Friday, November 21, 2025

विभिन्न जैन संघों में गच्छाधिपति धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी का जोरदार स्वागत

वेसु में शिष्य धर्मबोधि के यंहा स्वागत


सूरत  :-
नगर के वेसु क्षेत्र में पंजाब केशरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी समुदाय के  वर्तमान गच्छाधिपति, श्रुत भास्कर, आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा  ने विभिन्न संघों की स्पर्शना करते हुए श्री कैनाल रोड जैन संघ में पदार्पण हुआ।

सर्वप्रथम श्री भटेवा पार्श्वनाथ जिनालय में दर्शन वंदन कर श्री सूरज मंडन पार्श्वनाथ के दर्शन कर श्री सोमेश्वर जैन संघ में भक्तों को अपने प्रवचन से लाभान्वित किया।

गुरुदेव ने समाज की एकता हेतु प्रेरित किया।

तत्पश्चात् श्री कुंथुनाथ जिनालय में दर्शन कर जिनालय में प्रतिष्ठित पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरिश्वर जी को वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।श्री कैनाल रोड शांतिनाथ जैन संघ में सुबह प्रवचन हुआ।गच्छाधिपति ने पापाचार  विषय पर सार गर्भित प्रवचन दिया एवं सभी श्रोताओं को आज के दिन गुस्सा न करने का छोटा सा नियम लेने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर सकल श्री संघ की नवकारसी एवं  संघ पूजन का लाभ गुरु भक्त परिवार- की ओर से किया गया।


Monday, November 17, 2025

जैनाचार्य जवाहर पर डाक टिकट और सिक्का जारी

जैनाचार्य जवाहर पर डाक टिकट और सिक्का जारी

भारत सरकार का कार्यक्रम


मुंबई :
- स्वतंत्रता सेनानी और जैन संत आचार्य जवाहरलालजी महाराज की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 16 नवम्बर, रविवार को भारत सरकार द्वारा स्मारक रजत सिक्का और डाक टिकट जारी किए गए। भारत सरकार के डाक विभाग की ओर से आचार्य जवाहरलाल पर 5 रुपए मूल्य का स्मारक डाक टिकट व वित्त मंत्रालय द्वारा 150 रुपए मूल्य वर्ग का सिक्का जारी किया। जसकरण बोथरा फाउंडेशन द्वारा मुम्बई राजभवन में आयोजित विमोचन समारोह में महाराष्ट्र एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्मारक डाक टिकट जारी किया। 

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने स्मारक चतुर्थांश सिक्का जारी किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र शासन में कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और महाराष्ट्र डाक सर्कल के महानिदेशक अमिताभ सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य महानुभाव उपस्थित थे।इस अवसर पर सरकार द्वारा जारी होने वाली विवरणिका में उदयपुर के साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग द्वारा लिखित आलेख का प्रकाशन किया गया है। आलेख में आचार्य जवाहर के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा समाज व राष्ट्र के लिए उनके योगदान को दर्शाया गया है।

श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र मुनि ने बताया कि आचार्य जवाहर भविष्य द्रष्टा भी थे। श्रमण संघ के तृतीय पट्टधर आचार्य देवेन्द्र मुनि जब आठ वर्ष के बालक थे, तब वर्ष 1939 आचार्य जवाहर ने उदयपुर के पंचायती नाहरे में उन्हें देखकर कह दिया था कि यह बालक भविष्य में धर्मोद्योत करने वाला आचार्य बनेगा। डॉ. दिलीप धींग ने बताया कि आचार्य जवाहर के उदयपुर में चार चातुर्मास हुए थे। उनके नाम से उदयपुर में जवाहर जैन विद्यालय और उदयपुर जिले के कानोड़ कस्बे में जवाहर विद्यापीठ चलता है। जवाहर विद्यापीठ से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षित बने हैं।

श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र मुनि ने बताया आचार्य जवाहर लाल ने देश पराधीनता में होने के समय दस हजार से अधिक सत्संगों के माध्यम से जनजागरण का कार्य किया। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और लोकमान्य तिलक जैसे नेताओं को स्वतंत्रता आंदोलन में प्रेरित किया। आचार्य जवाहर लाल महाराज ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और नशाखोरी का दृढ़ विरोध किया। इस संदर्भ को स्मरण करते हुए राज्यपाल कटारिया ने कहा कि उनके नाम पर जारी यह स्मारक सिक्का और डाक टिकट लोगों को उनके कार्यों की चिरस्थायी याद दिलाते रहेंगे।

ज्ञातव्य हो कि स्मारक सिक्के में अभी तक पूर्व में कुल सात सिक्के जैन संत समाज पर जारी हुए पर स्थानकवासी समाज में यह प्रथम मौका है जब स्थानकवासी जैन आचार्य जवाहरलाल पर स्मारक सिक्का जारी किया गया।



Monday, November 10, 2025

नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी,मेंस्ट्रुअल केयर सबका अधिकार

सुखी परिवार फाउंडेशन का कार्यक्रम 12 नवंबर को


नई दिल्ली :-
नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी. मेंस्ट्रुअल केयर सबका यह सभी का अधिकार है।नारी की गरिमा जागरूकता से ही बढ़ेगी। मेंस्ट्रुअल केयर सबका अधिकार है, और यह एक महत्वपूर्ण विषय है जो महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, और सामाजिक स्थिति से जुड़ा हुआ है।

इस संदर्भ में सुखी परिवार फाउंडेशन (गुजरात) द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी महिला सम्मेलन -2025 का आयोजन गणि राजेंद्र विजयजी म.सा.के मार्गदर्शन में किया गया है।इस सम्मेलन में महिला स्वास्थ्य और जागरूकता 'Menstrual Health and Hygiene Awareness' पर विचार गोष्ठी तथा अन्य विषयों पर विचार होगा।

बुधवार, 12 नवंबर,दोपहर 3:00 बजे से  चिन्मय मिशन, 89 लोथी एस्टेट, लोथी रोड, नई दिल्ली का सम्मेलन जैन संत डॉ. गणी राजेंद्र विजय महाराज के सान्निध्य में होगा।मुख्य अतिथि डॉ. मनसुख मांडविया, श्रम एवं रोजगार तथा खेल एवं युवा मंत्री, भारत सरकार,अति विशिष्ट अतिथि सावित्री ठाकुर , केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि बांसुरी स्वराज, सांसद,वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा दिल्ली प्रदेश,सत्या शर्मा, अध्यक्ष स्थायी समिति, पूर्वी दिल्ली नगर निगम होंगे।

RSVP: 9350875252 | 7042555077 | semwal.p@gmail.com

Thursday, October 30, 2025

भवानीशंकर गारोडिया शिवसेना (शिंदे गुट)में ?

शिवसेना से लड़ेंगे चुनाव ?


भायंदर :-
 भाजपा और आरएसएस के नाम से जाने जाते गारोडिया परिवार के भवानीशंकर गारोडिया शीघ्र ही भाजपा को राम राम कहनेवाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी शिवसेना (शिंदे गुट) में जाने की तैयारी है,व इस संबंध में सेना नेताओं से उनकी बातचीत हुई हैं,तथा वे शिवसेना में शामिल होते हैं तो प्रभाग 1 से उन्हें आगामी मीरा भायंदर महानगर पालिका चुनाव में उम्मीदवार उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता हैं।ज्ञात हो गारोडिया परिवार पिछले कई वर्षों से राजनीति और मेडिकल व्यवसाय में सक्रिय हैं।

वर्ष 1982 से मेडिकल व्यवसाय व समाजसेवा में भी सक्रिय हैं।कोरोना काल मे उन्होंने बहुत काम किया था।RPF, भायंदर पोस्ट ऑफिस के अलावा अनेक जगहों पर सहयोग किया था।द जरूरत पड़ने पर दवाईयां जगह जगह पहुंचाने का प्रयास किया था।मेडिकल व्यापारियों की समस्याओं को समय समय पर संबंधित अधिकारियों तक राज्य स्तर से स्थानीय स्तर तक विभिन्न मेडिकल एसोसिएशन के माध्यम से पहुचाने का प्रयास करते रहे हैं, और कई मुद्दों पर सफलता भी हासिल की है।अगर गारोडिया शिवसेना में आते है तो राजस्थान से शिवसेना के लिये बड़ा चेहरा होगा।

इस बारे में अभी कोई भी प्रक्रिया देने से गारोडिया ने इंकार कर दिया व कहा कि समय आने पर निर्णय लेंगें।

Wednesday, October 8, 2025

जैन पत्र संपादक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न

आगरा के जगदीश प्रसाद जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित 

जीवनलाल जैन / नागदा 


आगरा :- 
अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ का दो दिवसीय अधिवेशन आगरा में आयोजित किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से हिस्सा लिया व विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया व संपादक संघ को विभिन्न राज्यों में फैलाने का निर्णय किया गया।

इसका आयोजन 7 व 8 अक्टूबर को यह सम्मेलन संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर परम पूज्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज ,परम पूज्य गणनी आर्यिका रत्न 105 ज्ञानमती माताजी के जन्मोत्सव एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर आगरा स्थित नेमिनाथ जिनालय में दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ।अधिवेशन सुबह 8:00 बजे शांति धारा अभिषेक पूजन के बाद आचार्य 108 श्री चैत्य सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में  डॉ जयंत कीर्ति स्वामी जी  , महामंत्री अखिल बंसल,एंड अनूप चंद्र जैन सहित मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद दोनों गुरु  एवं आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज की संगीतमय पूजन की गई । कार्यक्रम के  शुभारंभ में आगंतुक अतिथियों का स्वागत और सम्मान के साथ ही विद्वत गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. जयेन्द्र कीर्ती स्वामी उज्जैन , डॉक्टर ज्योति जैन खतौली , एंड अनूप चंद्र जैन फिरोजाबाद,डॉ अखिल बंसल जयपुर, डॉ सुशील चंद्र जैन करहल , जयेंद्र जैन चंदेरी सहित 31 विद्वानों ने आचार्य श्री के जीवन दर्शन पर अपने मर्म स्पर्शी विचारों से सभी को अवगत कराया । 

समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन अपने विचारों से संगठन को मजबूत करने और जैन समाज को दिशा देने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में जैन पत्रकारों की सत्य को उजागर करने प्रेरणादाई बनाने हेतु विचार व्यक्त कीजिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदीप कुमार जैन पीएनसी ने अधिवेशन को संबोधित करते हुये 15 एवं 16 दिसंबर को आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज की जन्मस्थली कोसम में आचार्य श्री की पुण्य तिथि पर दो दिवसीय जैन पत्रकारों का सामूहिक अधिवेशन आयोजित करने एवं समस्त भारत देश के पत्रकारों को आमंत्रित करने अपने विचार रखें। आचार्य श्री चैत्य सागर जी महाराज ने अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ के लिए  अपना पूर्ण आशीर्वाद प्रदान करते हुए अधिक से अधिक पत्रकारों को आने हेतु प्रेरित किया । 


नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन आगरा ने देशभर से आये  सभी आए हुए पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए अभिनंदन किया और सभी से एकजुट रहने के लिए आवाहन किया । अधिवेशन में  पन्ना जिला से अजीत कुमार जैन पत्रकार पवई , बुंदेलखंड समन्वयक भारत सेठ  घुवारा सहित  मध्य प्रदेश के 20 पत्रकार एवं संपादकों के साथ सम्पूर्ण भारत देश से लगभग 200 संपादक और पत्रकार अधिवेशन में उपस्थित रहे।  



Wednesday, October 1, 2025

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना है BME को :- सुशील कोठारी

बॉम्बे मेटल एक्सचेंज (BME) की नई कार्यकारिणी


मुंबई :
- बॉम्बे मेटल एक्सचेंज (BME) के वर्ष 2025 -27 के  अध्यक्ष पद पर सुशील आर. कोठारी की नियुक्ति हुई।यह नियुक्ति दो साल के लिए होगी।नियुक्ति के बाद कोठारी ने कहा कि वे संस्था के विस्तार व व्यापारियों की समस्याओं को हल करने हेतु हर प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि भारत मे विस्तार के बाद जल्द ही संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करेगी।कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा हैं, उसमे हम पूरा साथ देंगे।

संस्था के अन्य पदाधिकारियों में रिकब वी. मेहता - चेयरमैन एमेरिटस,महेंद्र के. मेहता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष पी.जैन  उपाध्यक्ष,अतुल एल. गोयल सचिव, संदीप टी. जैन  निदेशक तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष, हेमंत के. पारेख - पूर्व अध्यक्ष (प्रचार एवं कार्यक्रम), अल्पेश पी. मुणोत कोषाध्यक्ष, मिहिर आर. पारिख, संयुक्त सचिव,अभिनीत वी. अग्रवाल निदेशक,अमित आर. सांगई  निदेशक (कानूनी), गौतम पी. पारोलिया निदेशक (सदस्यता राजदूत), गौतम एन.जैन निदेशक, चिराग डी. मजीठिया निदेशक, आकाश एस.शाह निदेशक का समावेश है।निशित ही नई टीम गैर-लौह धातु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा।


ज्ञात हो बॉम्बे मेटल एक्सचेंज (BME) ने अपने अध्यक्ष सुशील आर. कोठारी के नेतृत्व व रिकब वी. मेहता के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। BME का उद्देश्य गैर-लौह धातु समुदाय के लिए मुख्य मंच बनना है, जिसमें सदस्य सेवाओं, बाजार सेवाओं और संचालन में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

कोठारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य एक मजबूत और आधुनिक मंच बनना है जो अपने सदस्यों की सेवा करता है, सहयोग को बढ़ावा देता है और नवाचार को प्रोत्साहित करना है।उन्होंने कहा हम सरकारी अधिकारियों और मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रहे है ताकि सदस्यों के लिए व्यवसाय करना आसान हो सके और महत्वपूर्ण नियमों को व्यावहारिक तरीके से लागू किया जा सके।

रिकब मेहता ने कहा कि BME सभी एसोसिएशनों को एक छत के नीचे लाने और उन्हें संयुक्त रूप से सरकार के समक्ष प्रतिनिधित्व करने की योजना बना रहा है, जिससे उद्योग की आवाज मजबूत हो सके और इसी उद्देश्य से BME कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन 12 और 13 जनवरी 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया गया है, जिसमे व्यापारियों को प्रदर्शनी,नेटवर्क के अवसर व विशेषज्ञों से मिलने का अवसर मिलेगा

नवनिर्वाचित सचिव अतुल गोयल ने कहा कि BME देश भर के अलग अलग शहरों में अधिक अध्याय खोलने की योजना बना रहा है ताकि सदस्यों के बीच संबंध मजबूत हो सकें और उन्हें बेहतर समर्थन मिल सके।


मीरा भाईंदर महानगर पालिका डीपी प्लान - मुंबई उच्च न्यायालय का निर्देश

सरकार को 30 नवंबर तक निर्णय लेने का आदेश


भायंदर :-
मुंबई उच्च न्यायालय ने मीरा भाईंदर के सुधारित मसौदा विकास आराखड़े (डीपी प्लान) में गंभीर प्रक्रियात्मक और कानूनी त्रुटियों के खिलाफ दायर याचिका पर महत्वपूर्ण निर्देश दिया है। न्यायालय ने शासन को याचिकाकर्ताओं की सुझावों और आपत्तियों पर विचार कर 30 नवंबर तक निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

ज्ञात हो नए डी पी प्लान पर मीरा भायंदर कांग्रेस पार्टी ने मुंबई हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी।पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता मुझफ्फर हुसैन ने बताया कि हमने डीपी प्लान में त्रुटियों पर आपत्ति जताई है, जिससे भविष्य में बढ़ती आबादी की जरूरतें पूरी नहीं हो पाएंगी।

उन्होंने 12 मीटर सड़क निर्माण, 30 मीटर आंतरिक सड़कें, मेट्रो कारशेड, पार्किंग व्यवस्था, ट्रामा सेंटर, पशु अस्पताल, हेलीपैड, मेट्रो स्टेशन परिसर में पार्किंग सुविधा, उद्यान, खेल मैदान, स्कूल, सब्जी मंडी, मछली बाजार, श्मशान भूमि, कब्रिस्तान, पुलिस मुख्यालय, परेड ग्राउंड, पुलिस कॉलोनी आदि के लिए आरक्षण का सुझाव दिया था।

न्यायालय का निर्णय :

न्यायमूर्ति एस. सी. घुगे और न्यायमूर्ति अश्विन बोबे ने याचिकाकर्ताओं की सुझावों और आपत्तियों पर विचार कर निर्णय लेने का निर्देश शासन को दिया है।इस निर्णय से मीरा भाईंदर के विकास आराखड़े में नागरिकों की भागीदारी और पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल मिलता है।

मीरा भाईंदर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रकाश नागणे ने कहा कि हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। शहरी नियोजन केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह नागरिकों की भागीदारी से पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।यह याचिका केवल कानूनी लड़ाई नहीं थी, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और नागरिकों के अधिकारों के लिए लड़ी गई थी।

Tuesday, September 30, 2025

स्वच्छता हमारे जीवन को स्वस्थ व सुखी बनाती हैं

भायंदर रेलवे स्टेशन पर पश्चिम रेलवे के साथ संस्थाओं का कार्यक्रम


भायंदर :-
स्वच्छता ही सेवा है, यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो हमारे समाज और देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्वच्छता न केवल हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाती है, बल्कि यह हमारे जीवन को भी स्वस्थ और सुखी बनाने में मदद करती है।

उपरोक्त विचार एस एल पोरवाल इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्या अंजू सिंह ने पश्चिम रेलवे द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत व्यक्त किये।स्कूल के विद्यर्थियों ने स्वच्छता पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया।नाटक में उन्होंने बताया कि स्वच्छता के महत्व को समझने के लिए हमें इसके विभिन्न पहलुओं पर विचार करना होगा। स्वच्छता न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है।


नाटक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह हमें बीमारियों से बचाती है और हमारे शरीर को स्वस्थ रखती है,इसके अलावा स्वच्छता हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह हमें तनाव और चिंता से बचाती है और हमारे मन को शांत रखती है व स्वच्छता हमे सामाजिक जीवन मे सम्मान दिलाती हैं। स्वच्छता के लिए घर के साथ साथ अपने आसपास के वातावरण को नियमित रूप से साफ करना चाहिए। हमें कूड़ा-कचरे का प्रबंधन करना चाहिए। इससे हमारे आसपास के वातावरण में स्वच्छता बनी रहती है और हमारे स्वास्थ्य को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।स्वच्छता के नियमों का पालन करें।


इस आयोजन में युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम),भारतीय रेल प्रवासी एन्ड वेलफेयर एसोसिएशन, सेंट विनसेंट.डी पॉल स्कूल, निर्मला निकेतन स्कूल ने भी भाग लिया। भायंदर स्टेशन अधीक्षक भारती राजवीर ने स्वच्छता अभियान में भाग लेने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन, द भारत एन्ड स्काउट गाइड की ममता मोराईस,राहुल यादव,रवि टुन्ना, रोबिन अलेक्जेंडर,ग्रेटा थापा आदि उपस्थित थे।

Wednesday, August 6, 2025

ईमानदारी और दृष्टि के साथ नेतृत्व करने के लिए युवा दिमाग को सशक्त बनाना जरूरी

होली एंजेल्स इंग्लिश हाईस्कूल का कार्यक्रम - सच्चा नेतृत्व सेवा से शुरू होता है।


भायंदर :-
होली एंजेल्स इंग्लिश हाई स्कूल में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए शपथ ग्रहण समारोह हाल ही में संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम ने नव निर्वाचित छात्र परिषद की औपचारिक स्थापना को चिह्नित किया, जो स्कूल की प्रतिबद्धता और छात्रों के बीच जिम्मेदारी को दर्शाता है।

स्कूल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट के साथ हुई, जिसमें प्रधानाचार्य जोसेफ सेबेस्टियन, ट्रस्टी मर्सी जोसेफ, सलीन सदानंद, डेविस आदर्श जोसेफ, दोनों वर्गों के एचएम और सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों ने हेड बॉय और हेड गर्ल के नेतृत्व में गर्व और आत्मविश्वास के साथ मार्च पास्ट किया।

दिन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण प्रधानाचार्य, ट्रस्टी, एचएम, हाउस प्रभारी और वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा नवगठित परिषद - हेड बॉय और हेड गर्ल, सहायक हेड बॉय और सहायक हेड गर्ल, खेल, अनुशासन, सांस्कृतिक, हाउस कप्तान और वाइस कप्तान को बैज और सैश प्रदान करना था। जिम्मेदारी का चोला पहनकर, नव नियुक्त छात्र छात्राओं ने शपथ ली, जिसमें उन्होंने स्कूल के मूल्यों को ईमानदारी और समर्पण के साथ बनाए रखने का वादा किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य सर ने छात्रों के नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला और परिषद को उदाहरण के रूप में नेतृत्व करने और विनम्रता के साथ सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने कहा कि ईमानदारी और दृष्टि के साथ नेतृत्व करने के लिए युवा दिमाग को सशक्त बनाना जरूरी हैं।

शपथ ग्रहण समारोह ने न केवल छात्र नेतृत्व का जश्न मनाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया, बल्कि हर बच्चे में यह विश्वास भी जगाया कि उम्र जिम्मेदारी के लिए कोई बाधा नहीं है, और सच्चा नेतृत्व सेवा से शुरू होता है।

Wednesday, July 30, 2025

सौलफूल गीतमाला गायक कलाकारों को देता है मंच

पुराने गीतों की यादें हुई जीवंत


मुंबई : -
 हर इंसान में कोई ना कोई प्रतिभा जरूर छिपी होती है बस जरूरत होती है, उसे मंच देने की .ऐसी ही एक पहल के माध्यम से नवोदित और उभरते गायकों के लिए 8 वर्ष पूर्व नासिक में  स्व. अनिल भुता द्वारा स्थापित  सोलफूल गीतमाला के माध्यम से अब काफी सिंगर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है!

कलाकारों को मंच तथा पहचान देने की गरज से प्रबोधनकार ठाकरे होल में  एडवाईजर दिलीप भुता, संयोजक प्रसाद पटनम, दिलीप देसाई, कल्पेश परीख, दिनेश धाबलिया, जापानी तकनीकी के केन्जर वाटर के डिस्ट्रीब्यूटर दिलीप शाह,युक्ति शाह की उपस्थिति में वौइस् ऑफ क्वीन का आयोजन किया गया जहाँ पर  गायक कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया.कार्यक्रम के प्रायोजक दिलीप देसाई ने बताया कि  गायकी के लिए कोई  उम्र की कोई सीमा नही है. हमारा प्रमुख उद्देश्य गायको को मंच देना है ! इस अवसर पर भरत मेहता,रमेश भाटिया सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे

Saturday, July 26, 2025

मुंबई में होगा जीवदया प्रेमी "जैन रत्न जीवनलाल जैन चायवाले" का सम्मान-

ओसवाल जैन महासंघ व मरुधर का तहलका न्यूज़ नेटवर्क का आयोजन


मुंबई
- अखिल भारतीय ओसवाल जैन संघ महासंघ एवं मरूधर का तहलका न्यूज़ नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में इस बार फिर से 2482वें ओसवाल वंश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 

अखबार के संपादक जगदीश मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में जैन समाज के आईएएस, आईपीएस, आईआरएस अधिकारी, डॉक्टर्स, एडवोकेट्स, उद्योगपति एवं समाज के अनेक गणमान्य शामिल होंगे । इस अवसर पर बेरोजगारी, विवाह संबंधी समस्याएँ एवं समाज में बढ़ रहे आडंबर जैसे मुद्दों पर बुद्धिजीवियों द्वारा सार्थक मंथन होगा। बीते वर्ष की उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर भी  विवरण प्रस्तुत होगा। सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु दो प्रमुख संस्थाएँ भी उपस्थित रहेंगी।

27 अप्रेल को सुबह 9 बजे दादर (पूर्व)में स्थित स्वामीनारायण सभाग्रह में सुबह 9 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।मेहता ने सभी समाजबंधुओं से विनम्र आग्रह है कि वे इस अवसर पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश नागदा के जीवनलाल जैन चायवाले को कोरोना काल मे उनके कार्यों व सामाजिक कामों हेतु सम्मानित किया जाएगा।

जैन को जर्नलिस्ट क्लब अध्यक्ष राजेश सकलेचा (भाईजी),पत्रकार व युथ फ़ोरम के अध्यक्ष दीपक जैन, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव,राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा यादव,मनीष गुप्ता,सोहन वर्मा,सुनील सेठिया ,डॉ. हरीश शर्मा,संतोष सांवरिया,प्रेम कुमार वैद्य, इंद्रजीत सिंह चौहान, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, संतोष सिंह पवार,मुकेश विश्वकर्मा एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट, अनंत श्री पौधा रोपण सामाजिक समिति के प्रवीण पाल बिल्लू भैया, बजरंगसिंह चौहान,जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष धर्मेंद्र बम, सुरेन्द्र कांकरिया, प्रकाश चंद्र  सांवेर वाले, दिलीप छिपानी, रवि  कांठेड़, अमरीक सिंह ,श्रेणिक बम, अमित बम प्रशांत नाहर, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान , बृजेश बोहरा,मनीष ओरा, पत्रकार निलेश मेहता,मनोज सोनी,सुनील उपाध्याय, कपड़ा व्यापारी दीपक जैन,महेन्द्र जैन नाना, गगन बोहरा, कन्हैया चौधरी, महेंद्र सिंह पंवार, आदि ने जीवन लाल जैन को बधाई शुभकामनाएं प्रेरित की। विशेष,,चातुर्मास हेतु विराजित मुनि श्री का आशीर्वाद लेने के बाद मुंबई प्रस्थान किया।जीवदया प्रेमी जीवनलाल जैन को एकबार फिर बधाई।

राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

विमल रांका अध्यक्ष व सिद्धराज लोढ़ा उपाध्यक्ष


मुंबई।
वर्षो से राजस्थान के रेल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाली संस्था राजस्थान मीटरगेज प्रवासी संघ की नई कार्य समिति 2025-30 के अध्यक्ष व कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

विमल रांका को फिर सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सिध्दराज एस लोढा,महासचिव सुकनराज एस परमार, सचिव निरंजन परिहार, नरेंद्र मंडोत, कोषाध्यक्ष - प्रविण एम गुंदेशा, कार्यकारिणी में सिद्धार्थ मुथा, विनोद लोढा,सुरेन्द्र राठोड,सज्जन रांका,दिलीप परमार, कांतिभाई कितावत,रमेश एम चोपडा,सुरेन्द्र वी राठोड,सज्जन एम रांका एवं दिलीप परमार को चुना गया।शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी हैं।

Thursday, July 24, 2025

सोचने के लिए मजबूर करने वाले मुद्दे हैं कहानी संग्रह वेश्या की बेटी में

 पुस्तक समीक्षा

नवीन कुमार की कृति में कुल 25 कहानियां हैं, हर कहानी पठनीय है


मुंबई :-
कहानी संग्रह वेश्या की बेटी में एक से बढ़कर एक कहानी है। इसमें कुल 25 कहानियां हैं। हर कहानी पठनीय है। एक कहानी पढ़ने के बाद दूसरी कहानी पढ़ने की लालसा बनी रहती है। हर कहानी की अपनी पृष्ठभूमि है। हरेक कहानी की अपनी सामाजिक संरचना है। भावनाओं और संवेदनाओं का संगम भी है। अलग-अलग कहानी में अलग-अलग मुद्दे हैं जो हमें सोचने के लिए मजबूर करते हैं। इन कहानियों में सामाजिक चिंतन है। कहानियों की यह भी विशेषता है कि इसकी भाषा बहुत सरल है जिससे कहानी पढ़ने में प्रवाह बना रहता है। एक सामान्य पाठक भी इसे पढ़ और समझ सकता है। हरेक कहानी का कैरेक्टर अपने आस पास का ही लगता है। इस किताब की एक और खासियत है कि इसकी प्रस्तावना फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने लिखी है।

लेखक पत्रकारिता क्षेत्र से आते हैं तो उनकी कहानियों में उसकी छाया है। खासकर विषयों को लेकर उनकी खोजपरक सोच दिखती है। कोरोना त्रासदी किसे याद नहीं होगा। उस त्रासदी को काफी संवेदनशील तरीके से कहानीकार ने पेश किया है। मुर्दाघर कहानी उसी त्रासदी की एक कहानी है। इसमें एक बेटे का अपनी मां के प्रति प्यार है जिसके लिए कोरोना के समय बेटे के अंदर मौत का खौफ खत्म हो गया है। वैसे भी मुर्दाघर लोग जाने से परहेज करते हैं। लेकिन एक बेटा इस मुर्दाघर में अपनी मां के लिए जो कुछ करता है वह सब इस कहानी में पढ़कर मानवीय त्रासदी को भी महसूस किया जा सकता है। कोरोना त्रासदी पर मुर्दाघर के अलावा एंबुलेंस को भी पढ़कर वह त्रासदी ताजा हो जाता है। 

कहानी वेश्या की बेटी में महिला और बेटी के दर्द को महसूस किया जा सकता है। समाज का ‌एक वर्ग किस तरह से महिलाओं को देखता है और उसकी नजर में औरत एक भोग की वस्तु है। लेकिन इस नरक में धकेली गई महिलाओं की छटपटाहट को देखने के साथ साथ स्त्री के मनोविज्ञान को भी समझा जा सकता है। एक वेश्या की अपनी बेटी को इस नरक से निकालने की संघर्ष की भी कहानी है। वह तमाम वेश्याओं की प्रतिनिधि हैं। उसका संघर्ष प्रेरणादायक है। उसकी बेटी ने शिक्षा का सहारा लिया और इस सामाजिक कुरीति के खिलाफ शिक्षा को ही हथियार बनाया है। इसे आज की बेटियां इस्तेमाल करेगी। 

काली कहानी पढ़कर कोई भी भावुक हो सकता है। इसमें एक पशु और मनुष्य के बीच मानवीय रिश्ते को बताया गया है। इस रिश्ते को कोई भी महसूस कर सकता है। यह कहानी पढ़ते हुए ऐसा लगता है कि मानवीय रिश्ते सिर्फ मनुष्य के बीच ही नहीं, पशुओं के साथ भी हो सकते हैं। काली गाय इस रिश्ते का एक उदाहरण बनी है। काली जिस परिवार में रहती है वहां तो उसका रिश्ता और अपनापन समाज को आकर्षित किया ही है और बाद में समाज ने इस रिश्ते को एक अलग रूप में स्थापित कर दिया। 

सुमेधा की जिद कहानी में सामाजिक विसंगतियां दिखती है। समाज में भेदभाव किस तरह से किसी का विकास रोक देता है उसे दर्शाया गया है। लेकिन सुमेधा ने अपनी जिद से जो राह चुनने का फैसला लिया है वह भी उसके समाज की महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। किसी भी समाज में बदलाव के लिए ऐसे कठोर निर्णय लिए जाते हैं। सुमेधा ने बदलाव को एक नए राह पर लाने की कवायद की है। सरकार की बेरूखी से भी इसका समाजशास्त्र नहीं बदल रहा है। लेकिन सुमेधा ने बता दिया है कि समाज की लड़कियों को आगे आना ही पड़ेगा। सुमेधा की जिद एक परिवर्तनकारी निर्णय है। 

यह कहानी संग्रह नई दिल्ली के प्रकाशक न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है। इसका कवर पेज आकर्षक है। यह किताब अमेज़न पर भी उपलब्ध है। प्रकाशक ने इसे खूबसूरत तरीके से प्रकाशित किया है। इसकी हर कहानी पठनीय है और उसमें ऐसा प्रवाह है कि पाठक खुद को शामिल करने के लिए विवश रहेगा। इस कहानी संग्रह की सभी कहानियों में गहराई है। कहानीकार ने सभी कहानियों में सामाजिक और मानवीय मूल्यों को बखूबी पेश किया है। यह किताब हर किसी को पढ़ना चाहिए।

Thursday, June 26, 2025

आचार्य हरिकांत सूरीश्वरजी का चातुर्मास भायंदर में

29 जून को बावन जिनालय से भव्य प्रवेश


भायंदर :-
शासनधोरी गच्छाधिपति आचार्य श्री जयघोष सूरीश्वरजी म.सा. के कृपा प्राप्त प्रिय पट्टधर सिद्धवचनी, रोचक प्रवचनकार आचार्य श्री हरिकांत सूरीश्वरजी म.सा. आदि 12 साधु- साध्वी भगवंतो के प्रथम ऐतिहासिक चातुर्मास भायंदर में होने जा रहा है।

भायंदर(वेस्ट) के 90 फ़ीट रोड पर स्थित श्री पार्श्व-प्रेम श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ में हो रहा है।गुरुदेव का प्रवेश 29 जून को सुबह 7 बजे बावन जिनालय से प्रारंभ होकर श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में धर्मसभा में परिवर्तित होगा।उनके साथ मुनिराज विवेकसार विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री लब्धिनिधान विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री देवांगरत्न विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री पूर्णचन्द्र विजयजी म.सा.,मुनिराज श्री योगपून्य विजयजी म.सा.,तथा बहनों को चातुर्मासिक आराधना के लिए आचार्य श्री अभयशेखर सूरीश्वरजी की आज्ञानुवर्ति साध्वी श्री रोहिता श्रीजी के शिष्या साध्वी श्री विपुलगुणा श्रीजी म.सा. आदिठाणा -6 का भी प्रवेश होगा।

चातुर्मास के तहत सर्वसिद्धिदायक,44 दिवसीय सामुहिक सिद्धितप के विराट आयोजन में सभी परिवार को अवश्य जुड़ने की अपील की हैं।सामूहिक अत्तर पारणा अषाढ वद-5, 15जुलाई,2025,शाम 4.30 बजे तथा सिद्धितप शुभारंभ, अषाढ वद-6, बुधवार,16 जुलाई 2025सुबह 8.15 बजे व राजाशाही पारणा दिन,भादरवा सुद-6, शुक्रवार 29 अगस्त को सुबह 8.00 बजे होंगे।विभिन्न महापुजनो के अलावा श्री माणिभद्रवीर का हवन,दैनिक रोचक प्रवचनमाला सोमवार से शनिवर - सुबह उ.15 से 8.बजे व हर रविवारीय भव्य कार्यक्रम सुबह 9.00 से 12.00 तक होंगे व नगर प्रवेश से प्रारंभ हो रही हैं सांकली आयंबिल तप की आराधना के साथ अनेक धार्मिक अनुष्ठान होंगे।

Monday, June 23, 2025

इरोड JITO ने किया राजनीतिक नेताओं का स्वागत किया

अनेक पदाधिकारियों की रही उपस्थिति


इरोड :-
 प्रतिष्ठित संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की और से इरोड में आगमन पर अनेक राजनीतिक नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इन गणमान्य व्यक्तियों में कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सम्मानित किया गया।जीतो अध्यक्ष गौतम बोथरा ने कहा कि मेघवाल  सम्मानित भारतीय राजनेता हैं जो अपनी सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रकाश जैन,महा सचिव विपुल चंडालिया, सह कोषाध्यक्ष पुनीत कोचर,निदेशक, श्रीपाल बाफना ललित धारीवाल व विनोदकुमार करबावाला आदि गणमान्य उपस्थित थे।

खाचरौद एवं भाटपचलाना के बीच विहारधाम का निर्माण

गुरु भगवंतों की प्रेरणा से भूमि दानदाता एवं निर्माता  ने लिया लाभ

 ब्रजेश  बोहरा 


भाट पचलाना :- 
मुनि भगवंतों की प्रेरणा से नागदा जंक्शन निवासी श्रीमती पुष्पा पंकज जैन (नेताजी), मनोहर वाटिका (नेमीनाथ वेयरहाउस, लुसड़ावन फांटा) की पुण्य भावना से खाचरौद एवं भाटपचलाना के बीच साधु-साध्वी भगवंतों के लिए विहारधाम का निर्माण होने जा रहा है।

खाचरौद और भाटपचलाना के बीच लगभग 20 किलोमीटर का लम्बा एवं कठिन विहार मार्ग साधु-साध्वी भगवंतों के लिए उग्र एवं कष्टदायक रहा है। पूज्य मुनि भगवंतों की प्रेरणा से जैन परिवार ने इस विहार मार्ग को सुगम, सुलभ, सुरक्षित एवं सात्विक बनाने हेतु अपनी भूमि प्रदान करने की भावपूर्ण इच्छा भाटपचलाना श्रीसंघ व मध्यप्रदेश विहार परिषद् के समक्ष रखी, जिसे पुण्य सम्राट युगप्रभावकाचार्य  श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वर जी महाराजा  के शिष्य प्रत्यक्षरत्न विजय जी म.सा. एवं पवित्र रत्न विजय जी म.सा. आदि ठाणा  के समक्ष समर्पित किया गया। 

गुरुदेव ने सहर्ष इस पुण्य भाव का अनुमोदन किया एवं वासक्षेप कर विशेष आशीर्वाद प्रदान किया, साथ ही यह विश्वास दिलाया कि आगामी सत्र तक यह विहारधाम सकल श्रीसंघ के समस्त साधु-साध्वी भगवंतों की सेवा में समर्पित होगा।

विहारधाम निर्माण का लाभ स्व. श्रेणिकमलजी कन्हैयालालजी बुपक्या की पुण्य स्मृति में सुशीला देवी बुपक्या परिवार भाटपचलाना ने लिया।खाचरौद शहर हेतु विहार के दौरान पूज्य मुनि भगवंतों ने नेमीनाथ वेयरहाउस परिसर में पधारकर विशेष मंत्रोच्चार विधि से भूमि का शुद्धिकरण किया एवं वासक्षेप कर भूमि दानदाताओं एवं विहारधाम निर्माताओं को सानंद मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

आज के कार्यक्रम मे साध्वी अमृतरसा श्रीजी म. सा. आदि  ठाणा व भाटपचलाना , खाचरौद व नागदा श्रीसंघो के सदस्यो की उपस्थिती रही ।अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के प्रांतीय मंत्री  व भाटपचलाना परिषद प्रभारी  दिलीप ओरा नागदा का भी विहार धाम हेतु विशेष  सहयोग रहा। भाटपचलाना श्रीसंघ व मध्यप्रदेश विहार परिषद ने लाभार्थी परिवारों का आभार व्यक्त किया।

 

Saturday, June 21, 2025

गुरु रत्नाकर सूरीश्वरजी के मंदिर की प्रथम वर्षगांठ व ध्वजारोहण

देशभर से गुरुभक्तों की उपस्थिति


वलसाड (गुजरात,):-
पंजाब केशरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के गच्छाधिपति, आचार्य विजय श्री रत्नाकर सूरीश्वरजी म.सा.के गुरु मंदिर की प्रथम वर्षगांठ एवं गुरु बिम्ब का द्वितीय ध्वजारोहण हर्सोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

श्री विजय इन्द्रदिन्न चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम वर्तमान गच्छाधिपति,श्रुत भास्कर  आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती  गणि डॉ इंद्रजीत विजयजी म.सा. आदि ठाणा -3 व तपस्विनी साध्वी गुणप्रभा म०सा० की सुशिष्या साध्वी श्री कमल प्रभा श्रीजी म०सा०आदि ठाणा~3 की निश्रा में संपन्न हुआ।धर्मसभा में गणिवर्य ने शासन के लिए दिए योगदान को याद किया।इस अवसर पर पूजा विधिवत रूप से अरविंद जैन, नरेंद्र जैन, श्री मणिभद्र वीर सुखड़ी परिवार एवं श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्राविका संघ  की बहनों द्वारा पढ़ाई गयी।

ध्वजा, पूजा एवं सधर्मीवात्सल्य का लाभ समाज रत्न राजकुमार व गुणमाला जैन के वंश प्रदीप-रेशमा जैन, प्रतीक समिधा जैन, मेसर्स प्रदीप पब्लिकेशन्ज, जालंधर परिवार ने लिया।कार्यक्रम के दौरान समाज रत्न राजकुमार व गुणमाला जैन जी की मूर्ति का उद्घाटन किया गया।लाभार्थी परिवार द्वारा गुरु भूमि के प्रांगण मैं चल रही गौशाला के शेड़ के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।कार्यक्रम में दिल्ली, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, गाज़ियाबाद व अन्य शहरों से गुरु भक्त उपस्थित थे।सतीश जैन नाहर 'पट्टी वाले', अध्यक्ष विजय इन्द्रदिन्न चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लाभार्थी परिवार का बहुमान व सभी पधारे गुरु भक्तों का अभिनंदन किया गया।


Thursday, June 19, 2025

जब तक बच्चे की धड़कन है, तब तक जीवन है...

 जब तक बच्चे की धड़कन है, तब तक जीवन है...

गर्भवती माताएं ध्यान दे

दवा के साथ साथ दुआ भी जरूरी हैं - भक्तामर मंत्रों में अपार शक्ति


डॉ.
अनीश जैन, आध्यात्मिक स्कॉलर और भक्तामर गर्भ संस्कार प्रणेता, ने हाल ही में दो माताओं के केस के बारे में बताया कि जो गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर की रिपोर्ट से चिंतित थीं। दोनों मामलों में डॉक्टर ने माताओं बताया कि बच्चे के दिल में समस्या है, लेकिन दोनों माताओं की प्रतिक्रिया में बड़ा अंतर था।

पहली मां: भारत की एक मां को डॉक्टर ने सलाह दी कि गर्भ को समाप्त कर देना चाहिए क्योंकि बच्चे के दिल में समस्या है। वह मां डर गई और टूट गई, और उसने गर्भ समाप्त करने के लिए दवाएं लेनी शुरू कर दीं।

दूसरी मां: अमेरिका से आई एक अन्य मां को भी डॉक्टर ने यही सलाह दी, लेकिन उसने कहा,"मैं भारत भूमि की बेटी हूं और जब तक मेरे बच्चे की धड़कन है, तब तक मैं उसका साथ नहीं छोड़ सकती।"

यह सुनने के बाद डॉ. जैन ने कहा कि यह खेल मेडिकल रिपोर्ट का नहीं, संस्कारों का है। उन्होंने कहा कि मातृत्व का धर्म है कि जब तक जीवन है, तब तक साथ देना चाहिए क्योंकि भक्तामर और णमोकार मंत्र के प्रभाव से कई बार चमत्कार होते हैं और बच्चे ठीक हो जाते हैं।

निष्कर्ष:

डॉ. जैन ने माता-पिता से प्रार्थना की कि वे डॉक्टरी निष्कर्ष सुनें लेकिन अंतिम निर्णय अपने संस्कार, धैर्य, और ईश्वर के प्रति विश्वास के साथ लें। जब तक धड़कन है, तब तक जीवन है, और जब तक जीवन है, तब तक आशा है।

डॉ. अनीश जैन का लेख पढ़ने के बाद, यह स्पष्ट होता है कि गर्भावस्था के दौरान माताओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, खासकर जब डॉक्टरों की राय और आधुनिक सोच का दबाव होता है। लेकिन डॉ. जैन हमें यह सोचने के लिए प्रेरित करते हैं कि जब तक जीवन है, तब तक चमत्कार भी संभव है। आइए उनके कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करें:

महत्वपूर्ण बिंदु :-

गर्भ एक मंदिर है : डॉ. जैन गर्भ को एक पवित्र स्थान मानते हैं जहां एक आत्मा निवास करती है। इसलिए, माताओं को अपने गर्भ में पल रहे जीवन का सम्मान करना चाहिए और उसकी रक्षा करनी चाहिए।

मां की भूमिका : डॉ. जैन के अनुसार, एक सच्ची मां वह होती है जो अपने बच्चे की हर धड़कन तक उसके साथ खड़ी रहती है, चाहे अंत आए या चमत्कार।

चिकित्सा बनाम संस्कार :- डॉ. जैन कहते हैं कि यह मामला चिकित्सा का नहीं, संस्कारों का है। माताओं को अपने निर्णयों में अपनी आत्मा की बात सुननी चाहिए।

चमत्कार की संभावना :- डॉ. जैन बताते हैं कि जब तक जीवन है, तब तक चमत्कार भी संभव है। उन्होंने कई मामलों में देखा है जहां डॉक्टरी रिपोर्ट ने "जीरो चांस" बताया, लेकिन बच्चे भक्तामर और णमोकार मंत्र सुनते-सुनते जीवित रहे या मुक्ति की शांति को प्राप्त हुए।अंत में, उन्होंने सभी माताओं से प्रार्थना करते हैं कि वे डॉक्टरों की राय सुनें, लेकिन अंतिम निर्णय अपनी आत्मा से लें। जब तक धड़कन है, तब तक जीवन है, और जीवन है तो चमत्कार भी संभव है।

क्या ये उपकार है...? या मातृत्व से पलायन...?

डॉ. जैन ने आध्यात्मिक स्कॉलर और भक्तामर गर्भ संस्कार प्रणेता, ने एक महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की है जो माताओं और गर्भस्थ शिशुओं के जीवन से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह और माताओं के निर्णय में बड़ा अंतर होता है।


डॉक्टर की सलाह :-

डॉक्टर बड़ी सहजता से समझाते हैं कि गर्भ को समाप्त कर देना चाहिए क्योंकि बच्चे के दिल में समस्या है। लेकिन मां को यह समझना चाहिए कि यह निर्णय कितना महत्वपूर्ण है।

मां का निर्णय:

मां को यह समझना चाहिए कि वह अपने बच्चे के साथ क्या कर रही है। वह अपने बच्चे को दवाओं से मारने की कोशिश कर रही है या उसे प्रेम और करुणा से पालने की कोशिश कर रही है।

विकल्प :

डॉ. अनीश  ने कहा कि भक्तामर और णमोकार मंत्र के प्रभाव से कई बार चमत्कार होते हैं और बच्चे ठीक हो जाते हैं। मां को यह विकल्प भी विचार करना चाहिए।

निष्कर्ष :

डॉ. अनीश जैन ने माता-पिता से प्रार्थना की है कि वे डॉक्टरी निष्कर्ष सुनें लेकिन अंतिम निर्णय अपने संस्कार, धैर्य, और ईश्वर विश्वास के साथ लें। जब तक धड़कन है, तब तक जीवन है, और जब तक जीवन है, तब तक आशा है।

संतान अल्लाह की है… जान लेना मेरा हक नहीं

एक मुस्लिम मां ने डॉ. अनीश जैन को बताया कि अगर बच्चे को कोई शारीरिक कमी हो सकती है, तो भी वह गर्भ को समाप्त नहीं करेगी। उसने कहा, "संतान अल्लाह की दी हुई है। जब उसने दी है — तो वही संभालेगा। मैं कौन होती हूं उसकी जान लेने वाली?"

संदेश :

डॉ. अनीश जैन ने सभी माताओं से कहा है कि जब बच्चा पेट में है और धड़कन चल रही है, तो वह सिर्फ शरीर नहीं, ईश्वर की धड़कती अमानत है। उसे दवा से मिटाना नहीं — प्रार्थना, करुणा और मंत्रों से थामना चाहिए।

Tuesday, June 17, 2025

जैन उपासना स्थलों पर कब्जा, एक गंभीर चिंता - भूपेंद्र जैन

एकता ही शक्ति हैं


नई दिल्ली
 :- (मनोज जैन नायक) : जैन समाज के उपासना स्थलों पर बलात कब्जे की घटनाओं को   इंजीनियर भूपेंद्र जैन ने गंभीर चिंता का विषय बताया है ।

 परम पूज्य गुरुदेव अभिक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्यश्री वसुनंदीजी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संचालित संस्था अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान (पंजीकृत) के राष्ट्रीय महामंत्री इंजीनियर भूपेंद्र जैन के अनुसार जैन समाज एक शांतप्रिय समाज है । जो अहिंसा परमो धर्मः एवं जियो और जीने दो के सिद्धांत पर अपना व्यवसाय आदि कर जीवन यापन करती है । 

उन्होंने कहा कि कुछ समय से देखने में आ रहा है कि इस शांतप्रिय समाज के उपासना स्थलों पर अन्य समाज के असमाजिक तत्व बलात कब्जा कर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं । जो कि जैन समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है ।आज के इस युग में, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है कि कई स्थानों पर अन्य समुदायों द्वारा जैन मंदिरों और तीर्थस्थलों पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। यह केवल धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं है, बल्कि यह हमारी आस्था, विरासत और पहचान पर सीधा आघात है। जैन मंदिर केवल पूजा के स्थान नहीं हैं वे हमारे सांस्कृतिक इतिहास, आध्यात्मिक मूल्यों और अहिंसा व सत्य पर आधारित जीवनशैली के प्रतीक हैं। इन पर किसी भी प्रकार का कब्ज़ा या परिवर्तन हमारी आत्मा को ठेस पहुँचाने जैसा है।

जैन ने कहा कि अब समय आ गया है कि जैन समाज एकजुट होकर, शांतिपूर्ण और कानूनी तरीकों से अपनी धार्मिक संपत्तियों की रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए । हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपनी विरासत की रक्षा करें, आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखें और स्पष्ट रूप से यह संदेश दें कि जैन धर्म की संपत्ति केवल जैन समुदाय की है, और रहेगी।हम सभी को एकजुट होकर शासन प्रशासन के द्वारा कब्जा आदि रोकने हेतु प्रयास करने होगें । एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और अपनी आस्था व पहचान की रक्षा करने के लिए आइए, हम सब साथ आएं ।

कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे

मानव सेवा सोशल ग्रुप द्वारा शैक्षणिक सामग्री का वितरण


मुंबई :-
कोई भी बच्चा आर्थिक समस्या के चलते शिक्षा से वंचित नहीं रहे किसी उद्देश्य से पिछले तीन वर्षों से मानव सेवा सोशल ग्रुप, दादर द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जाता है। यह वितरण कार्यक्रम पिछले तीन साल से लगातार दानदाताओं के सहयोग से किया जा रहा है।

ग्रुप के संस्थापक दिलीप राठौड़ ने बताया कि दादर के शांतीनाथ जैन मंदिर में स्थित कोठारी भवन हॉल में ग्रुप ने दानदाताओं के सहयोग से लगातार तीसरे वर्ष भी बच्चों को निशुल्क स्कूल किट, छाता,स्कूल बैग का वितरण किया गया।इस अवसर पर किसी भी बच्चे, बच्चियों को कीट देते हुए कोई भी फोटोग्राफी नहीं की गई।इस अवसर पर राठौड़ ने कहा कि संस्था आगे भी इस तरह के काम करती रहेगी।

उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत नवकार मंत्र से हुई। कार्यक्रम के लाभार्थी एवं शुभेच्छुक परिवारों से अगरचंदजी लोढ़ा,जयंतीलालजी लोढ़ा, जयंतीलालजी राजावत, आनंदजी पुनमिया, किरण रांका, परेश शाह, हसमुख मरलेचा,अशोक गुर्जर, संदीप मंडलेशा,आदिनाथ महिला मंडल दादर से मंजूलाबेन, हर्षाबेन शाह,ऊषा खांटेड, शर्मिला राठौड़,अभय सावला, गुरूजी प्रिन्स, मनीष मेहता, पत्रकार जेठमल राठौड़, विक्रम राठोड़ एवं विक्रम सुराणा के साथ कई गणमान्य उपस्थित थे।मंच संचालन हास्य कवि जयंतीलाल मिश्रीमलजी जैन चाणोद ने किया।इस अवसर पर विद्द्यार्थियों ने दिलीप राठौड़ का जन्मदिन उत्साह से मनाया।




 

Monday, June 16, 2025

व्यक्ति को जीवनदान देता हैं रक्तदान :- नरेंद्र गुप्ता

अग्रवाल सेवा समिति का कार्यक्रम


भायंदर :-
रक्तदान एक ऐसा कार्य है जो किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। रक्तदान करने से हम किसी दुर्घटना या बीमारी के शिकार व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। रक्तदान करने वाले व्यक्ति के रक्त को आवश्यकता अनुसार मरीज को चढ़ाया जाता है, जिससे मरीज का जीवन बचाया जा सकता है।

उपरोक्त विचार अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने भायंदर स्टेशन पर विश्व रक्तदान दिवस पर समिति की ओर आयोजित रक्तदान शिविर में व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि इससे रक्तदान करने वाले व्यक्ति को भी कई फायदे होते हैं। रक्तदान करने से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा, रक्तदान करने से व्यक्ति को समाज सेवा का एक अवसर मिलता है, जिससे उनका आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है।शिविर में 60 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।


एकत्रित रक्त जे.जे. महानगर ब्लड सेंटर, भायखला को दिया गया।शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट्स के अध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन से  किया।समिति के कोषाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल कहा कि वर्तमान समय में ब्लैड बैंकों में रक्त की बहुत कमी है, इसी सामाजिक उत्तरदायित्व को समझते हुए समिति ने रक्तदान शिविर आयोजित किया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल,डॉ निरंजन अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, भीकमचंद अग्रवाल सहित कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक ओमप्रकाश गाड़ोदिया, डॉ. सुशील अग्रवाल,राकेश अग्रवाल, अनिता गाड़ोदिया, मुन्नीदेवी अग्रवाल, भाविक गाड़ोदिया,पत्रकार देवेंद्र पोरवाल,युथ फ़ोरम के अध्यक्ष दीपक जैन,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।सचिव मनोज खेमका ने आभार व्यक्त किया।

Sunday, June 15, 2025

जन सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी :-दिलीप सुंदेशा

लायंस क्लब (बॉम्बे) मेट्रोपॉलिटन का कार्यक्रम


मुंबई :-
जन सेवा एक ऐसा कार्य है जो समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। यह न केवल जरूरतमंद लोगों की मदद करने का एक तरीका है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का भी एक साधन है। जन सेवा के माध्यम से हम समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की जरूरतों को पूरा करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर सकते हैं।जनसेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी हैं।

उपरोक्त विचार लायंस क्लब (बॉम्बे) मेट्रोपॉलिटन के अध्यक्ष लायन दिलीप सुंदेशा ने जलगांव में क्लब की और से जयपुर फुट वितरण के मेगा कैंप में व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि जन सेवा करने से न केवल समाज को लाभ होता है, बल्कि इससे हमें भी व्यक्तिगत रूप से लाभ मिलता है। जन सेवा से हमें समाज में एक सकारात्मक छवि बनाने में मदद मिलती है, और इससे हमें अपने जीवन में एक उद्देश्य और अर्थ की अनुभूति होती है। इसके अलावा, जन सेवा से हमें नए लोगों से मिलने और नए संबंध बनाने का अवसर मिलता है, जो हमारे जीवन को और भी समृद्ध बना सकता है।सुंदेशा ने कहा कि हमारे क्लब का उद्देश्य सिर्फ सेवा करना नहीं, बल्कि लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट वापस लाना है।यह परियोजना हमारे लिए जुनून है और इसका हिस्सा बनने पर हमे गर्व है।

कैम्प में अपने विचार व्यक्त करते हुए 3231 - A के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विराफ मिस्री ने कहा कि जयपुर फुट सिर्फ एक कृत्रिम अंग नहीं है, बल्कि लाखों बेसहारा लोगों के लिए आशा की किरण है।उन्होंने सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों व सहयोगियों को बधाई दी व मुंबई से आकर जलगांव में यह प्रोजेक्ट करने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के संयोजक लायन मोतीलाल बाणमिया जिला अध्यक्ष जयपुर फुट ने बताया कि 189 लोगो को जयपुर फुट का वितरण किया गया।उन्होंने कहा कि यह भावनात्मक रूप से दिल को छू लेने वाला कार्यक्रम साबित हुआ। इस विशेष सेवा योजना के तहत, कई शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को कृत्रिम पैर (जयपुर पैर) दिए गए, जिससे उन्हें फिर से चलने की ताकत मिली और स्वतंत्र जीवन जीने की उम्मीद जगी।पुनमिया ने कहा कि जयपुर फुट अब एक वैश्विक सेवा आंदोलन बन चुका है। कई लाभार्थी न केवल फिर से चलने लगे हैं, बल्कि खेल और व्यवसाय के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं।

लायंस क्लब ऑफ बॉम्बे महानगर के उपाध्यक्ष लायन राजेंद्र चोपड़ा ने कहा कि हमारा क्लब हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहा है।उन्होंने कहा कि जयपुर फुट ड्राइव विकलांगों के लिए सामाजिक कार्यों में सबसे आगे रहा है। यह हर किसी के दिल को छूता है क्योंकि यह उनके जीवन में चलने की क्षमता को बहाल करता है।उन्होंने कहा मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म हैं।

शिविर की सफल बनाने में म क्लब के नरेश शाह (ओएसडब्ल्यू अध्यक्ष),लायन रमेश छाजेड (क्लब कोषाध्यक्ष) और पूरी क्लब टीम और दानदाताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मेटरपोलिण क्लब सचिव नरेश शाह  ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे प्रोजेक्टों के माध्यम से समाज में आशा की लौ जलाता रहेगा।उन्होंने बताया कि लायंस क्लब ऑफ बॉम्बे महानगर व रेड स्वतिक,जलगांव के सहयोग से किया गया।

Sunday, June 8, 2025

कीर्तियश सूरीश्वरजी का चातुर्मास पुना में

5 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश


पूना :-
जिन के करकमलों से 300 से अधिक पुण्यात्माओं को रजोहरण प्राप्ति हुई है, वैसे महासंयमी महापुरुष सूरिरामचंद्र-सूरिगुणयश परमकृपा पात्र परम पूज्य आचार्य श्री विजय कीर्तियश सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास महाराष्ट्र की पुण्यमय व सांस्कृतिक नगरी पूना में हो रहा है।आचार्य श्री के चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह हैं, व संघ इसे यादगार व ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में लगा है।

श्री कल्पतरु 108 पार्श्वनाथ मूर्तिपूजक तपागच्छ जैन संघ व श्री आदिनाथ श्वेतांबर जैन मुर्तिपुजक संघ, ईशा एमरल्ड के तत्वावधान में नगर प्रवेश शनिवार 28 जून व चातुर्मास प्रवेश 5 जुलाई को होगा।संघ ने चातुर्मास में दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की है।









ललितप्रभजी का चातुर्मास हैदराबाद में

6 जुलाई को भव्य चातुर्मास प्रवेश


हैदराबाद :-
  क्रांतिकारी औजस्वी प्रवचनकार, राष्ट्र संत श्री ललितप्रभजी, श्री चन्द्रप्रभजी म.सा. डॉ मुनि शांतिप्रिय सागरजी म.सा. आदि ठाणा 3 का परिणाम लक्षी वर्षावास 2025 तेलंगाना के मौतियों की नगरी भाग्यनगर में हो रहा है।

लोक कल्याणकारी दिव्य सत्संग चातुर्मास समिति त्रयनगर के तत्वावधान में गुरुदेव का प्रवेश आषाढ शुक्ल 11 रविवार 6 जुलाई 2025 एग्जिबिशन ग्राउंड, नामपल्लि, हैदराबाद में होने जा रहा है।चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है, व इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए संघ तैयारियों में जुटा है।

समिति ने सभी गुरू भक्तो से सहपरिवार पधारकर धर्माराधना करने का भावभरा निमंत्रण दिया हैं।आयोजक :- लोक कल्याणकारी दिव्य सत्संग चातुर्मास समिति त्रयनगर हैदराबाद

Tuesday, May 20, 2025

"रंग पंजाब दे"सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

वीरों को समर्पित किया कार्यक्रम   

जीवन जैन       


इंदौर :- "रंग पंजाब दे" नामक एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया,जो देश के वीरों को समर्पित थी। देश सुरक्षित रहेगा तो देश का हर नागरिक सुरक्षित रहेगा।इस कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी साहित्य अकादमी एवं माँ अहिल्या सेवा संस्था, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

रविंद्र नाट्य ग्रह में आयोजित कार्यक्रम के बारे में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन"पार्श्वमणि" ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक चिंतन बकीवाला (CB Rockstar) ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर उन्हें उनकी संगीत सेवा हेतु सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी ट्रेड गीतों, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को जीवंत कर दिया। "पार्श्वमणि" ने बताया कि अंत में आयोजकों द्वारा सभी दर्शकों एवं सहभागी कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया।