Friday, November 21, 2025

विभिन्न जैन संघों में गच्छाधिपति धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी का जोरदार स्वागत

वेसु में शिष्य धर्मबोधि के यंहा स्वागत


सूरत  :-
नगर के वेसु क्षेत्र में पंजाब केशरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी समुदाय के  वर्तमान गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर, आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा  ने विभिन्न संघों की स्पर्शना करते हुए श्री कैनाल रोड जैन संघ में पदार्पण हुआ।

सर्वप्रथम श्री भटेवा पार्श्वनाथ जिनालय में दर्शन वंदन कर श्री सूरज मंडन पार्श्वनाथ के दर्शन कर श्री सोमेश्वर जैन संघ में भक्तों को अपने प्रवचन से लाभान्वित किया।

गुरुदेव ने समाज की एकता हेतु प्रेरित किया।

तत्पश्चात् श्री कुंथुनाथ जिनालय में दर्शन कर जिनालय में प्रतिष्ठित पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरिश्वर जी को वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।श्री कैनाल रोड शांतिनाथ जैन संघ में सुबह प्रवचन हुआ।गच्छाधिपति ने पापाचार  विषय पर सार गर्भित प्रवचन दिया एवं सभी श्रोताओं को आज के दिन गुस्सा न करने का छोटा सा नियम लेने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर सकल श्री संघ की नवकारसी एवं  संघ पूजन का लाभ गुरु भक्त परिवार- की ओर से किया गया।


Monday, November 17, 2025

जैनाचार्य जवाहर पर डाक टिकट और सिक्का जारी

जैनाचार्य जवाहर पर डाक टिकट और सिक्का जारी

भारत सरकार का कार्यक्रम


मुंबई :
- स्वतंत्रता सेनानी और जैन संत आचार्य जवाहरलालजी महाराज की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 16 नवम्बर, रविवार को भारत सरकार द्वारा स्मारक रजत सिक्का और डाक टिकट जारी किए गए। भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से आचार्य जवाहरलाल पर 5 रुपए मूल्य का स्मारक डाक टिकट व वित्त मंत्रालय द्वारा 150 रुपए मूल्य वर्ग का सिक्का जारी किया। जसकरण बोथरा फाउंडेशन द्वारा मुम्बई राजभवन में आयोजित विमोचन समारोह में महाराष्ट्र एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्मारक डाक टिकट जारी किया। 

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने स्मारक चतुर्थांश सिक्का जारी किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र शासन में कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और महाराष्ट्र डाक सर्कल के महानिदेशक अमिताभ सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।इस अवसर पर सरकार द्वारा जारी होने वाली विवरणिका में उदयपुर के साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग द्वारा लिखित आलेख का प्रकाशन किया गया है। आलेख में आचार्य जवाहर के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा समाज व राष्ट्र के लिए उनके योगदान को दर्शाया गया है।

श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र मुनि ने बताया कि आचार्य जवाहर भविष्य द्रष्टा भी थे। श्रमण संघ के तृतीय पट्टधर आचार्य देवेन्द्र मुनि जब आठ वर्ष के बालक थे, तब वर्ष 1939 आचार्य जवाहर ने उदयपुर के पंचायती नाहरे में उन्हें देखकर कह दिया था कि यह बालक भविष्य में धर्मोद्योत करने वाला आचार्य बनेगा। डॉ. दिलीप धींग ने बताया कि आचार्य जवाहर के उदयपुर में चार चातुर्मास हुए थे। उनके नाम से उदयपुर में जवाहर जैन विद्यालय और उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे में जवाहर विद्यापीठ चलता है। जवाहर विद्यापीठ से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षित बने हैं।

श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र मुनि ने बताया आचार्य जवाहर लाल ने देश पराधीनता में होने के समय दस हजार से अधिक सत्संगों के माध्यम से जनजागरण का कार्य किया। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और लोकमान्य तिलक जैसे नेताओं को स्वतंत्रता आंदोलन में प्रेरित किया। आचार्य जवाहर लाल महाराज ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशाखोरी का दृढ़ विरोध किया। इस संदर्भ को स्मरण करते हुए राज्यपाल कटारिया ने कहा कि उनके नाम पर जारी यह स्मारक सिक्का और डाक टिकट लोगों को उनके कार्यों की चिरस्थायी याद दिलाते रहेंगे।

ज्ञातव्य हो कि स्मारक सिक्के में अभी तक पूर्व में कुल सात सिक्के जैन संत समाज पर जारी हुए पर स्थानकवासी समाज में यह प्रथम मौका है जब स्थानकवासी जैन आचार्य जवाहरलाल पर स्मारक सिक्का जारी किया गया।



Monday, November 10, 2025

नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी,मेंस्ट्रुअल केयर सबका अधिकार

सुखी परिवार फाउंडेशन का कार्यक्रम 12 नवंबर को


नई दिल्ली :-
नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी. मेंस्ट्रुअल केयर सबका यह सभी का अधिकार है।नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी। मेंस्ट्रुअल केयर सबका अधिकार है, और यह एक महत्वपूर्ण विषय है जो महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, और सामाजिक स्थिति से जुड़ा हुआ है।

इस संदर्भ में सुखी परिवार फाउंडेशन (गुजरात) द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी महिला सम्मेलन -2025 का आयोजन गणि राजेंद्र विजयजी म.सा.के मार्गदर्शन में किया गया है।इस सम्मेलन में महिला स्वास्थ्य और जागरूकता 'Menstrual Health and Hygiene Awareness' पर विचार गोष्ठी तथा अन्य विषयों पर विचार होगा।

बुधवार, 12 नवंबर,दोपहर 3:00 बजे से  चिन्मय मिशन, 89 लोथी एस्टेट, लोथी रोड, नई दिल्ली का सम्मेलन जैन संत डॉ. गणी राजेंद्र विजय महाराज के सान्निध्य में होगा।मुख्य अतिथि डॉ. मनसुख मांडविया, श्रम एवं रोजगार तथा खेल एवं युवा मंत्री, भारत सरकार,अति विशिष्ट अतिथि सावित्री ठाकुर , केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि बांसुरी स्वराज, सांसद,वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा दिल्ली प्रदेश,सत्या शर्मा, अध्यक्ष स्थायी समिति, पूर्वी दिल्ली नगर निगम होंगे।

RSVP: 9350875252 | 7042555077 | semwal.p@gmail.com