Wednesday, October 29, 2014

                                  अग्निशामक दाल की गाड़ियां धुल खा रही है-रोहिदास पाटील 

भायंदर-एक तरफ मीरा भायंदर महानगरपालिका पैसा नहीं होने का रोना रट रहती हैं तो दूसरी तरफ अग्निशामक दल की गाड़ियां सिर्फ रजिस्ट्रेशन के आभाव मैं धूल खा रही है। यह आरोप लगाया है वरिष्ठ भाजपा नगरसेवक रोहिदास पाटील ने।
अग्निशामक विभाग व मीरा भायंदर महानगर पालिका को दिए पत्र मैं उन्होंने कहा कि भायंदर(पूर्व)मैं अग्निशामक केंद्र शुरू करने की मांग 2003 से हो रही है क्यूंकि यहाँ हजारो की संख्या मैं कारखाने व अनेक धोकादायक इमारते है.उन्होंने बताया की दिवाली के समय अनेक आग लगने की घटना यहाँ घटित हुई है.लेकिन भायंदर पश्चिम से पूर्व मैं अग्निशामक दाल की गाड़ियों को एक घंटे से ज्यादा का  जाता है जिससे लाखो रुपयो का नुकसान होने से व्यापारियों व नागरिको मैं तीव्र नाराजगी है.
पाटील ने बताया कि अग्निशामक विभाग ने ६ नै गाड़िया खरीदने का प्रस्ताव दिया था जिसे मनपा की महासभा मैं मंजूर कर गाड़िया खरीद भ ली गयी थी लेकिन रजिस्ट्रेशन के आभाव मैं पिछले चार महीनो से यह गाड़ियां मीरा-रोड स्थित सिल्वर पार्क अग्निशामक केंद्र मैं धुल खा रही है. इस संबंध  मैं जानकारी मिलते ही नगरसेवक रोहिदास पाटिल,नगरसेविका कल्पना म्हात्रे,सीनेट सदस्य महेश म्हात्रे,सलीम खनग़जनन म्हात्रे आदि के साथ मिलकर पालिका आयुक्त सुभाष लाखे से मुलाकात कर तुरंत कार्यवाई करने का निवेदन दिया.registration करवाकर नागरिको की सुविधा के लिए यह गाड़ियां उपलब्ध करने की मांग की है. आयुक्त ने आश्वाशन देते हुए कहा की इस बारे मैं वे जांच करके शीघ्र ही अग्निशामक केंद्र भायंदर(पश्चिम)मैं शुरू करवाएंगे

                                             
                                           लोकल मैं बच्चे को जन्म 

भायंदर-विरार से कांदिवली प्रसूति के लिए जा रही महिला ने लोकल ट्रेन मैं ही बाहे को जन्म दे दिया।मिली जानकारी के अनुसार विरार के फूलपाड़ा मिअन रहती माला चौधरी(30)गर्भवती थी और प्रसूति करने के लिए उसने अपना नाम कांदिवली के शताब्दी अस्पताल मैं लिखवाया था.दर्द होने की वजह से वह अपनी सास मुन्नी चौधरी के साथ सुबह साडे पांच बजे की लोकल मैं विरार से कांदिवली के लिए निकले परन्तु नायगांव स्टेशन जाने के बाद उसे बहुत दर्द हुआ और उसंर ट्रैन मैं ही बच्चे को जन्म दे दिया. भायंदर स्टेशन पर 15 मिनट ट्रैन रोककर माँ व बच्चे को जरुरी चिकित्सा देकर शताब्दी अस्पताल भेज दिया जहाँ माँ और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है.   



              पत्रकार अरविन्द पाटील का निधन 

भायंदर-पिछले अनेक सालो से पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अरविंद पाटील का ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया.वे 48 साल के थे और मराठी अख़बार आज च रक्षक का प्रकाशन करते थ.the उनके पीछे पत्नी,एक लड़का व लड़की हैं.नवघर रोड स्थित शमशान भूमि मैं उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमे सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे.    



                           

                          
                                देववाणी संस्कृत गान एवं लोकगीत राष्ट्रीय  प्रतियोगिता का आयोजन 
                                                          
                                                                 (दीपक आर जैन)

मुंबई-प्रतिष्ठित सामाजिक  संस्था भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 10वि अखिल भारतीय संस्कृत व लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई  मैं 15 व 16 नवंबर को किया गया है जिसमै देशभर से 6०० से ज्यादा विद्यार्थी भाग लेंगे।समापन महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री विद्यासागर राव की उपस्थिति मैं सम्पन्न होगा।

परिषद के प्रान्त अध्यक्ष सी ए एस एस गुप्ता व संयोजक सी ए,सी एस माणक  डागा ने बताया की संस्कृत व लोकगीतों के प्रति बच्चो की रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जाता है.इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से ४५ टीमें हिस्सा लेगी। 15 नवंबर को प्रतियागिता का उदघाटन विले पार्ले के विश्वकर्मा बाग़  मैं महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी विश्वेश्वरानंदजी महाराज व उधोगपति  मुकुल अग्रवाल,यूनियन बैंक के इडी के सुब्रमण्यम,बैंक ऑफ़ इंडिया के अरुण श्रीवास्तव की उपस्थिति मैं होगा तथा 16 नवंबर को समापन समारोह  व पुरस्कार वितरण दीनानाथ मंगेशकर हॉल मैं राज्यपाल विद्द्धासागरजी राव व लोढ़ा ग्रुप के अभिनन्दन लोढ़ा तथा उधोगपति शरद सराफ करेंगे। 

श्री डागा ने बताया की आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जिसमे लक्ष्मीनिवास जाजू,राकेश ओस्तवाल ,संजय खेमानी,विद्याधर मोरवाल,बालमुकुंद गट्टानी,जे पी बियाला,चंद्रकांत अग्रवाल,के एल खण्डेलवाल,मनीष सोनी,अरविन्द पंसारी,दीपक आर जैन,वी.श्रीधरन व शरद माडीवाले  का समावेश है.ज्ञात हो भारतभर मैं परिषद की 1200 से अधिक शाखाए संपर्क,सहयोग,संस्कार,सेवा,समर्पण के उद्देश्यों को लेकर कार्य कर रही है                    

Wednesday, October 22, 2014




                                             मेल गाड़ियों को भायंदर मैं रोकने की मांग 

भायंदर-रेलवे प्रवासियों की समस्याओ को लेकर कार्यरत संस्था रेलवे कम्यूटर एसोसिएशन व ZRUCC के पूर्व सदस्य कमलेश शाह ने भायंदर स्टेशन पर मेल गाड़ियों को रोकने तथा सुविधाये बढ़ाने की मांग रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक से की है.उन्होंने रेलमंत्री सदानंद गोडा से भी प्रवासियों की समस्याओं को लेकर पिछले दिनों मुलाकात की थी तब उन्होंने आश्वासन दिया था की वे इस सम्बन्ध मैं उचित कार्यवाई करेंगे।
कम्यूटर एसोसिएशन ने कहा की मीरा भायंदर से हजारो यात्री नियमित उत्तर भारत,राजस्थान,गुजरात की तरफ व्यावसायिक कारणों से हजारो यात्री  प्रवास करते हैं और मेल ट्रैन पकड़ने के लिए उन्हें बोरीवली या मुंबई जाना पड़ता है,और सामन लेकर जाना यात्रा को बहुत कठिन बना देता है तथा शाम के समय जाना तो सोचा भी नहीं जा सकता।प्रवासी मनोज जैन ने कहा की सरकार ने जहाँ से भी बाहरगॉव की गाड़िया आती है उन स्टेशनों पर ही AVEM और सी वी इ एम    मशिनो को लगाना चाहिए इससे यात्रियों को टिकट के लिए सामान लेकर ब्रीज नहीं चढ़ना पड़ेगा।अकेले यात्रा करते यात्री को व बुजुर्गो को काफी सुविधा होगी।कमलेश शाह ने बताया की भायंदर पश्चिम मैं स्टेशन के बीच वाले ब्रीज के नीचे नया रिजर्वेशन कतर का निर्माण किया जाना चाहिए क्योंकि यहाँ पर 500 मीटर के आसपास जगह उपलब्ध है. शाह ने वेश्या वृत्ति और भिखारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की है.उन्होंने कहा की इसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन और जी आर पी को मिलकर अभियान चलाना चाहिए।
कम्यूटर एसोसिएशन के महिपाल राठोड व राकेश अग्रवाल ने कहा की भायंदर व मीरा रोड से लोकल गाड़ियों मैं वृद्धि,इन स्टेशनों पर एफ आइ आर ली जानी चाहिए।अभी लोगो को कुत्च भी होने पर वसई शिकायत दर्ज करने जाना पड़ता है। उन्होंने कहा की भीड़ के समय बंद रहती टिकट खिड़कियों को खुला रखा जाना चाहिए।यात्रियों को क्रेसेर्वतिओं कैंसलेशन की जानकारी तीन दिन पहले दी जानी चाहिए जिससे वे तत्काल मैं टिकट निकलवा सकते है.दोनों ही स्टेशनों पर शोचालय और पीने के पानी की सुविधा नहीं है.रेलवे ने अच्छी ब्रांड के कम्पनियो को पीने के पानी बेचने की अनुमति देनी चाहिए।इंडिकेटर ठीक से चालू नहीं रहते है.इसके अलावा अनेक समस्याओ पर संस्था ने श्री सिन्हा का ध्यान अवगत कराया था जब अगस्त महीने मैं उन्होंने मीररोड और भायंदर स्टेशन की भाजपा जिला अध्यक्ष व वर्तमान मैं विधायक नरेंद्र मेहता के साथ मुलाकात ली थी व इन स्टेशनों को समस्या मुक्त करने का आश्वासन दिया था.             

Sunday, October 19, 2014




 मीरा भायंदर के नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र मेहता को बधाई देते युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक रमेश जैन,महासचिव राकेश अग्रवाल व आवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हांईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज की अध्यक्षा निर्मला  माखीजा।     

Saturday, October 18, 2014





        चिड़िया                                

चिड़िया जब जीवित रहती है तब
वो चिंटी को खाती है चिड़िया जब मर जाती है तब
चींटिया उसको खा जाती है। इसलिए इस बात का ध्यान
रखो की समय और स्तिथि कभी भी बदल सकते है इसलिए
कभी किसी का अपमान मत करो कभी किसी को कम मत आंको।
तुम शक्तिशाली हो सकते हो पर समय तुमसे भी शक्तिशाली है।
एक पेड़ से लाखो माचिस की तीलिया बनाई जा सकती है पर एक
माचिस की तिल्ली से लाखो पेड़ भी जल सकते है।
कोई चाहे कितना भी महान क्यों ना हो जाए, पर कुदरत
कभी भी किसी को महान बनने का मौका नहीं देती।
*कंठ दिया कोयल को, तो रूप छीन लिया ।
*रूप दिया मोर को, तो ईच्छा छीन ली ।
*दी ईच्छा इन्सान को, तो संतोष छीन लिया ।
*दिया संतोष संत को, तो संसार छीन लिया ।
*दिया संसार चलाने देवी-देवताओं को, तो उनसे भी मोक्ष छीन
लिया ।
*मत करना कभी भी ग़ुरूर अपने आप पर 'ऐ इंसान' भगवान ने तेरे
और मेरे जैसे कितनो को मिट्टी से बना के, मिट्टी में मिला दिए ।


संकलन-दीपक आर जैन  




                                     2456 चुनाव कर्मचारियों ने नहीं किया मतदान 

भायंदर- आश्रय की बात है की लोगो से मतदान करने हेतु करोडो रुपये खर्च करने वाले चुनाव आयोग के अधिकारियो व कर्मचारियों ने मतदान करने मैं बिलकुल उदासीनता बताई जिससे लोगो मैं नाराजगी है और इन लोगो के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की जा रही है. यह बात आर टी आई मैं समाजसेवी रविन्द्र उपाध्याय को दी गयी है. 
विशेस बात यह है की चुनाव कर्मचारी मतदान से वंचित ना रहे,इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेस ध्यान रखते हुए व्यवस्था की जाती है. इसके बावजूद कई कर्मचारी मतदान नहीं करते.मीरा भायंदर विधानसभा क्षेत्र मैं मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करने के लिए 2622 कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी थी जिनमे 1930 मीरा भायंदर महानगरपालिका के कर्मी तथा अन्य पुलिस व शिक्षको का समावेश था.इनमे से अधिकतर कर्मचारियों ने अपना मतदान नहीं किया।जबकि चुनाव आयोग प्रशिक्षण के दौरान ही इन्हे एक 12 नंबर का फॉर्म भरकर जमा करा देती है और इसी के आधार पर सम्बधित कर्मचारियों को ेिेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी करती है.जिससे सम्भंदित कर्मचारी जहाँ चुनावी ड्यूटी लगायी गयी है वहां अपना मतदान कर सकता है.इसके आलावा किसी कर्मचारी की चुनावी ड्यूटी अन्य मतदान केंद्र पर लगी हो तो पोस्टल के माध्यम से उनके घर बैलेट पेपर भेजे जाते है,जिन्हे मतदान कर चुनाव के अगले दिन आरक्षित मतपेटी मैं डालना रहता है.लेकिन मीरा भायंदर विधानसभा,क्षेत्र मैं कार्यरत 2456 कर्मचारियों ने फॉर्म नंबर 12 भरा ही नहीं था.जिससे वे सुविधा का लाभ उठा नहीं पाये।
जहाँ चुनाव आयोग एकतरफ मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए लोगो मैं जागरूकता ल रही है,वही चुनाव कर्मचारी ही मतदान नहीं कर रहे है.सोशल ऑर्गनाइज़ेशन अपॉन लाइफ(soul) के राधेश आर सिंघानिया व जगराम मौर्या ने कहा की ऐसा न करने वाले कर्मचारियों को पगार नहीं देना चाहिए।            



                                मीरा भायंदर महानगरपालिका अपने स्कूलों का शिक्षा स्तर बढ़ाएगी 
                                                                
                                                                   (दीपक आर जैन)

 भायंदर-मीरा भायंदर महानगरपालिका अपने स्कूलों का शिक्षा स्तर बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. शासन के आदेशानुसार विविध कार्यक्रम शुरू किये है क्यूंकि इसके अनुसार ही स्कूलों को ग्रेड दिया जायेगा।यह जानकारी महानगरपालिका के शिक्षा अधिकारी एस.एम.देशमुख ने दी.मीरा भायंदर महानगरपालिका मैं कुल 35 स्कूलों मैं 9 हजार 116 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे है.इन स्कूलों मैं कुल 190 शिक्षक है. शासन,प्रशासन व राज्य सरकार की और से शिक्षको का वेतन,शिक्षा सामग्री,बांधकाम आदि के लिए लाखो रुपये खर्च किये जाने के बाद भी शिक्षा के स्तर को लेकर स्थानीय प्रशासन की टिका होते रहती है क्योंकि दिनोदिन विद्यार्थिया की संख्या बढ़ने के बजाय हर साल काम होते जा रही है.राज्य सरकार ने इसका स्तर सुधरने के लिए ग्रेड देने की योजना बनायीं थी.
राज्य सरकार के आदेश के बाद पालिका के शिक्षा विभाग ने आयुक्त सुभास लाखे ने प्रधान अध्यापको को लिखित आदेश दिए है.इसके बाद सभी प्रिंसिपलों को स्कूलों की पूरी रिपोर्ट देनी होगी।उसके बाद उक्त रिपोर्ट की जांच के ग्रेड दिए जायेंगे।हर महीने इस पर निर्णय लिया जा रहा है.इसमें विविध परीक्षाओ का भी समावेश है जो 30 अंक की है.यह हर महीने होगा।इससे शिक्षको की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।रवि बी जैन व राकेश अग्रवाल ने पालिका के इस कदम का स्वागत किया है व विद्यार्थियों एवम शिक्षको को ज्यादा से ज्यादा सुविधाए देने की मांग की है.स्तर बढ़ने से विद्यार्थ्यो की संख्या भी काम नहीं होगी और पालक निजी स्कूलों मैं जाने की बजाय पालिका की स्कूलों मैं बच्चो को पढ़ाना पसंद करेंगे।                    

Wednesday, October 8, 2014



दुनिया मैं फिर सतयुग लाना हमारा मीशन है-राजेश्वरी दीदी







मुंबई-दुनिया मैं सतयुग लाना नारायण रेकी सत्संग परिवार का मीशन है और आनेवाले समय मैं हम इसे संभव कर दिखाएंगे क्योंकि सकारात्मक सोच के चलते हर असंभव कार्य को संभव किया जा सकता है.उपरोक्त विचार राजस्थानी मंडल द्वारा गोरेगाओं पूर्व मैं आयोजित कार्यक्रम मैं सत्संग परिवार की संस्थापिका  श्रीमती राजेश्वरी मोदी ने व्यक्त किये जिन्हे लोग प्यार सर दीदी कहते है संस्था के वार्षिकोत्सव को सम्भोदित करते हुए उन्होंने कहा की हर घर मैं सुख,शांति,समृद्धि व सफलता लोग प्राप्त करे.हर परिवार तन,मन,धन एवं संबंधो से स्वस्थ रहे यह हमारा उद्देश्य है.
विशाल उपस्थिति को सम्भोदित करते हुए उन्होंने कहा की जीवन रूपी पुस्तक जो सामान्य है उसे ग्रन्थ बनाइये जिसके लिए उन्होंने सरल व आसान नुस्खे बताये।दीदी ने कहा की किसी का आभार प्रगट करना प्राथना के समतुल्य है.इससे हर काम संभव है.सत्संग मैं आई अंजू मोदी,मोना रावका,दीप्ती शुक्ला व गायत्री तोड़ी ने कहा की दीदी सौम्यता व दिव्यता की प्रतीक है.उनके नारायण सर्कल ऑफ़ लाइफ ने अनेको का जीवन सवारा है. संतोष गोयल ने बताया की मंडल द्वारा नारायण रेकी का प्रशिक्षण व accupressure का मुफ्त इलाज तथा बुधवार को सत्संग व हर महीने के दूसरे रविवार को पारिवारिक सत्संग मैं कोई भी भाग ले सकता है 






























































         






























































  

Monday, October 6, 2014




       अनाथ बच्चो  व वरिष्ठ  नागरिको के लिए गरबा का आयोजन 
               (दीपक आर जैन)
भायंदर-हर वर्ष की तरह इस भी लायंस क्लब ऑफ़ मीरा भायंदर गैलेक्सी और लियो क्लब ऑफ़ मीरा भायंदर गैलक्सी व जय जिनेन्द्र इवेंट की और से सुबह महोत्सव व लायंस सर्विस वीक के तहत अनाथ बच्चो व वरिष्ठ नागरिको के लिए भव्य गरबा व डांडिया रास का आयोजन किया गया जिसमे वहां उपस्थित विदेशी मेहमान भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं सके,तो बच्चो के चेहरों पर अद्भुत ख़ुशी ज़लक रही थी.
भायंदर(पूर्व) के म्हात्रे मैदान मैं आयोजित इस कार्यक्रम मैं 500 से ज्यादा बच्चे व 100 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिको ने कार्यक्रम का आनंद लिया।महोत्सव के मुख्य अतिथि लायन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 323-A -3 के गवर्नर लायन डॉ हेमंत दुग्गड़ थे.इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा की लायंस का काम ही समाज मैं ख़ुशी बाटना है और इस तरह का आयोजन करके भायंदर क्लब ने तारीफे काबिल काम किया है.
वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रशांत पाटिल,सेक्रेटरी लायन डॉ प्रवीण छाजेड़,सेटेलाइट कोडिनेटोर लायन राधे श्याम मौर्या,शेतकरी कामगार पक्ष के राजन भोंसले,युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन,अंकुश मालुसरे,शिवसेना के प्रभाकर म्हात्रे विशेस रूप से उपस्थित थे.मेहमानो का स्वागत लायन प्रदीप धानुका,लायन महावीर डुग्गर,महेंद्र मरू,तेजस शाह ने किया।इसे सफल बनाने मैं लियो संचित धानुका,अरिहंत सुराणा,श्रेणिक जैन,दीपल जोगनी,कुणाल जोशी,नेहा धानुका,कुसुम जैन ने विशेस मेहनत की.              

भायंदर जैन मंदिर मैं चोरी


                                             भायंदर जैन मंदिर मैं चोरी 

भायंदर-भायंदर पश्चिम मैं स्तिथ श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से रविवार को वर्षो पुरानी श्री पार्श्वनाथ भगवन की मूर्ति,चंडी के दो सिंहासन,भा मंडल, तीन छत्र व नगद रकम के चोरी होने से लोगो मैं भय का वातावरण है। 
मंदिर के मुख्या दरवाजे के टेल तोड़करचोर बड़े आराम से फरार हो गए जिससे यहाँ भक्तो मैं भरी रोष व्याप्त है.दूसरी और पुलिस ने चोरो को पकड़ने के लिए तीन टीम बनायीं है.भायंदर पश्चिम के देवचंद नगर के पार्श्वनगर नंबर ५,के ताल मंजिल पर यह मंदिर स्तिथ है.भायंदर पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक चव्हाण के अनुसार शनिवार देर रात मैं चोर मुख्या दरवाजे का टला तोड़कर अंदर घुसे और दान पति मैं से नगद रकम,भगवन की पांच धातु की मूर्ति सहित एक लाख के आसपास का माल लेकर चम्पत हो गए.यहाँ पर सी सी टीवी कॅमेरा लगाये हुए नहीं है.पर स्टेशन की और जाते रस्ते पर लगे सी सी टीवी कैमरा की जाँच की गयी है.इस बारे मैं रिकॉर्ड पर के आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है. इस कार्य मैं क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी सहयोग कर रहे है। 
मंदिर के ट्रस्टी ने बताया की इस मंदिर के जीणोद्दार का काम चल रहा था लेकिन थोड़े दिनों से यह बंद था.सुबह 05.00 बजे पुजारी मंदिर खोलने आया तो चोरी होने का पता चला.पुलिस ने जल्द से जल्द चोरो को गिरफ्तार करने का आश्वाशन दिया है.ज्ञात हो इसी रोड पर महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जैन मंदिर स्थित है. रवि बी.जैन,सोल के राधेश सिंघानिया,राकेश अग्रवाल ने इस रोड पर पोली गस्ता बढ़ाने की मांग की है.                

Sunday, October 5, 2014




                                               


  किसके सर चुनावी जंग मैं सजेगा ताज? 

भायंदर -
दीपक आर जैन 
महाराष्ट्र वधानसभा मैं राजनीतिक पार्टियो द्वारा एक दूसरे को तलाक देकर दमन छुड़ा चुकी शिवसेना,भाजपा,कांग्रेस और राष्ट्रवादी अब अपने दम पर अपनी ताकत और प्रतिभा दिखने के लिए लगभग तैयार नजर आ रही है.नामांकन पत्र भरे जाने के बाद से मीरा-भायंदर मैं भी मनो चुनावी भूचाल सा आ गया है.जहाँ एक और भाजपा से नरेंद्र मेहता वोटरो से उनको एक बार फिर आजमाने की अपील कर रहे है तो इस सीट को अपनी मन चुके गिल्बर्ट मेंडोन्सा अपने कार्यो का लेख जोखा देकर फिर से  मौका देने की मिन्नतें करते नजर आ रहे है.शिवसेना से प्रभाकर म्हात्रे,कांग्रेस से याकूब कुरैशी तो शेतकरी कामगार पक्ष से राजेंद्र भोसले कई मैदान मैं होने से संघर्ष दिलचस्प हो गया है.
इन चारो ही पार्टियो के कार्यकर्ता अगेपनी जीत को लेकर कुत्च ज्यादा ही उत्साहित दिखाई दे रहे है,लेकिन ऊंट किस करवट बैठेगा ये तो अक्टूबर की 19 तारीख को ही पता चल पायेगा लेकिन जो भी है,टक्कर तो काटे की ही होगी। इसबार राजनितिक समीकरण उलटते पलटते नजर आने की उम्मीद हैं.वही दूसरी और राष्ट्रवादी के  नगरसेवकों अड़ रवि व्यास,परशुराम म्हात्रे,वंदना पाटील का पार्टी छोड़ने का नुकसान पार्टी को होगा।वही मेंडोन्सा की व्यक्तिगत छवि अच्छी होने का थोड़ा बहुत फायदा उन्हें मिल सकता है.वैसे शिवसेना,कांग्रेस के उमीदवार का सबसे ज्यादा नुकसान राष्ट्रवादी को होगा।ज्ञात हो कांग्रेस के उम्मीदवार कुरैशी नगरसेवक के चुनाव मैं मेंडोन्सा को एकबार हरा चुके है और मेंडोन्सा ने हर पग पर कांग्रेस को नुकसान पहुचने मैं कसर नहीं छोड़ी इसलिए विधानपरिषद सदस्य मुज़्ज़फर हुसैन राष्ट्रवादी पार्टी को हराने मैं अपनी पूरी ताकत लगाये।            

सुधर्म जैन संघ का स्नेह सम्मलेन संपन्न




                                           सुधर्म जैन संघ का स्नेह सम्मलेन संपन्न 

मुंबई-श्री अखिल भारतीय सुधर्म जैन संस्कृति रक्षक संघ का  स्नेह सम्मलेन कांदिवली स्थित तेरापंथ भवन मैं विशाल जनसमुदाय की उपस्थिति मैं संपन्न हुआ जिसमे संघ एकता,संस्कार,उपाश्रयो का निर्माण,जीवदया आदि विषयो पर विचार विमर्श कर अनेक समाजुपयोगी निर्णय लिए गए.
संघ की मुंबई शाखा द्वारा आयोजित इस सम्मलेन की अध्यक्षता विनयकुमार जैन ने की.इस सभा मैं नए पोषधशाला(उपाश्रय)का निर्माण,जीवदया के लिए व्यापक स्टार पर कार्य,दझारमा संस्कार अभियान जिससे युवा पीढ़ी ज्यादा से ज्यादा संख्या मैं जुड़े,सामायिक स्वाध्याय समिति,गुरु भगवन्तो के विहार दौरान व्यवस्था,जहाँ साधु भगवंत न हो वहां के लिए स्वाध्यायी तैयार करके उन्हें वहां धर्म आराधना के लिए भेजना आदि विषयो पर चर्चा हुई.सम्मलेन मैं महिला संघटन का भी गठन किया गाय. 
उपस्थित मेहमानो का स्वागत मुंबई शाखा के जसराज गोलेच्छा,बाबूलाल श्रीश्रीमाल,माणकचंद डागा ने किया तो व्यवस्था मैं नवयुवक मंडल के रमेश नाहर,सुशील ककरेचा,हितेश हरणपाल आदि ने किया।     

Saturday, October 4, 2014

भाजपा की आज भायंदर मैं जनसभा

                                          भाजपा की आज भायंदर मैं जनसभा 
(दीपक आर जैन) 
भायंदर-भारतीय जनता पार्टी राजस्थानी प्रवासी प्रकोष्ठ मीरा भायंदर जिला द्वारा आज रविवार को भायंदर पूर्व मैं राजस्थानी समाज की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है जिसमे केंद्रीय नेता सहित राजस्थान के कई विधायक सभा को सम्बोधित करेंगे।
राजस्थानी समाज के राजेंद्र मित्तल व उगमराज राठोड ने बताया की दोपहर 3.30 बजे जैसल पार्क के ओस्तवाल बगीची मैं भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मेहता के प्रचार हेतु आयोजित इस सभा के प्रमुख वक्त महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर,जालोर सिरोही के सांसद देवजी पटेल,पाली जिला के पूर्व सांसद पुष्प जैन,विधायक पूराराम चौधरी,रानीवाड़ा के विधायक नारायणसिंघ,विधायक ओटाराम देवासी,मारवाड़ के विधायक केसरामजी चौधरी,सिरोही भाजपा जिला अध्यक्ष नारायणसिंघ पुरोहित सहित अनेक नेता उपस्थित रहेंगे।नगरसेवक डॉ रमेश जैन,नगरसेविका गीता जैन,भाजपा भायंदर अध्यक्ष रवि.बी.जैन.,राकेश अग्रवाल ने बड़ी संख्या मैं राजस्थानी समाज को उपस्थित रहने की अपील की है.         









Wednesday, October 1, 2014


 
                                अभिधान राजेंद्र कोष का गुजरती मैं सरल अनुवाद 
                                        
                                                 (दीपक जैन/राकेश दुबे)

 मुंबई-अपने धर्म के ज्यादातर शास्त्र संस्कृत भाषा मैं लिखे गए है. लेकिन संस्कृत भाषा के ज्ञान के आभाव मैं बहुत से लोग इन शास्त्रो का अध्यन नहीं कर सकते है.आज की युवा पीढ़ी गुजरती लिख पढ़ नहीं सकती तो संस्कृत का ज्ञान तो बहुत दूर की बात है. प्रत्येक व्यक्ति को पग पग पर उपयोगी होहो इसी उद्देश्य को ध्यान मैं रखकर श्री अभिधान राजेंद्र कोष को अनुवाद करने की शुरुवात की गयी जिसकी रचना 19वी सदी मैं परम पूज्य आचार्य श्री राजेन्द्रसूरि स्वरजी म.सा. ने की थी.
परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री जयन्तसेन्सुरिस्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री वैभवरत्न विजयजी म.सा.ने बताया किक़ि 114 वर्ष पूर्व इस महान ज्ञान तीर्थ की सात भागो मैं करते समय उनकी तीव्र इच्छा थी की इस ज्ञान का लाभ हर मानव को अपने जीवन मैं मिले।आज बहुत काम लोग देवभाषा संस्कृत को जानते है जिसके चलते इस कोष का उपयोग करना मुश्किल हो गया है और इसी बात को ध्यान मैं रखते हुए इसे सरल गुजरती भाषा मैं अनुवादित कर प्रथम संस्करण प्रकाशित किया गया है.
गुजराती  मैं विवेचन करनेवाले मुनि वैभवरत्नजी कहते है कि साढ़े चार लाख से ज्यादा श्लोक लिखे गए है,और यह सामान्य व्यक्ति से लेकर विद्वान गुरु भगवन्तो,पंडितो सभी के लिए बहुत ही उपयोगी है.आज के कम्प्यूटर युग मैं भी जो कार्य संभव नहीं उसे 100 साल पहले आचार्य राजेन्द्रसुरिस्वरजी म.सा. ने कर दिखाया।इस कोष मैं जीवन को सफल व उपयोगी बनाने के लिए संस्कृत श्लोको के साथ गुजरती भाषा मैं धार्मिक स्वरुप से इसका अर्थ समझाया गया है.
वैभवरत्नजी ने कहा की ज्ञान और ज्ञानी पर ही समाज की संस्कृति निर्भर है.अपनी परंपरा को युवा पीढ़ी तक पहुचने के उद्देश्य से ही श्री अभिधान राजेंद्र कोष का गुजराती मैं अनुवाद किया गया है.वैसे यह जैन कोष है परन्तु यह प्रत्येक मानव के जीवन मैं उपयोगी हैं.कोष की प्रति हेतू www,rajendrasuri.net पर संपर्क करे          












































































































































































































































































लाभ