Tuesday, July 21, 2026

निपुणरत्न विजययजी का चातुर्मास भायंदर में

26 जुलाई को भव्य प्रवेश


भायंदर :-
पुण्यसम्राट गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य व गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा व आचार्य श्री जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती समता गुणरसिक,प्रखर प्रवचनकार मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास भायंदर में हो रहा हैं।यह पहला चातुर्मास होने से संघ में जबरदस्त उत्साह है।

श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ-मुंबई द्वारा आयोजित मग्गदयाणं चातुर्मास मंगल प्रवेश 26 जुलाई,रविवार को होगा। प्रवेश शोभायात्रा 52 जिनालय से प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ होगी,जो नवकार पार्श्वनाथ जिनालय-गुरुमंदिर दर्शन करते हुए चातुर्मास स्थल नूतन थराद भवन जयन्तगिरि पहुंचेगाी व अग्रवाल ग्राउंड में धर्मसभा होगी जहाँ पूज्य श्री का प्रवचन एवं चातुर्मास में होने वाली अनुष्ठानों की घोषणा होगी।बड़ी संख्या में जापानी गुरु भक्त उपस्थित रहेंगे।ज्ञात हो मुनि श्री के 25 वर्षीय संयम जीवन का यह द्वितीय स्वतंत्र चातुर्मास है। 

Monday, July 6, 2026

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास

चातुर्मास का भव्य प्रारंभ 28 जुलाई से

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास

दीपक जैन


1)
 
परम पूज्य श्री बुद्धिसागरसूरिजी समुदाय के तपागच्छाधिपति परम पूज्य श्री मनोहरकीर्तिसागर सूरीश्वरजी महाराजा

 चातुर्मास प्रवेश ता. 12 - 07 -2026 

श्री वितराग जैन संघ, पालडी, अमदावाद

2) पूज्य नीतिसुरी स्वरजी म.सा.समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री हेमचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.

प्रवेश :- 19 जुलाई,2026

 श्री भावनगर श्वे.मू. जैन संघ


3) परम पूज्य श्री धर्मविजयजी डहेलावाला समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी महाराजा

 चातुर्मास प्रवेश ता. 20-07-2026 

श्री राधनपुर श्वे.मू. जैन संघ-राधनपुर


4) परम पूज्य आचार्य श्री प्रेम-भुवनभानुसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 5 - 07-2026 

श्री आराधना भवन जैन संघ - दादर-मुंबई

 5) परम पूज्य आचार्य श्री सिद्धिसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय यशोविजय सूरीश्वरजी महाराजा.

चातुर्मास प्रवेश ता. 29-06-2026 

श्री गोडीजी जैन संघ-पुना

6) परम पूज्य आचार्य श्री लब्धिसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय यशोवर्म सूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 19-07-2026 

श्री मांजलपुर जैन संघ-वडोदरा

7) परम पूज्य आचार्य श्री सागरानंदसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री नरदेवसागर सूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 19-07-2026 

श्री मोटेरा जैन संघ-मोटेरा-अमदावाद

8) परम पूज्य आचार्य श्री वल्लभसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 19-07-2026

 श्री गोडवाड जैन संघ- बेंगलुरु-कर्णाटक

9) परम पूज्य आचार्य श्री ज्ञानविमलसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री प्रद्युम्नविमल सूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 19-07-2026  

श्री मगरवाडा जैन मंदिर-मगरवाडा

10) श्री शांतिचंद्रसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री विजय राजशेखरसूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 20-07-2026

 श्री अठवालाईन्स जैन संघ-सुरत

11) परम पूज्य आचार्य श्री वल्लभसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 19 - 07 -2026 

श्री अंकिबाई जैन धर्मशाला-पालीताणा

12) परम पूज्य आचार्य श्री धर्मसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय चंद्रसेन सूरीश्वरजी महाराजा

 चातुर्मास प्रवेश ता. 19-07-2026 

छाणी वडोदरा

13) श्री भक्तिसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 26 - 07 -2026 

श्री पार्श्वप्रेम धाम-रांचरडा-अमदावाद

14) परम पूज्य आचार्य श्री नीतिसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय ललीतप्रभ सूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 24-07-2026 

श्री शांतिनाथ श्वे. जैन संघ-वेसु-सुरत

15)परम पूज्य आचार्य श्री कलापूर्णसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कल्पतरु सूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 18-06-2026

 श्री विलेपार्ले जैन संघ-मुंबई (ई.)

16) परम पूज्य मोहनलालजी महाराज समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय मुक्तिप्रभ सूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 08-07-2026

 ओसवाल यात्रिक गृह, पालीताणा

 17) परम पूज्य आचार्य श्री हिमाचलसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय रविशेखर सूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 19-07-2026 

श्री जीरावला जैन तीर्थ - राजस्थान

18) परम पूज्य आचार्य श्री केशरसूरिजी समुदाय

परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय विज्ञानप्रभ सूरीश्वरजी महाराजा 

चातुर्मास प्रवेश ता. 26 - 07-2026 

आगमोद्वारक आराधना भवन, ईन्दौर

Sunday, July 5, 2026

निशुल्क चिकित्सा शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न

75 से ज्यादा लाभान्वित - 09 मोतियाबिंद ऑपरेशन


भायंदर :- 
सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि 'वीजन फ़ॉर ऑल'के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई।

फोरम की निर्मला माखीजा व  अतुल गोयल  ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 75 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 09 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।20 लोगों के थायरॉइड की जांच की गई। 

शिविर में डॉ प्रदीप दास,डॉ प्रमोद शर्मा,अमोल पाटिल, रासिका पवार, राहुल राय,अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार, स्वाति चौधरी, ने सेवाएं दी।शिविर के अतिथि रमेश बंबोरी व रेलवे एसोसिएशन के कमलेश शाह थे।इस अवसर पर हरीश अण्णा, नंदा जानी आदि उपस्थित थे।

फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया व बताया कि सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी (सादड़ी), सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार (पुना -सेवाड़ी),शताब्दी गौरव,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता (घाणेराव),राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह), सपना राकेश चोपड़ा (सांडेराव),रचना अमित परमार (सेवाड़ी), अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा (भायंदर), राजेंद्र मित्तल, श्यामसुंदर अग्रवाल,थॉमस गोम्स, लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर,सूरज योगेंद्र नांदोला, संतोष अतुल गोयल,स्व.राजेन्द्र केसरीमल जैन (सांडेराव) हैं।

Saturday, July 4, 2026

Posts is to Promote Discipline, Leadership and Spirit of Service

Investiture Ceremony Held at S.L. Porwal School


Bhayandar :
Apart from promoting discipline, leadership and spirit of service, the purpose of the Investiture Ceremony is not just to give posts and badges to children. In fact, this ceremony is an important milestone for the all-round development of students.  

The above views were expressed by Anju Singh, Principal of S.L. Porwal School, during the "Investiture Ceremony" held on the school premises. The school campus appeared filled with patriotism, enthusiasm and dignity on this occasion. Singh expressed confidence that this Student Council would take the school to new heights.  

She said that its objectives include developing self-confidence, fostering a spirit of teamwork, and enhancing decision-making ability. When a student is entrusted with the responsibility of the school, it builds confidence in their decisions and the ability to present themselves better. Speaking on stage, maintaining discipline and solving problems makes them fearless.

The program began with the lighting of the lamp and Saraswati Vandana. The chief guests of the program were Assistant Fire Officer Sachin Parab, Assistant Fire Officer Santosh Dhukande, API Govardhan Giravale, and President of Youth Social Welfare Association (Youth Forum) Deepak Jain.

The newly elected Student Council performed a march-past. The Principal, teachers and a large number of parents attended the ceremony. In their inspiring addresses, the guests told the students that leadership is not just a position, but a responsibility. If you perform your duties with honesty, discipline and dedication, you will not only bring glory to the school but will also become good citizens of the country.

The main highlight of the ceremony was the oath-taking of the newly elected Student Council office bearers. Badges were pinned on all office bearers including Head Boy, Head Girl, House Captain, Sports Captain, and Discipline Head by the guests, and they were administered the oath of office and secrecy. While taking the oath, all the student leaders pledged to uphold the dignity of the school, guide their peers, and ensure that school rules are followed.