांड के विरोध मैं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले गट)ने मीरा भायंदर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शेलेकर के नेतृत्व मैं सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने काशीमीरा नका के पास प्रदर्शन और छका जाम किया।
प्रदर्शनकारियों के शिस्टमंडल ने काशीमीरा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अनिल कदम को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपा जिसमे हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की गयी है. सुबह 10 बजे से बड़ी संख्या मैं कार्यकर्ता वहां जमा हो गए और उन्होंने पिछली आघाडी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व सड़क पर खड़े होकर रास्ता जाम कर दिया.जिसके चलते मुंबई और ठाणे की तरफ जानेवाले वाहनो की रफ़्तार कुत्च थम सी गयी.शेलेकर ने कहा की हत्यारे आजतक इसलिए नहीं पकडे गए क्योंकि पुलिस उन्हें बचने मैं जुटी है,लेकिन अब नै सरकार से हमारी मांग है की हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाये।
प्रदर्शन मैं चंद्रमणि मनवर,मंगेश हिनमुखे,राजेश यादव,मुरलीधर सूर्यवंशी,राजू वाघमारे,बिंदु वाघेला,प्रफुल वाघेला,सुभाष शिखरे,नीशा खान आदि शामिल थे.         




                                                           
                                                    विश्व हिन्दू परिषद का रक्तदान शिविर आज 

भायंदर-विश्व हिन्दू परिषद के स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष मैं भव्य रक्तं व नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन किया गया है.परिषद के अध्यक्ष आशिस गोखले ने बताया की 02 नवंबर को  भायंदर (पश्चिम)स्थित राजस्थान हाल मैं होनेवाली  शिविर सुबह 09  से दोपहर 01 बजे तक चलेगी जिसका उद्घाटन विधायक नरेंद्र मेहता करेंगे. शिविर को सफल बनाने हेतू नगरसेवक डॉ सुशील अग्रवाल,प्रमोद वैष्णव,गौरांग कैंसर,दीपक राणा,मयूर उचगांवकर,व्यासकुमार आदि का सहयोग मिल रहा है.