Thursday, October 30, 2025

भवानीशंकर गारोडिया शिवसेना (शिंदे गुट)में ?

शिवसेना से लड़ेंगे चुनाव ?


भायंदर :-
 भाजपा और आरएसएस के नाम से जाने जाते गारोडिया परिवार के भवानीशंकर गारोडिया शीघ्र ही भाजपा को राम राम कहनेवाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी शिवसेना (शिंदे गुट) में जाने की तैयारी है,व इस संबंध में सेना नेताओं से उनकी बातचीत हुई हैं,तथा वे शिवसेना में शामिल होते हैं तो प्रभाग 1 से उन्हें आगामी मीरा भायंदर महानगर पालिका चुनाव में उम्मीदवार उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता हैं।ज्ञात हो गारोडिया परिवार पिछले कई वर्षों से राजनीति और मेडिकल व्यवसाय में सक्रिय हैं।

वर्ष 1982 से मेडिकल व्यवसाय व समाजसेवा में भी सक्रिय हैं।कोरोना काल मे उन्होंने बहुत काम किया था।RPF, भायंदर पोस्ट ऑफिस के अलावा अनेक जगहों पर सहयोग किया था।द जरूरत पड़ने पर दवाईयां जगह जगह पहुंचाने का प्रयास किया था।मेडिकल व्यापारियों की समस्याओं को समय समय पर संबंधित अधिकारियों तक राज्य स्तर से स्थानीय स्तर तक विभिन्न मेडिकल एसोसिएशन के माध्यम से पहुचाने का प्रयास करते रहे हैं, और कई मुद्दों पर सफलता भी हासिल की है।अगर गारोडिया शिवसेना में आते है तो राजस्थान से शिवसेना के लिये बड़ा चेहरा होगा।

इस बारे में अभी कोई भी प्रक्रिया देने से गारोडिया ने इंकार कर दिया व कहा कि समय आने पर निर्णय लेंगें।

Wednesday, October 8, 2025

जैन पत्र संपादक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न

आगरा के जगदीश प्रसाद जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित 

जीवनलाल जैन / नागदा 


आगरा :- 
अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन आगरा में आयोजित किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से हिस्सा लिया व विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया व संपादक संघ को विभिन्न राज्यों में फैलाने का निर्णय किया गया।

इसका आयोजन 7 व 8 अक्टूबर को यह सम्मेलन संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर परम पूज्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज ,परम पूज्य गणनी आर्यिका रत्न 105 ज्ञानमती माताजी के जन्मोत्सव एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर आगरा स्थित नेमिनाथ जिनालय में दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ।अधिवेशन सुबह 8:00 बजे शांति धारा अभिषेक पूजन के बाद आचार्य 108 श्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में  डॉ जयंत कीर्ति स्वामी जी  , महामंत्री अखिल बंसल,एंड अनूप चंद्र जैन सहित मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद दोनों गुरु  एवं आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज की संगीतमय पूजन की गई । कार्यक्रम के  शुभारंभ में आगंतुक अतिथियों का स्वागत और सम्मान के साथ ही विद्वत गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. जयेन्द्र कीर्ती स्वामी उज्जैन , डॉक्टर ज्योति जैन खतौली , एंड अनूप चंद्र जैन फिरोजाबाद,डॉ अखिल बंसल जयपुर, डॉ सुशील चंद्र जैन करहल , जयेंद्र जैन चंदेरी सहित 31 विद्वानों ने आचार्य श्री के जीवन दर्शन पर अपने मर्म स्पर्शी विचारों से सभी को अवगत कराया । 

समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन अपने विचारों से संगठन को मजबूत करने और जैन समाज को दिशा देने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में जैन पत्रकारों की सत्य को उजागर करने प्रेरणादाई बनाने हेतु विचार व्यक्त कीजिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदीप कुमार जैन पीएनसी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुये 15 एवं 16 दिसंबर को आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज की जन्मस्थली कोसम में आचार्य श्री की पुण्य तिथि पर दो दिवसीय जैन पत्रकारों का सामूहिक अधिवेशन आयोजित करने एवं समस्त भारत देश के पत्रकारों को आमंत्रित करने अपने विचार रखें। आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज ने अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के लिए  अपना पूर्ण आशीर्वाद प्रदान करते हुए अधिक से अधिक पत्रकारों को आने हेतु प्रेरित किया । 


नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन आगरा ने देशभर से आये  सभी आए हुए पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए अभिनंदन किया और सभी से एकजुट रहने के लिए आवाहन किया । अधिवेशन में  पन्ना जिला से अजीत कुमार जैन पत्रकार पवई , बुंदेलखंड समन्वयक भारत सेठ  घुवारा सहित  मध्य प्रदेश के 20 पत्रकार एवं संपादकों के साथ सम्पूर्ण भारत देश से लगभग 200 संपादक और पत्रकार अधिवेशन में उपस्थित रहे।  



Wednesday, October 1, 2025

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है BME को :- सुशील कोठारी

बॉम्बे मेटल एक्सचेंज (BME) की नई कार्यकारिणी


मुंबई :
- बॉम्बे मेटल एक्सचेंज (BME) के वर्ष 2025 -27 के  अध्यक्ष पद पर सुशील आर. कोठारी की नियुक्ति हुई।यह नियुक्ति दो साल के लिए होगी।नियुक्ति के बाद कोठारी ने कहा कि वे संस्था के विस्तार व व्यापारियों की समस्याओं को हल करने हेतु हर प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि भारत मे विस्तार के बाद जल्द ही संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करेगी।कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा हैं, उसमे हम पूरा साथ देंगे।

संस्था के अन्य पदाधिकारियों में रिकब वी. मेहता - चेयरमैन एमेरिटस,महेंद्र के. मेहता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष पी.जैन  उपाध्यक्ष,अतुल एल. गोयल सचिव, संदीप टी. जैन  निदेशक तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष, हेमंत के. पारेख - पूर्व अध्यक्ष (प्रचार एवं कार्यक्रम), अल्पेश पी. मुणोत कोषाध्यक्ष, मिहिर आर. पारिख, संयुक्त सचिव,अभिनीत वी. अग्रवाल निदेशक,अमित आर. सांगई  निदेशक (कानूनी), गौतम पी. पारोलिया निदेशक (सदस्यता राजदूत), गौतम एन.जैन निदेशक, चिराग डी. मजीठिया निदेशक, आकाश एस.शाह निदेशक का समावेश है।निशित ही नई टीम गैर-लौह धातु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा।


ज्ञात हो बॉम्बे मेटल एक्सचेंज (BME) ने अपने अध्यक्ष सुशील आर. कोठारी के नेतृत्व व रिकब वी. मेहता के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। BME का उद्देश्य गैर-लौह धातु समुदाय के लिए मुख्य मंच बनना है, जिसमें सदस्य सेवाओं, बाजार सेवाओं और संचालन में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

कोठारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य एक मजबूत और आधुनिक मंच बनना है जो अपने सदस्यों की सेवा करता है, सहयोग को बढ़ावा देता है और नवाचार को प्रोत्साहित करना है।उन्होंने कहा हम सरकारी अधिकारियों और मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रहे है ताकि सदस्यों के लिए व्यवसाय करना आसान हो सके और महत्वपूर्ण नियमों को व्यावहारिक तरीके से लागू किया जा सके।

रिकब मेहता ने कहा कि BME सभी एसोसिएशनों को एक छत के नीचे लाने और उन्हें संयुक्त रूप से सरकार के समक्ष प्रतिनिधित्व करने की योजना बना रहा है, जिससे उद्योग की आवाज मजबूत हो सके और इसी उद्देश्य से BME कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन 12 और 13 जनवरी 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया गया है, जिसमे व्यापारियों को प्रदर्शनी,नेटवर्क के अवसर व विशेषज्ञों से मिलने का अवसर मिलेगा

नवनिर्वाचित सचिव अतुल गोयल ने कहा कि BME देश भर के अलग अलग शहरों में अधिक अध्याय खोलने की योजना बना रहा है ताकि सदस्यों के बीच संबंध मजबूत हो सकें और उन्हें बेहतर समर्थन मिल सके।


मीरा भाईंदर महानगर पालिका डीपी प्लान - मुंबई उच्च न्यायालय का निर्देश

सरकार को 30 नवंबर तक निर्णय लेने का आदेश


भायंदर :-
मुंबई उच्च न्यायालय ने मीरा भाईंदर के सुधारित मसौदा विकास आराखड़े (डीपी प्लान) में गंभीर प्रक्रियात्मक और कानूनी त्रुटियों के खिलाफ दायर याचिका पर महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। न्यायालय ने शासन को याचिकाकर्ताओं की सुझावों और आपत्तियों पर विचार कर 30 नवंबर तक निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

ज्ञात हो नए डी पी प्लान पर मीरा भायंदर कांग्रेस पार्टी ने मुंबई हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी।पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता मुझफ्फर हुसैन ने बताया कि हमने डीपी प्लान में त्रुटियों पर आपत्ति जताई है, जिससे भविष्य में बढ़ती आबादी की जरूरतें पूरी नहीं हो पाएंगी।

उन्होंने 12 मीटर सड़क निर्माण, 30 मीटर आंतरिक सड़कें, मेट्रो कारशेड, पार्किंग व्यवस्था, ट्रामा सेंटर, पशु अस्पताल, हेलीपैड, मेट्रो स्टेशन परिसर में पार्किंग सुविधा, उद्यान, खेल मैदान, स्कूल, सब्जी मंडी, मछली बाजार, श्मशान भूमि, कब्रिस्तान, पुलिस मुख्यालय, परेड ग्राउंड, पुलिस कॉलोनी आदि के लिए आरक्षण का सुझाव दिया था।

न्यायालय का निर्णय :

न्यायमूर्ति एस. सी. घुगे और न्यायमूर्ति अश्विन बोबे ने याचिकाकर्ताओं की सुझावों और आपत्तियों पर विचार कर निर्णय लेने का निर्देश शासन को दिया है।इस निर्णय से मीरा भाईंदर के विकास आराखड़े में नागरिकों की भागीदारी और पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल मिलता है।

मीरा भाईंदर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रकाश नागणे ने कहा कि हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। शहरी नियोजन केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की भागीदारी से पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।यह याचिका केवल कानूनी लड़ाई नहीं थी, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और नागरिकों के अधिकारों के लिए लड़ी गई थी।