वीरों को समर्पित किया कार्यक्रम
जीवन जैन
इंदौर :- "रंग पंजाब दे" नामक एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया,जो देश के वीरों को समर्पित थी। देश सुरक्षित रहेगा तो देश का हर नागरिक सुरक्षित रहेगा।इस कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी साहित्य अकादमी एवं माँ अहिल्या सेवा संस्था, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।
रविंद्र नाट्य ग्रह में आयोजित कार्यक्रम के बारे में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन"पार्श्वमणि" ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक चिंतन बकीवाला (CB Rockstar) ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर उन्हें उनकी संगीत सेवा हेतु सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी ट्रेड गीतों, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को जीवंत कर दिया। "पार्श्वमणि" ने बताया कि अंत में आयोजकों द्वारा सभी दर्शकों एवं सहभागी कलाकारों का आभार व्यक्त किया गया।
