Saturday, June 15, 2024

श्री सादड़ी (राणकपुर) का हेल्थ सेमिनार

 स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी


मीरा - भायंदर :-
श्री सादड़ी राणकपुर मंडल, मीरा भाइंदर द्वारा आयोजित हेल्थ सेमिनार सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।सेमिनार में विषेशज्ञों ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए व स्वस्थ के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया।

मीरारोड स्थित वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 200 से ज्यादा महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित शिविर में डॉक्टर मंगला पाटिल , डॉ अदिति अग्रवाल, डॉ राजश्री भास्ले, डॉ नीतू मुंधरा, डॉ मानसी शाह आदि ने निरोग पूर्ण जीवन शैली, शरीर में होने वाली बीमारियां व उनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवन इलेवन एजुकेशन की अध्यक्षा सुमन नरेंद्र मेहता व  VNNO की  निदेशक गुणवंती प्रदिप रांका थी।

कार्यक्रम के लाभार्थी  नयनाबेन मेंहद्रजी जोधावत थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने मेहनत की।यह जानकारी मंडल की सचिव संगीता बागरेचा बाफना (संगी) ने दी।

Friday, June 7, 2024

स्टॉल लगाने की अनुमति नही देने पर सेक्रेटरी का सिर फोड़ा

 एफआइआर के बाद फिर दी धमकी


भायंदर :-
भायंदर पश्चिम के एक सोसायटी परिसर में बिल्डिंग के सामने स्टॉल लगाने की अनुमति नही देने पर उक्त सोसायटी के सेक्रेटरी अनंत तिवारी (55) का सिर फोड़ देने की घटना घटित हुई है. इस प्रकरण में आरोपी अरविंद उर्फ पप्पू कदम के खिलाफ भायंदर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार भायंदर पश्चिम में खाऊ गली के पास स्थित प्रकाश भवन को.ऑपरेटिव सोसायटी का रीडेवेलपमेंट (पुनर्निर्माण) का कार्य किया जा रहा है. बुधवार को बिल्डिंग के रीडेवेलपमेंट कार्य का मुआयना करने के लिए सोसायटी के सेक्रेटरी अनंत तिवारी, कोषाध्यक्ष योगेश संघवी, अध्यक्ष चेतन गांधी, कमिटी सदस्य डॉ. दिनेश प्रजापति वहां आए हुए थे. इसी दौरान अरविंद उर्फ पप्पू कदम अपने दुकान के सामने नया स्टॉल लगाने की अनुमति के लिए इन पदाधिकारियों के पास आया. इस पर सेक्रेटरी तिवारी ने उस से कहा की यह परिसर मीरा - भायंदर मनपा के अधिकार क्षेत्र में आता है, वहां से अनुमति मांगो. इससे नाराज अरविंद ने तिवारी से कहा की " तू बहुत शाहना है, रुक तुझे दिखाता हूं, इस प्रकार की धमकी देते हुए लकड़ी की मूठ और लोखंड सदृष्य वस्तु से तिवारी के सिर पर दो बार हमला कर दिया. तिवारी के सिर से खून बहने देख अरविंद वहां से अपने मित्रों के साथ भाग खड़ा हुआ.

सोसायटी के पदाधिकारियों और पीड़ित तिवारी की शिकायत पर भायंदर पुलिस ने अरविंद उर्फ पप्पू कदम के खिलाफ भादवि की धारा 324 और 506 के एफआईआर दर्ज तो कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया है .वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी कदम ने पुनः आकर सोसायटी ऑफिस में सभी पदाधिकारियों को देख लेने की धमकी दी, इससे पुलिस की भूमिका पर आश्चर्य व्यक्त की जा रही है.

Tuesday, May 14, 2024

भाईंदर की हिमांशी दुग्गड़ देश मे पांचवे व ठाणे जिले में अव्वल

सफल उद्यमी बनना चाहती हैं हिमांशी


मीरा-भाईंदरः- 
भाईंदर पश्चिम की रहने वाली हिमांशी दुग्गड़ मीरा- भाईंदर का नाम रोशन करते हुए सीबीएससी की दसवीं परीक्षा में न केवल ठाणे जिले में अव्वल आई हैं, बल्कि उन्होंने देश भर में पांचवीं रैंक हासिल की है। भाईंदर पूर्व के तपोवन विद्यालय में पढ़ने वाली हिमांशी ने दसवीं की परीक्षा में 99.40% अंक हासिल किए हैं। अंग्रेजी, संस्कृत और गणित में हिमांशी ने 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं। व्यवसायी महावीर दुग्गड़ और गृहिणी सविता दुग्गड़ को दो संतानों में हिमांशी बड़ी हैं

हिमांशी की इस उपलब्धि पर विधायक प्रताप सरनाईक और गीता जैन,उपमहापौर हसमुख गहलोत,युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन,अतुल गोयल ने उन्हें वधाई दी है। तपोवन विद्यालय के ट्रस्टी सीए चेतन मेहता ने हिमांशी की सफलता को भविष्य के विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा बताया है।

सीबीएसई बोर्ड की में 10वीं परीक्षा हिमांशी का देश भर में 5वां नंबर

सफल उधमी बनना चाहती है हिमांशी :- हिमांशी बताती है कि उन्हें एमबीए की पढ़ाई कर आगे एक सफल उद्यमी बनना है। पढ़ाई को लेकर उन्होंने कहा कि विगत वर्ष नौवीं की परीक्षा पास करने के बाद छुट्टियों में पढ़ाई शुरू कर दी थी। हिमांशी के पिता महावीर दुग्गड़ बताते हैं कि हिमांशी पढ़ाई में इतना डूब जाती थीं कि उन्हें इससे ब्रेक लेने को कहना पड़ता था। हिमांशी के अनुसार उनकी सफलता में तपोवन विद्यालय की शिक्षा पद्धति और उनके शिक्षकों का बड़ा योगदान है।


 

Thursday, April 11, 2024

वो मर्यादाओं में रहकर समाज की चौखट लांघ गई

महिलाओं को मुबीना का अनुसरण करना चाहिए

(कड़ी मेहनत, आस्था, विश्वास  की एक कहानी)


भायंदर :- 
प्रत्येक मनुष्य का जीवन उसके आस-पास के समाज से बहुत प्रभावित होता है। मेरी व्यक्तिगत राय है कि इस समाज का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन को सुखी बनाना है। लेकिन कई बार समाज में कुछ संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों के कारण पूरे समाज को समय के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दुर्भाग्य से इस समस्या का खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। हालाँकि, भू-तलावर का इतिहास यह है कि महिलाओं ने समाज की अलिखित बंदिशों को तोड़कर फिर से समाज को सही दिशा दिखाने का काम किया है। इस मामले में साहस करके पहला कदम उठाने वाली महिलाओं की उतनी सराहना नहीं की जाती, जितनी की जानी चाहिए। ऐसा ही एक उदाहरण हमारे समक्ष हैं।

उपरोक्त महिला का नाम मुबीना जावेद शेख है।उनके परिधान से समझ मे आता है कि वह मुस्लिम समुदाय से है।वे भायंदर (वेस्ट) में रिक्शा चलाने का काम करती है।वैसे तो शहरी भागों में महिलाओं का रिक्शा चलाना आम बात है, लेकिन मुबीना की प्रशंसा करनी होगी क्योंकि अभी तक मुस्लिम महिला को इस व्यवसाय में देखा नही गया है।विशेष बात तो यह कि यह कार्य करते समय वह समाज के नियमों का पूरी तरह पालन करती है व अपने यूनिफॉर्म पर बुरखा पहनती है।संभव हुआ तो प्रार्थना करने से भी नही चूकती।

मुबीना का छोटा सा परिवार है। इसमें दो बच्चे (एक चौथी में, दूसरा बारहवीं में) और एक पति शामिल हैं। वह अपने दोनों बच्चों को डॉक्टर बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। खुद ग्रेजुएट होने के नाते मुबीना एक समय टीचर बनना चाहती थीं। लेकिन किसी कारणवश यह संभव नहीं हो सका. इसलिए दोनों दंपत्ति अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जुटाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इससे पहले मुबीना ने कई काम किए थे। लेकिन पर्याप्त बचत नहीं होने के कारण आखिरकार उन्होंने रिक्शा चलाने का फैसला किया। 

सराहना का विषय यह है कि उन्हें उनके पति जावेद ने रिक्शा चलाने की प्रेरणा दी।फिलहाल मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान महीना शुरू है। ऐसे में दूसरे मुस्लिम भाई-बहनों की तरह मुबीना भी रोजाना रोजा रख रही थी। मुझे विश्वास है कि ईश्वर ऐसी सच्ची प्रार्थनाओं और प्रयासों को एक दिन अवश्य सफलता देंगे। और तो और, अगर अन्य मुस्लिम महिलाएं भी मुबीना का अनुसरण करें तो यह समाज के लिए असली जीत होगी।


Monday, April 1, 2024

देश-विदेश के जानीमानी हस्ती हैं भाईंदर निवासी उद्योगपति व समाजसेवक विजय पारीख

सालों से समाजसेवा में भी सक्रिय

🔷  सुभाष पांडेय


भाईंदर। मुंबई में जन्में-पले, बड़े हुवे,  पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़े हुवे भाईंदर निवासी पेशे से  मैकेनिकल इंजीनियर ' अल-कैन एक्सपोर्ट ' के फॉउंडर चेयरमैन विजय पारीख को कौन नहीं जानता! उनके बारे में लिखना सूरज को रोशनी दिखाने के बराबर है।  साथ ही वे सामाजिक संस्था ' नोबल फॉउंडेशन ' के भी संस्थापक अध्यक्ष हैं। 

ज्ञात हो कि, विजय भाई अपने नाम से नहीं अपने अच्छे कर्मों से जाने जाते हैं। बहुत ही सरल स्वभाव है उनका , ऊंचा व्यक्तित्व, उच्च शिक्षा ग्रहण कर, उद्यम एवं समाजसेवा में निपुणता के साथ-साथ ,परोपकारी, मानवतावादी, बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्हें देश-विदेश में कई सम्मान-पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। विजय भाई सम्मान-पुरस्कार के लिए काम नहीं करते बल्कि, ' मानवता, समाजसेवा ' कार्य को देखकर सतत सुकार्य करते हैं। जिसके कारण उन्होंने ' देश और समाज ' मे ख्याति अर्जित की है। विजय कृष्णदास पारीख का जन्म 07 नवंबर 1958 है। मुंबई के जी. टी. स्कूल में 1976 में पढ़ते थे। ततपश्चात सेंट ज़ेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की। देश के नामचीन अभियांत्रिकी संस्थान वीजीटीआई ( विक्टोरिया जुबली टेक्निकल इंसीटीयूट ) अब वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंसीटीयूट, दादर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा-ग्रहण की। आपके पिताजी कृष्णदास मणिलाल पारीख ' देना बैंक ' में सेवारत थे। भाईंदर ( पूर्व ) में सन 1985 में आकर एक छोटी सी फैक्टरी शुरू की। सन 1986 में ' अल-कैन एक्सपोर्ट ' की स्थापना की। तत्पश्चात पालघर जिला के तलासरी में अल-केन इंटरनेशनल कंपनी की विशाल फैक्टरी शुरू की। जहाँ आज हजारों लोग काम करते हैं, उन्हें रोज़गार मिला हुवा है। 

उल्लेखनीय है कि, हाल ही में ' भाईंदर गुजराती समाज ' द्वारा काशिमिरा दहिसर चेकनाके के समीप स्थित मनपा का ' भारतरत्न लतामंगेशकर हॉल ' में भगवान कृष्ण , श्रीनाथ जी की लीला पर मुम्बई के ' सूरनर्तन अकादमी ' के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने भव्य गीत, नृत्य का प्रदर्शन किया। जिसका रसास्वादन हॉल में खचाखच भरे दर्शकों ने लिया। 

बता दें कि, भारत में  ' अल कैन एक्सपोर्ट्स ' द्वारा निर्मित आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंदों के लिए ' आक्सीजन किट सिलेंडर' का निर्माण का लाभ भारत के दूर-दराज राज्यों, गांव-शहरों में लोग इसका लाभ उठाया। फेफड़े से संबंधित बीमारी, श्वसन क्रिया में होनेवाली तकलीफों में बड़े ही फायदेमंद साबित हुवी है यह अल-कैन की ' ऑक्सिकिट । ' खासकर अस्थमा, पीयूरेल् ईफेक्शन , आक्सीजन की कमी होने पर श्वसन क्रिया में तकलीफ़ के समय, सीनियर-सिटिज़न को जरूरत के समय, ऊंचाई पर चढ़ते समय, पर्वतारोहियों के लिए, कहीं हिल स्टेशनों पर ट्रावेलिंग के दौरान, सड़क दुर्घटना में तत्काल ऑक्सिजन की उपलब्धता हेतु, स्पोर्ट्स एवं बाइक एम्बुलेंस हेतु अत्यंत लाभकारी है यह 'अल-कैन ' का ऑक्सिकिट। आसानी से इसका एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है। यह घर-घर के लिए बहोत ही उपयोगी साबित हो रही है ' ऑक्सीजन किट ।' 

ज्ञात हो कि, भायंदर (पूर्व ) गोल्डन नेस्ट सर्कल के करीब फाटक रोड पर स्थित ' अल-कैन एक्सपोर्ट्स ' द्वारा विभिन्न प्रकार के  एल्युमिनियम एवं स्टील के बॉटल्स, सिलेंडर का निर्माण किया जाता है। ' अल-कैन एक्सपोर्ट्स '  प्रायवेट लिमिटेड की हेड ऑफिस मुम्बई , फैक्टरी पालघर के तलासरी एवं अंतरराष्ट्रीय कार्यालय युनाइटेड स्टेट अमीरात, दुबई एवं फ्रांस में स्थित है। अल-कैन एक्सपोर्ट्स एशिया महाखंड समेत सैंतीस देशों में विभिन्न प्रकार के गैस सिलेंडर, कनस्तर, कंटेनर निर्यात करनेवाला एक बड़ा फर्म है। इस अल-कैन एक्सपोर्ट के संस्थापक-संचालक विजय कृष्णादास पारीख हैं। जोकि, भारत के नामचीन उद्योगपतियों में एक हैं। अन्य ट्रस्टियों में निशा विजय पारीख, चिंतन एवं समीर पारीख इस कंपनी के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सुचारू रूप से कार्यभार देख रहे हैं। ' अल-कैन एक्सपोर्ट्स ' द्वारा 5 मिलीलीटर से 32 मिलीलीटर तक स्टील एवं एल्युमिनियम की निर्यात की जानेवाली बोतलें, एल्युमिनियम कनस्तर, एल्युमिनियम कैन और एल्युमिनियम कंटेनर शामिल हैं। 

गौरतलब है कि, एल्युमिनियम बॉटल्स और केन्स का उपयोग व्यापक रूप से एसेंशियल ऑयल्स, पसयुमरी, फ्लेवर और फ्रेगरेंस, फार्मास्युटिकल्स और कॉस्मेटिक उद्योग में काम किया जाता है। अल-कैन द्वारा निर्मित एल्युमिनियम की बोतलों को संयुक्त राष्ट्र के नियमों के अनुसार ख़तरनाक माल के परिवहन के लिए अनुमोदित किया गया है। एल्युमिनियम बॉटल और कैन की लगातार बढ़ती मांगों को दूर करने के लिए, अल-कैन ने उत्पादन को विशिष्ट रूप से बनाये रखा है और परिष्कृत बुनियादी ढांचे से सुसज्जित है। ' अल-कैन ' की विनिर्माण इकाई , एक विस्तृत क्षेत्र में फैली हुवी है और कुछ सबसे स्वचलित उत्पादन सुविधा और परीक्षण उपकरणों से सुसज्जित है। 

लगभग 28 वर्षों से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, ' अल-कैन ' नवीनतम तकनीक और उच्च गुणवत्ता और प्रतिबद्धता के मानकों को पूरा करते हुवे वर्षों से ' अल-कैन ' सक्रिय रूप से कार्यरत है।

 ज्ञात हो कि, ' अल-कैन ' द्वारा निर्मित ' मेडिकल गैस सिलिंडर ' के लिए हाई-प्रेशर गैस सिलिंडर का पहला निर्माता है और होम -केयर , अस्पताल, एम्बुलेंस तथा इमरजेंसी किट के लिए अन्य ' मेडिकल गैस ' उपलब्ध है। ' अल-कैन ' सिलिंडर पोर्टेबल, लाइट-वेट, इजी टू हैंडल, करप्शन रेसिस्टेंस और नॉन- मैग्नेटिक है।

इन सिलिंडरों का उपयोग अस्पताल में, एनेस्थीसिया मशीन, लेप्रोस्कोपी मशीन, स्ट्रेक्चर, ऑपरेशन थियटर, इमरजेंसी वार्ड और इनक्यूबेटर के लिए किया जाता है। सिलेंडर ' अल-कैन ' के साथ लाइट वेट एल्युमिनियम ऑक्सीजन गैस सिलिंडर वाल्व, रेगुलेटर ( 0-15 L फ्लो रेट एडजेस्टेबल ), मास्क और कैरी बैग के साथ आता है। सिलेंडर और वाल्व भारत-सरकार द्वारा अनुमोदित है - PESO ( पेट्रोलियम और विस्फोटक विभाग ) । स्टील सिलेंडर की तुलना में एल्युमिनियम सिलेंडर 40 % प्रतिशत लाइट वेट है। उक्त' मेडिकल ऑक्सीजन ' गैस सिलिंडर ' गैर-चुम्बकीय , जंग प्रतिरोधी, सीमलैस , लाइट वेट सिलेंडर, ऐसे संभालना और इसका परिवहन करना आसान है। कोई विशेष रखरखाव की आवश्यकता नहीं है, केवल पांच साल में आवश्यक हो तो आवश्यकता होती है। 

बता दें कि, 'अल-कैन' का ' ऑक्सीजन गैस सिलेंडर ' अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार एवं अनुरोध पर उपलब्ध है। इस उच्च दवाब सिलेंडर की गुणवत्ता का आत्मजांच, तृतीय-पक्ष निरीक्षण और पेट्रोलियम एवं एक्सप्लोजिव डिपार्टमेंट द्वारा विक्री के लिए प्रमाणित है। जिस पर पी.आई. और सी. आई. मार्क उपलब्ध है। मिश्र धातु 7060 एवं उच्च शक्ति एल्युमिनियम मिश्र धातु 6061 ए द्वारा उक्त ऑक्सीजन सिलेंडर घर-घर के लिए उपलब्ध है। 

 ' कोविडकाल ' में  'आपातकालीन ऑक्सीजन आपूर्ति सेवा ' हेतु ' अल-कैन एक्सपोर्ट्स ' के संस्थापक-संचालक विजय पारीख द्वारा ' ऑक्सीकिट अल - कैन ' के साथ लाइट वेट एल्युमिनियम ऑक्सीजन गैस सिलेंडर वाल्व, रेगुलेटर, मास्क एवं कैरी बैग के साथ आता है। साथ ही इस लाइट वैट सिलेंडर को भारत में किसी भी गैस निर्माता या गैस डीलर से रिफिल किया जा सकता है। इसके अलावा, यह पोर्टेबल और प्रयोग करने में आसान है। ' अल-कैन ' का यह ऑक्सीकिट श्वसन विकार से पीड़ित मरीज़ ( डॉक्टर के मार्गदर्शन / नुस्खे के तहत ) , भलाई के लिए वरिष्ठ-नागरिकों के लिए, लोगों को तनाव से मुक्त करना, यात्री गण एवं पर्वतारोहियों के लिए, ऊंचे स्थानों पर आसानी से सांस लेने के लिए ट्रैकर है। इसकी उपयोगिता एथलीट और खिलाड़ी भी उठा सकते हैं। विशेषतः दैनिक वायु-प्रदूषण से भी यह " अल-कैन ऑक्सीकिट " ताजगी प्रदान करता है। 

उल्लेखनीय है कि, अल-कैन द्वारा निर्मित मेडिकल गैस सिलेंडर, होम-केयर-ऑक्सीकिट के अलावा स्कूबा सिलेंडर, पेच सिलेंडर, अग्निशामक सिलेंडर, पेंटबाल सिलेंडर, हीलियम सिलेंडर का भी निर्माण कार्य करता है। ' अल-कैन ' प्रोडक्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट www.alcaninternational.com ,गूगल, फेसबुक, यू ट्यूब , ट्विटर एवं दूरभाष क्रमांक 22 28 19 31 22 / 22 28 14 24 77 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

भाईंदर में ' नोबल फॉउंडेशन ' द्वारा धर्मांतरण एवं आतंकवाद के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियान चलाया। भाईंदर में सामाजिक संस्था ' नोबल फाऊंडेशन ' के संस्थापक अध्यक्ष व भाईंदर गुजराती समाज के अध्यक्ष विजय पारिख ने महिलाओं, युवतियों व युवाओं में जागरूकता-अभियान के तहत हज़ारों लोगों को भाईंदर ( पश्चिम ) स्थित मेक्सेस मॉल में ' द केरल स्टोरी ' फ़िल्म देखने की निःशुल्क व्यवस्था की। इस मौके पर ' अन्याय विरोधी संघर्ष समिति ' के अध्यक्ष व वरिष्ठ-पत्रकार  सुभाष पांडेय, विश्व हिन्दू परिषद  एवं  बजरंग दल  से जुड़े कर्मठ समाजसेवक  गौरांग कंसारा, ' नोबल फाऊंडेशन ' से जुड़े विजय  शाह, श्रुति गावड़े, संजय चंदारणा, अल्पा सावलिया,  हेतल परिख, नितेश मोरे, रत्ना खड़तरे, अल-कैन एक्सपोर्ट के एडमिन मैनेजर परशुराम लोधिया,अमर मिश्रा ' बजरंगी ', दीपेश जॉनी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। 

गौरतलब है कि , द केरल स्टोरी  सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल शाह द्वारा निर्मित हिंदी भाषा की एक भारतीय फिल्म है। कथानक केरल की महिलाओं के एक समूह की कहानी है जो धर्मान्तरित होकर मुसलमान बन जाती हैं और चरमपंथी इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) में शामिल हो जाती हैं। फिल्म ने खुद को एक सच्ची कहानी के स्पष्ट चित्रण के रूप में प्रस्तुत किया है और यह बताया है दुनिया की हजारों महिलाओं को इस्लाम में जबरदस्ती परिवर्तित किया जा रहा है और आईएसआईएस में भर्ती किया जा रहा है। फिल्म को वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित बताया गया है, जबकि दिखाए गए आंकड़ों की विश्वसनीयता किसी भी वास्तविक साक्ष्य द्वारा समर्थित नहीं है। 3 नवंबर 2022 को जारी किए गए टीज़र, में अदा‌ शर्मा को फातिमा बा - एक हिंदू मलयाली नर्स - का किरदार निभाते हुए दिखाया गया है - जो एक अफगान जेल में मरने से पहले इस्लाम में परिवर्तित हो गई थी और आईएसआईएस में शामिल हो गई थी। वह हिंदू और ईसाई समुदायों की उन 32,000 लड़कियों में से एक होने की पहचान करती है, जो केरल से लापता हैं और इस्लाम में परिवर्तित होने के  बाद आईएसआईएस (ISIS) में भर्ती की गई। दावा किए गए आंकड़े व्यापक रूप से गलत हैं, जो गलत अनुवादों, गलत उद्धरणों और असंबंधित आंकड़ों की गलत प्रस्तुतियों से बहिर्वेशन पर आधारित हैं।ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन ने 2019 की एक रिपोर्ट में कहा है कि 2014 और 2018 के बीच लगभग 60 से 70 व्यक्ति केरल से आईएसआईएस में शामिल हुई थी। भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में कुल 100 - 200 से अधिक भारतीय संगठन में शामिल नहीं हुए थे, जो कि पर्याप्त मुस्लिम आबादी वाले किसी भी देश के सबसे छोटे आंकड़ों में से एक है। अमेरिकी विदेश विभाग ने आतंकवाद पर अपनी 2020 की रिपोर्ट में दस्तावेज किया था कि भारत के कुल 66 व्यक्ति थे जो उस समय आईएसआईएस से संबद्ध थे। फिल्म में दिखाई गई घटनाएं केरल की चार महिलाओं परर केन्द्रित लगती हैं, जिन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और 2016-2018 के बीच आईएसआईएस में शामिल होने के लिए अपने पतियों के साथ अफगानिस्तान चली गईं। वे 2016 में आईएसआईएस में शामिल होने वाले केरल के 21 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे, 2019 में आत्मसमर्पण करने के बाद से अफगानिस्तान में कैद हैं। फिल्म की रिलीज के दिन, केरल उच्च न्यायालय ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। यह कहते हुए कि फिल्म में आरोप आईएसआईएस के बारे में थे, न कि किसी विशेष धर्म के बारे में। निर्माता उस टीज़र को हटाने पर सहमत हो गए, जिसने विवादास्पद दावा किया था कि आईएसआईएस में 32,000 

लड़कियों की भर्ती की गई थी।  

सर्वविदित है कि, भायंदर में ' नोबल फॉउंडेशन ' द्वारा  सतत ' निःशुल्क चिकित्सा शिबीर ' का आयोजन जारी है। ' शिक्षा एवं चिकित्सा ' मामले में शहर की मानी-जानी एनजीओ ' नोबल फॉउंडेशन ' एवं ' फैमिली केयर हॉस्पिटल ' द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिबिर का आयोजन भायंदर ( पूर्व ) स्थित केबिन रोड़ पर व्याप्त मथुरा अपार्टमेंट में ' नोबल फॉउंडेशन ' द्वारा संचालित दवाखाना में किया गया। जहां मीरा-भायंदर शहर के गरीब, जरूरतमंद, मध्यमवर्गीय लोगों ने इस ' निःशुल्क चिकित्सा शिबिर ' का लाभ उठाया। उक्त ' निःशुल्क चिकित्सा शिबिर ' का आयोजन ' सोशल डिस्टनसिंग ' एवं ' कोविड नियमों ' को ध्यान में रखकर भायंदर के कर्मठ समाजसेवक, उद्योगपति, ' अल-कैन एक्सपोर्ट ' के मालिक विजय पारीख ने अपने ' स्वर्गीय माता मधुबेन कृष्णदास पारीख ' एवं ' पिता स्वर्गीय कृष्णदास मणिलाल पारीख ' की पावन स्मृति में किया था। 

गौरतलब है कि, इस ' निःशुल्क चिकित्सा शिबिर ' में जरूरतमंद लोगों को चश्मा का भी वितरण किया गया। ' नोबल फॉउंडेशन ' द्वारा संचालित दवाखाना की डॉक्टर कविता पाटील एवं ' फैमिली केयर अस्पताल ' की ' एग्जेक्युटिव डायरेक्टर ' शालिनी पाटीदार एवं डॉक्टरों ने सैकड़ों लोगों का बीपी, शुगर, ईसीजी, आंखों, वजन व लंबाई, तापमान आदि बीमारियों की भी जांच की। इस मौके पर मुम्बई से प्रकाशित होनेवाले अंग्रेजी दैनिक ' बिजनेश स्टेंडर्ड ' के वरिष्ठ पत्रकार व ' सीनियर प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंस ' सुशील मिश्रा तथा ' मीरा-भायंदर एडिटर एसोसिएशन ' के महासचिव पत्रकार सुभाष पांडेय को ' स्मृति-चिन्ह ' देकर आयोजक विजय पारीख ने सम्मानित किया । साथ ही भाईंदर ( पूर्व ) व ( पश्चिम ) क्षेत्र में निःशुल्क तथा कम शुल्क में दवाखाना व पैथोलॉजी मात्र 10/- रुपये में ' चिकित्सा एवं मेडिकल ' जांच उपलब्ध है। इसी तरह मात्र 10/- रुपये में रोजाना भरपेट भोजन की भी  व्यवस्था संस्था करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में चिंतन पारीख, संजय चंदाराणा, दिपेश जानी, हेतल पारीख, गौरांग कंसारा, हेमा मेहता, अल्पा सावलिया, परशुराम लोधिया, विजय शाह, श्रुति गावड़े, नितेश मोरे, बजरंगी मिश्रा, मुनीराम, चंदन ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। भाईंदर ( पश्चिम ) में हर गुरुवार को अंबे माता मंदिर मार्ग के नुक्कड़ पर खिचड़ी बांटा जाता है। पालघर जिला में वृद्धाश्रम का सुकार्य चल रहा है। शीघ्र ही एक बड़े पैमाने पर हर तरह से मेडिकल से सुसज्जित ' हाईटेक कैंसर अस्पताल ' बनाने की योजना भी चल रही है।

Saturday, March 30, 2024

डॉ डी एन तुलस्यान को समरसता रतन पुरस्कार

जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में सम्मान


जयपुर :- 
राजस्थान स्थापना दिवस 2024 पर जयपुर शहर में जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धान्त को वैश्विक स्तर पर नैतिक समर्थन पर प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानन्द झा एवं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी  ने सामाजिक, सांस्कृतिक संस्कारित क्षैत्र में क्षैत्रिय सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. डीएन तुलस्यान ट्रस्टी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, सीएमडी माई झुंझुनू डॉट कॉम एवं ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एवं मास मीडिया फेडरेशन को समरसता रतन पुरस्कार से सम्मानित किया। 

मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ नेपाल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन समारोह में भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रो का नैतिक समर्थन की आशा में प्ररेरित अभियान, अयोध्या में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय हो, श्री विवेक रामा स्वामी भारतीय उद्योगपति अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र संघ का नेतृत्व मिले पर विचार प्रस्तुतीकरण किया गया। 


समारोह में विभिन्न राज्यो, केन्द्र शासित प्रदेशो विभिन्न राष्ट्रो के प्रतिनिधी सम्मलित थे। समारोह शुभारम्भ से पूर्व समरसता कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में डॉ. तुलस्यान के साथ सीकर से सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. सन्तोष भगेरिया सहित अंजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

योगिता राजपूत को शाब्बास नारी पुरस्कार

बी बोल्ड वूमेन फाउंडेशन ने किया सम्मानित


मुंबई :-
जानी मानी गायिका व अभिनेत्री योगिता राजपूत को उनकी उपलब्धियों के लिए शाब्बास नारी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार उन्हें बी बोल्ड वुमेन फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - 2024 के तहत प्रदान किया।

फाउंडेशन हर साल महिला उद्यमियों, पेशेवर, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि की सराहना करने के लिए विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को पुरस्कृत करता हैं।इसका आयोजन अमृता मिश्रा द्वारा किया गया था।पुरस्कार मिलने के बाद योगिता ने कहा कि आज की महिला सशक्तिकरण का उदाहरण स्थान है। उन्हें समाज में अपनी स्थिति में समानता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार होना ही चाहिए। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक मोर्चों पर अपना प्रभाव डालती हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि साथ ही, महिलाएं आजकल हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता से अपनी पहचान बना रही हैं। वे वैज्ञानिक, नेता, उद्योगपति, कलाकार, और अन्य क्षेत्रों में अपनी महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान है।आजकल कई संगठन और सरकारी नीतियों के माध्यम से महिलाओं के लिए समानता और सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। वे अपने हकों की रक्षा के लिए सक्रिय हैं और सामाजिक परिवर्तन में भागीदारी कर रही हैं।

योगिता भारतीय शास्त्रीय संगीत में लीजेंड संगीत निर्देशक पद्मश्री रवींद्र जैन उनके गुरु हैं, उन्होंने एमएस यूनिवर्सिटी, वडोदरा गुजरात से भारतीय शास्त्रीय संगीत गायन में प्रदर्शन कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।प्लेबैक सिंगिंग और एक्टिंग में 11 साल से अधिक की विशेषज्ञता के कारण उनका करियर प्रभावशाली रहा है। उन्होंने ख्वाहिशें, ऐतबार, मां तू पहला प्यार, समर्पित भजन जैसे संगीत वीडियो में अपनी गायन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म थी जिसमें उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता दिखाई।योगिता जंगल मे मंगल, वेताल, द बैंगल किलर, लाडू, द सुसाइड वे जैसी फिल्मों के लिए अपने प्लेबैक सिंगिंग प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं।



पूर्णकालिक पीएचडी में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

 जैनदर्शन में पीएचडी का अवसर


नई दिल्ली :-
श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय (केंद्रीय) संस्कृत विश्वविद्यालय ,नई दिल्ली के जैन दर्शन विभाग में प्रो वीरसागर जैन ,प्रो अनेकांत कुमार जैन एवं प्रो कुलदीप के कुशल निर्देशन में पूर्णकालिक पीएचडी में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं ।

जैनदर्शन / दर्शन या संस्कृत  से स्नातकोत्तर आचार्य MA  न्यूनतम 55% से उत्तीर्ण योग्यता वाले अभ्यर्थी VVET प्रवेश परीक्षा हेतु online आवेदन कर सकते हैं । इसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल हैं।उपलब्ध स्थान - 10,तथा मासिक छात्रवृत्ति -8000/-रुपये हैं।आवेदन,नियमावली तथा अन्य जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.slbsrsv.ac.in अवश्य देखें ।

Friday, March 29, 2024

मीरा भायंदर की 1648 इमारतों को स्ट्रक्चरल ऑडिट की नोटिस

जर्जर इमारतों की संख्या में वृद्धि की संभावना, खतरे में रहिवासियों की जान 

हादसा होने की संभावनाएं बढ़ी



विनोद मिश्रा 

भायंदर :- मीरा भायंदर मनपा द्वारा शहर के 1648 संदिग्ध जर्जर इमारतों को उनके स्ट्रक्चरल ऑडिट (संरचनात्मक परीक्षण) की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया है. जिसमें से 519 इमारतों के ही स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट अब तक मनपा में सादर की गई है. मनपा में सादर की गई रिपोर्ट के आधार पर शहर के 29 इमारतों को सी-1 श्रेणी की अति जर्जर इमारत (रहने योग्य नहीं) घोषित कर उसे तोड़ने की नोटिस दी गई है. बाकी बचे 1129 इमारतों की स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद अति जर्जर इमारतों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है. बरसात के मौसम में अति जर्जर इमारतों के गिरने या हादसा होने की संभावना अधिक होती है. जिससे जानमाल को क्षति पहुंचती है. इससे पूर्व भी शहर अति जर्जर इमारतों के हादसाग्रस्त होने की घटनाएं घटित हो चुकी है. इस पर अंकुश लगाने और जानमाल की सुरक्षा की दृष्टि से मनपा आयुक्त संजय श्रीपतराव काटकर के निर्देश पर शहर के 30 वर्ष या उससे जर्जर इमारत में रहने वाले नहीं कराना चाहते स्ट्रक्चरल ऑडिट की मुख्य वजह बताई जा रही है।

इन क्षेत्रों की अधिकांश इमारतें अति जर्जर

बता दें कि 1980 के दशक में मुंबई शहर में रहने के घर महंगे होने जगह उपलब्ध नहीं होने जैसे अनेक कारणों से लोग वहां से स्थानांतरित होकर मुंबई के आस पास के नगरों जैसे मीरा भायंदर, वसई विरार, कल्याण डोम्बिवली, ठाणे भिवंडी आदि क्षेत्रों में विस्थापित होने लगे. मुंबई में चाल में रहने वाले लोग अपने घर बेच कर यहां इमारतों में घर खरीदने लगे. इस काल में सैकड़ों की संख्या में नई इमारतें बन कर खड़ी हो गई. ग्राम पंचायत और उसके बाद नगर परिषद के कार्यकाल में बन रहे इमारतों पर किसी प्रकार का नियंत्रण या अंकुश नहीं था. बिल्डर, ग्राम पंचायत- न. पा अधिकारी और स्थानीय राजनितिक नेताओं की मिलीभगत से सैकड़ों अवैध इमारतों का निर्माण किया गया. जिसमे इमारतों के निर्माण का स्तर और नियम दोनों की जमकर अनदेखी की गई, जिससे 1980 से 2002 के मध्य बनाई गई अधिकांश इमारतें आज अति जर्जर अवस्था की हो गई है.

मीरा भायंदर शहर के जर्जर और धोखादायक इमारतों को मनपा प्रशासन द्वारा संरचनात्मक ढांचे का लेखा-परीक्षण (स्ट्रक्चरल ऑडिट) के आदेश दिए जाने के बावजूद कई इमारतों के रहिवासियों द्वारा लेखा परीक्षण नहीं कराने का मामला सामने आया है।

संरचनात्मक लेखा परीक्षण में लगने वाला शुल्क और परीक्षण कराने के बाद अगर संबंधित इमारत को घोखादायक घोषित कर दी गई तो इमारत खाली करने का डर इसके पीछे करीब एक दशक में खाली कराकर तोड़ी गई कई इमारतों का पुनर्निर्माण आज तक नहीं हुआ है. जिससे उन इमारतों में रहने वाले रहिवासी आज भी अपने आशियाने से वंचित हैं।






शिक्षा व रोजगार विषय पर सेमिनार

पंख एक्सट्रावेगांजा ' कार्यक्रम का उदघाटन 


🔷भाईंदर :- मीरा रोड़ के क्वीन्स पार्क में ' पंख एक्सट्रावेगांजा ' शिक्षा एवं रोज़गार विषय से संबंधित सेमिनार का उदघाटन भाईंदर निवासी हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार पंडित मुरलीधर पांडेय ने किया। पंख बैनर तले रसाज़ ग्रीन बिल्डिंग के समीप व्याप्त एस. के. ग्राउंड  के प्रांगण में तीन दिवसीय इस आयोजन में 29, 30 और 31 मार्च 2024 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्यार्थियों को MIT (मल्टीपल इंटेलिजेंट टेस्ट) के माध्यम से निःशुल्क कैरियर मार्गदर्शन और परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही Robotic workshops, Universal show एवं Science show के द्वारा आधुनिक युग के वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आयोजित सेमिनार में उद्योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न कैरियर अवसरों के बारे में जानकारी देकर युवाओं को जागरूक किया जायेगा। इसके अलावा पढ़ाई के दौरान मिलने वाले सरकारी अनुदान को प्राप्त करने की तथा उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी जाएगी। ऐसी जानकारी कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ओ.पी. सिंह ने दी है। 

गौरतलब है कि, कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ओ.पी. सिंह ने बताया कि, इसके साथ ही गैरसरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों,शिक्षकों एवं स्कूल मालिकों के लिए NEP (राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत) 4-घंटे का सेमिनार आयोजित कर उन्हें सरकारी नीति का मार्गदर्शन किया जायेगा। शिक्षक अपने छात्रों के व्यक्तित्व को आसानी से समझ सके इसके लिए 3 घंटे का ग्राफोलॉजी क्रैश कोर्स देकर उन्हे भी प्रशिक्षित किया जायेगा।

टैलेंट हंट में प्रतियोगिता के माध्यम से डांस, सिंगिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अवसर दिया जाएगा छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का स्वर्णिम अवसर मिलेगा।       

                उल्लेखनीय है कि, उक्त तीनों दिन सुबह 10 बजे एक ही छत के नीचे जॉब फेयर में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर से मिलना संभव होगा।Fun & food Zone में परिवार के सदस्यों के साथ तीनों दिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 29 मार्च को गणमान्य अथितियों की उपस्थिति में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। इसके उपरांत कला संस्कृति की प्रतिष्ठित शख्सियतों के बीच दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होली स्नेह मिलन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसके अंतर्गत साहित्य अकादमी पुरुस्कृत युवा लेखक पवन सक्सेना द्वारा लिखित पुस्तक ' चम्बल का शौर्य ' का लोकार्पण किया जाएगा। 29 मार्च को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करने के लिए बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जबकि टैलेंट हंट का सेमी फाइनल 30 मार्च और फायनल 31 मार्च को निश्चित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह-आयोजक सरवर जाफ़री, ' पंख ' की डायरेक्टर दीपा सिंह, स्वप्निल शुक्ला, राम तिवारी, पिंटू सिंह व अन्य सहयोगियों में पत्रकार सुभाष पांडेय, राहुल सिंह, रवि कुमावत आदि सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

Sunday, March 24, 2024

सीए दीप्ति जैन को स्टार वुमन ऑफ WIRC पुरस्कार

 महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुआ सम्मान


मुंबई :-
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जानी मानी सीए दीप्ति जैन को स्टार वुमन ऑफ WIRC पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट के तहत कार्यरत डब्ल्यू आय आर सी (WIRC) ने दिया।

पुरस्कार उन्हें मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।जैन ने पुरस्कार मिलने पर कहा कि जैसा कि "रोम एक दिन में नहीं बनाया गया था"।उन्होंने कहा कि वास्तविक जीवन में भी यही सच है।जैन ने कहा कि यह कड़ी मेहनत, समर्पण, अनकहे संघर्षों, आंसुओं, पसीने, बदलाव लाने के उद्देश्य, सेवा करने, अपने परिवार, दोस्तों और जुड़े सभी लोगों से जो कुछ मिला है उसे वापस लौटाने, कभी हार न मानने का उत्साह, सकारात्मक रहकर मजबूत बने रहने का वर्ष हैं।उन्होंने कहा कि कठिन समय से उबरने का कोई रास्ता न होने पर भी कभी निराश न होना।

अच्छा काम जारी रखने, पेशे की सेवा करने, अधिकतम लोगों की मदद करने और हर किसी तक सकारात्मकता फैलाने के लिए भावनाओं और दृढ़ संकल्प के महासागर के साथ.. यहां मैं इस मान्यता को स्वीकार करटी हूं।इस पुरस्कार के लिए उन्होंने WIRC की जूरी, अध्यक्ष अंकित राठी, प्रबंध समिति और WIRC का आभार माना है।

Friday, March 22, 2024

नवघर पुलिस ने शातिर रिक्शाचोर को बोरिवली से किया गिरफ़्तार

 नवघर पुलिस ने शातिर रिक्शाचोर को बोरिवली से किया गिरफ़्तार

कई मामले हैं दर्ज

🔷 सुभाष पांडेय


भाईंदर।
भाईंदर ( पूर्व ) स्थित नवघर पुलिस स्टेशन के समीप ' आशीष जेंट्स बीयर बार ' के सामने नवघर फाटक रोड़ पर पार्किंग रिक्शा क्रमांक MH-04- GN-6751 को 18 मार्च की रात को लगभग 10:30 बजे रिक्शा पार्क करके रिक्शाचालक अभिमन्यु कन्नौजिया चला गया। 19 मार्च की सुबह लगभग जब 7 : 30 बजे रिक्शा को चलाने के लिए आया तो जहां रिक्शा रात को पार्क करके गया था वहां रिक्शा नहीं था। जिसकी ' सूचना ' रिक्शाचालक अभिमन्यु काशीराम कन्नौजिया ( उम्र- 40 ) ने नवघर पुलिस स्टेशन को दी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवघर पुलिस ने गायब हुवे रिक्शा की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। नवघर पुलिस ने जहाँ पर रिक्शा पार्क था वहां का और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।  सीसीटीवी फुटेज में रिक्शा को ' अज्ञात चोर ' द्वारा चुराकर ले जाने का मामला प्रथम दृष्टया में  प्रकाश में आया। ' नवघर पुलिस व उसकी डिटेक्शन ब्रांच ' की टीम ने बड़ी सरगर्मी से इस अज्ञात चोर की तलाश शुरू की। कड़ी जांच के बाद आखिरकार अज्ञात चोर मुंबई के बोरिवली ( पश्चिम ) , मंडपेश्वर मेट्रो स्टेशन के पास लिंक रोड़ फुटपाथ से चोरी हुवे रिक्शा मालमत्ता के साथ जाल बिछाकर आरोपी शशिकांत मल्लेश कामनोर ( उम्र-32 )  व्यवसाय : रिक्शाचालक , मूलगाव जिला- गुलबर्गा, कर्नाटक को गिरफ्तार कर नवघर पुलिस स्टेशन गुन्हा रजिस्टर नंबर फ़स्ट पार्ट, 174 / 2024 व भारतीय दंड संहिता की धारा 379 ( चोरी ) के तहत ' कानूनी कार्रवाई ' की है। 

              गौरतलब है कि, ' मीरा--भाईंदर व वसई-विरार के अपर पुलिस ' आयुक्त प्रकाश गायकवाड़, पुलिस उप-आयुक्त, परिमंडल-1 के  सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र मोकाशी, नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धीरज कोली ने एक ' प्रेस-कॉन्फ्रेंस ' के माध्यम से पत्रकारों को बताया कि, कई महीनों से भाईंदर परिसर में रिक्शा के चोरियों की बाढ़ सी हो गयी थी। बहोत सारे मामले पुलिस स्टेशन में दर्ज थे और पुलिस जांच में जुटी हुई थी। 19 मार्च को दर्ज हुए इस चोरी की वारदात को लेकर पुलिस को कुछ सुराग़ मिले और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच-पड़ताल गहराई से शुरू कर दी। अंततः नवघर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक ( अपराध ) अशोक कांबले , सहायक पुलिस निरीक्षक संदीप पालवे, पुलिस उप-निरीक्षक ज्ञानेश्वर आसबे, सहायक पुलिस उप-निरीक्षक गौतम तोत्रे, पुलिस हवलदार 07097 / भूषण पाटील, पुलिसकर्मी 06117 / संतोष पाटील, हेड कॉन्स्टेबल 07162 / सुरेश चव्हाण, पोहवा 12018 / नवनाथ घुगे, पुलिस सिपाही 13118 / ओंकार यादव, पुसि 13078 / सूरजसिंह घुनावत, पुलिस सिपाही अस्वर, पवार, महाराष्ट्र सुरक्षा बल / कुणाल हिबाले ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी शशिकांत मल्लेश कामनोर को मुंबई के बोरिवली से ट्रेप लगाकर गिरफ्तार किया। आरोपी शशिकांत कामनोर पर नवघर पुलिस स्टेशन में चोरी के 7 एवं एम. एच. बी. कॉलोनी पुलिस स्टेशन में सन 2024 में कुल 8  रिक्शा चोरी के गुन्हे दाखल हैं। नवघर पुलिस का कहना है कि रिक्शा चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पर और कितने और मामले दर्ज हैं उसकी जांच जारी है। फिलहाल नवघर पुलिस ने 7 चोरी हुई रिक्शे को बरामद किया है।


आरोपी शशिकांत कामनोर का

क्रिमिनल-रिकार्ड


1 ) नवघर पुलिस स्टेशन - सीआर नं. 55/2024, आईपीसी-379

2) नवघर पुलिस स्टेशन - सीआर नं.147/2024, आईपीसी-379

3) नवघर पुलिस स्टेशन - सीआर नं. 150/2024, आईपीसी-379

4) नवघर पुलिस स्टेशन - सीआर नं. 160/2024, आईपीसी-379

5) नवघर पुलिस स्टेशन - सीआर नं. 173/2024, आईपीसी-379

6) नवघर पुलिस स्टेशन - सीआर नं. 174/2024

आईपीसी-379

7) एम.एच. बी.कॉलोनी पुलिस स्टेशन - सीआर नं-103 / 2024, आईपीसी-379

Thursday, March 21, 2024

वर्तमान में आयकर और जीएसटी अधिनियम में नए बदलाव पर चर्चा सत्र

जेसीएएफ व स्माल स्केल इंडस्ट्रीज का आयोजन


भायंदर :-
जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट फेडरेशन (जेसीएएफ) मीरा भायंदर चेप्टर व मीरा भायंदर स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान आयकर और जीएसटी अधिनियम में नए बदलाव पर चर्चा सत्र का आयोजन किया गया हैं।ज्ञात हो केंद्र सरकार इसमें नीत नये नियम ला रही हैं।इससे अवगत कराने के उद्देश्य से सीए व व्यापारियों की संयुक्त बैठक रखी गई हैं।

मीरा-भायंदर रोड पर स्थित वेजीज हॉल, प्रथम तल, वेजीज रेस्तरां के ऊपर, सिल्वर पार्क,मीरा रोड (पूर्व) में 23 मार्च को शाम 6 से रात 8 बजे तक आयोजित संयुक्त बैठक में सीए नितेश कोठारी,सीए निहालचंद जैन,सीए उन्मेश नारवेरकर आयकर और जीएसटी अधिनियम में बदलाव,आयकर अधिनियम के तहत पुरानी व्यवस्था और नई व्यवस्था के तहत कराधान आपूर्तिकर्ताओं को भुगतान के लिए आयकर अधिनियम के तहत धारा 43बी(एच)एमएसएमई के तहत पंजीकृत (भुगतान 15/45 दिनों के भीतर किया जाना है) जीएसटी अधिनियम के तहत लेखापरीक्षा और मूल्यांकन विषय पर विस्तार से बताएंगे।सभी के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क हैं।

Wednesday, March 20, 2024

Axe Management Partners Completes Purchase of Three Osaka Hotels from CapitaLand Ascott Trust

Leveraging New Partnership with IHG Hotels & Resorts for Launch of New Garner Hotel Brand Outside of North America

Acquisition and repositioning of hotel properties, bringing in new design and branding concepts targeting untapped customer groups, to maximize asset value and return on investment

Launch platform for Garner's expansion in Japan and Asia-Pacific, focusing on rapidly growing midscale traveler segment looking for high-quality well-priced accommodation in prime locations


Tokyo (Japan)-
Media OutReach Newswire - 18 March 2024 - Axe Management Partners ("Axe Management"), a Pan-Asia real estate investment firm, today announced the completion of the acquisition of three hotel properties from CapitaLand Ascott Trust ("CLAS") for JPY10.7 billion (approx. US$75 million).

Abhijay Sandilya (Managing Director - Japan & Micronesia, IHG), Sam Lau (Founder and Managing Partner, Axe Management), Elie Maalouf (CEO, IHG), Gary Kwok (Founder and CEO, Axe Management), Kenneth Macpherson (CEO - Europe, Middle East, Asia and Africa, IHG).

Axe Management and IHG Hotels & Resorts ("IHG") will work closely to launch the new Garner hotel brand outside of North America, including establishing design and branding concepts as well as refurbishment work. With targeted sales, marketing and operational strategies, the partners plan to provide differentiated, enhanced guest experiences, creating unique long-lasting impressions of the hotels. Targeting to open in Q4 2024, each of the three hotels will have its own design character with convenient amenities, offering guests a comfortable stay and the go-to option in the premium midscale segment.

The three hotel properties, currently known as WBF Honmachi, WBF Kitasemba East and WBF Kitasemba West, have a total of over 500 rooms and GFA of approximately 10,000 sqm. They are centrally located in the prime district of Honmachi Osaka with close proximity to Osaka Metro stations, and within walking distance to commercial districts and the renowned Shinsaibashi tourism area. The two largest terminal stations of Namba and Umeda are within two stops on the Midosuji line, with the Shin-Osaka Shinkansen station only five stops away. Future World Expo 2025, Japan's first integrated resort and casino, and Universal Studios are approximately 25 minutes away by train.


Gary Kwok, Founder and CEO of Axe Management, said: "We are very excited about the acquisition of this exceptional hotel portfolio with immense value-add potential. With flexibility in repositioning strategies, we will further invest in the capex and utilize our development and operational capabilities to transform these assets, creating a product that goes beyond expectations, driving performance and unlocking their true potential."

Sam Lau, Founder and Managing Partner, Axe Management, said: "We foresee attractive opportunities to emerge in selected regions across Japan and Asia in the coming months. Japan has had strong momentum and we expect this will continue in the foreseeable future. This investment underscores our commitment to Japan, where we plan to deploy more capital and make further acquisitions in the near future."

Due to their excellent location with proximity within a key CBD and tourist areas, the hotels are primed to capture both business and leisure demand from domestic and international visitors alike. According to the Japan National Tourism Organization, the number of inbound tourists in Q4 2023 has surpassed that of pre-pandemic levels, despite travel by Chinese tourists remaining more than 60% below the same period in 2019, where they were the largest inbound visitor group. Continued steady increase in demand is expected in 2024 and 2025 supporting future demand growth. Additionally, CBRE and STR show both ADR and RevPAR[1] have surpassed 2019 levels demonstrating strong industry momentum. These key factors amongst others propelled record investment volumes into the Japanese hospitality sector in 2023, from both domestic and international investors.

About Axe Management Partners
Axe Management Partners, with offices in Tokyo and Hong Kong, is a Pan-Asia multi-asset class real estate investment firm specializing in development, value-added and special situations opportunities. Axe Management was founded by visionary leaders forming a team equipped with decades of real estate experience based on a proven multibillion- dollar track record in projects and investments across geographies. Axe Management is dedicated to seeking out unique investment opportunities, leveraging deep regional insights to provide investors with access to high-potential ventures that are often beyond the reach of the broader market. With long-term trends driving growth in unique regional market segments, Axe Management creates significant value from its targeted strategies and partnerships throughout Asia.
The issuer is solely responsible for the content of this announcement.

#AxeManagementPartners

Thursday, March 14, 2024

उत्तन-विरार सी ब्रिज को मंजूरी

 उत्तन-विरार सी ब्रिज को मंजूरी

रोड-रेल योजनाओं पर सरकार का बड़ा निर्णय, मुंबई एमएमआर में मेगा कनेक्टिविटी

कैबिनेट का फैसला


मुंबई :- लोकसभा चुनाव के पहले मुंबई-एमएमआर सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रोड व रेल इंफ्रा परियोजनाओं को लेकर महायुति सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मुंबई के उत्तन से एमएमआर के विरार तक सी ब्रिज प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई. लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले राज्य सरकार कई योजनाओं को लेकर फटाफट निर्णय ले रही है. आने वाले समय में मुंबई और उपनगरों में यातायात को सुलभ बनाने के लिए राज्य कैबिनेट की बैठक में एक और सागरी सेतु निर्माण की मंजूरी दी गई है. उत्तन से विरार तक प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय सी ब्रिज को शिंदे कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद एमएमआर में मेगा कनेक्टिविटी की शुरुआत होगी. पहले चरण में उत्तन से सीधे विरार से जोड़ने के लिए 43 किमी लंबे वर्सोवा-विरार सी लिंक के निर्माण होगा. एमएमआरडीए द्वारा प्रस्तुत पहले चरण में, उत्तन से विरार कनेक्टिंग रोड का निर्माण समुद्री पुल के साथ किया जाएगा और दूसरे चरण में विरार से पालघर समुद्री पुल का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना के लिए लिया जाने वाला ऋण वित्त मंत्रालय के नियमों और शर्तों के अधीन होगा. एमएमआरडीए इसके लिए फिजिबिलिटी और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा.

होगा सबसे बड़ा सी लिंक

• मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाले 22 किमी लंबे देश के सबसे बड़े मुंबई ट्रांसहार्बर अटल सेतु के बाद अब मुंबई के पश्चिमी तट पर लगभग 43 किमी लंबा वर्सोवा- विरार-सी लिंक देश का सबसे बड़ा समुद्री ब्रिज होगा, यह लगभग 1 किमी समुद्र के किनारे के अंदर से होकर जाएगा.

• एमएमआरडीए नरीमन प्वाइंट और कोलाबा के बीच एक अन्य समुद्री लिंक पर भी काम शुरू करने जा रहा है. उल्लेखनीय है कि बांद्रा से वर्सोवा सी लिंक का काम एमएसआरडीसी के माध्यम से शुरू है.

• अब उत्तन विरार सी लिंक योजना से मुंबई और एमएमआर क्षेत्र के आवागमन में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा. प्रस्तावित सी ब्रिज वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, एसवी रोड और लिंक रोड जैसे प्रमुख मागों पर यातायात की भीड़ कम होगी.

2,453 करोड़ जालना-खामगांव नई रेलवे लाइन के लिए 

नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन

राज्य में रेल लाइनों के विस्तार के लिए भी सरकार तेजी से काम कर रही है. बुधवार को कैबिनेट की बैठक में जालना खामगांव नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन के लिए राज्य सरकार के हिस्से की 2453 करोड़ रूपए की मंजूरी दे दी गई. इस रेलवे लाइन पर जमीन की कीमत समेत 4 हजार 907 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होंगे और 50 प्रतिशत राशि का भुगतान राज्य सरकार करेगी. इस रूट को लेकर सेंट्रल रेलवे ने एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की है. कुल 162 कि.मी. लंबे और 16 स्टेशनों वाले इस मार्ग के पूरा होने के बाद क्षेत्र में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मंजूरी

राज्य कैबिनेट ने मुंबई के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदलने का निर्णय ले लिया. मंत्रिमंडल ने मुंबई में स्टेशनों के ब्रिटिश नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. करी रोड रेलवे स्टेशन का नाम लालबाग रेलवे स्टेशन, सँडहस्टं रोड रेलवे स्टेशन का नाम डोंगरी रेलवे स्टेशन, मरीन लाइन्स का नाम मुंबादेवी, चर्नी रोड स्टेशन का नाम गिरगांव, हार्बर लाइन पर कॉटन ग्रीन का नाम कालाचौकी और डॉकयार्ड का नाम मझगांव रेलवे स्टेशन होगा. किंग्स सर्कल स्टेशन को तीर्थंकर पार्श्वनाथ रेलवे स्टेशन करने को मंजूरी दी गई. विधानमंडल की मंजूरी के बाद प्रस्ताव केंद्रीय गृह और रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा.

भायंदर के भीमसेन जोशी (टेंबा) अस्पताल में शुरू होगी हार्ट सर्जरी

 भायंदर भीमसेन जोशी (टेंबा) अस्पताल में शुरू होगी हार्ट सर्जरी

 कार्डियक कैथलैब यूनिट स्थापना को मिली मंजूरी

विनोद मिश्रा


भायंदर :-  मीरा-भायंदर शहर के एकमात्र सरकारी भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी (टेंबा) अस्पताल में अब शीघ्र हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी. जिससे अब हार्ट से संबंधित बीमारियों के सभी इलाज आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब मरीज भी अपना उपचार मुफ्त में करा सकेंगे. हाल ही में राज्य के स्वास्थ्य सेवा आयुक्तालय ने अस्पताल में कार्डियक कैथलैब यूनिट की स्थापना करने की मान्यता दे दी है, ऐसी जानकारी अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ. जाफर तड़वी ने दी है. डॉ. तड़वी इस यूनिट की स्थापना के लिए काफी प्रयासरत थे. डॉ. तड़वी ने बताया कि राज्य के 19 सरकारी अस्पतालों में यूनिट की मान्यता मिली है. जिसमें मुंबई के मालाड में मालवणी के सामान्य अस्पताल का भी समावेश है. कार्डियक कैथलैब यूनिट की स्थापना भायंदर पश्चिम में स्थित पंडित भीमसेन जोशी (टेंबा) अस्पताल की मुख्य इमारत में प्रवेश द्वार के पास रिक्त भूखंड पर की जायेगी. इसके लिए 8,500 वर्गफुट की तल व एक मंजिल की इमारत का निर्माण किया जाएगा. इमारत के नक्शे को भी मंजूरी मिल गई है. हेल्थकेयर इक्विपमेंट्स एक्सेसोटाइट्स द्वारा कैथलैब यूनिट का निर्माण टर्नके बेसिस पर किया जाएगा.

कार्डियक कैथलैब यूनिट की मान्यता मिलने से शहर के हार्ट मरीजों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी. यूनिट की मान्यता में स्थानीय विधायक गीता जैन ने सराहनीय योगदान दिया. यूनिट की मान्यता के बाद इसके नई इमारत निर्माण की जगह 7 वृक्षों की बाधा आ रही थी, उसे वहां से हटाने और इमारत के नक्शे की मंजूरी के लिए लगने वाले कागज पत्रों को उपलब्ध कराने में अस्पताल के नियामक मंडल के सदस्य ओमप्रकाश गारोडिया ने भी काफी सहयोग किया

- डॉ. जाफर तड़वी, मुख्य सर्जन, भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल

शहर के एकमात्र इस सरकारी अस्पताल में कार्डियक कैथलैब यूनिट शुरू होने से इसका लाभ मीरा - भायंदर से विरार तक के हार्ट मरीजों को उपचार की मुफ्त सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ. तड़वी ने इस यूनिट की मान्यता के लिए काफी मेहनत की. शहर के जनप्रतिनिधि इस अस्पताल पर ध्यान दे तो यहां भी मुंबई के बड़े सरकारी अस्पतालों जैसी अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकती है.

ओमप्रकाश गरोडिया, पूर्व नगरसेवक व नियामक मंडल सदस्य

अत्याधुनिक बनाया जाएगा शवगृह व पोस्टमार्टम रूम 

कार्डियक कैथलैब यूनिट की स्थापना के साथ ही अस्पताल में स्थित शवगृह,पोस्टमार्टम रूम को भी अत्याधुनिक बनाया जायेगा. पहले अस्पताल में 21 मोर्क्युरी थे. जिनमें से 9 खराब हो गए थे. अब 9 नए मोर्क्युरी के साथ 12 नई शीतपेटी भी उपलब्ध कराए गए हैं. इसके साथ ही पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक अंग (ऑर्गन) सुरक्षित रखने, केमिकल एनालिसिस के लिए भी अत्याधुनिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है.

Wednesday, March 13, 2024

सुरक्षा के लिए खतरा बनी अनाधिकृत दरगाह को तोड़ने का आदेश

बीजेपी नेता रवि व्यास की पहल के बाद जागा प्रशासन


भायंदर :- 
भायंदर पश्चिम के उतन परिसर में स्थित बल्लेशाहपीर दरगाह पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों मे बना हुआ है। भाजपा नेता एड. रवि व्यास ने पिछले दिनों सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर और मैन्ग्रोव को नष्ट करते हुए हुए बनाये गए ,इस दरगाह को लेकर सरकार और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। उनका कहना था की समुद्री किनारे पर जिस तरीके से अनधिकृत दरगाह बनाई गयी है, वह सुरक्षा की दृष्टि से काफी खतरनाक है। क्यूंकि कभी भी असामाजिक तत्व या देश विरोधी लोग इसे एक लैंडिंग पॉइंट के रूप मे इस्तेमाल कर सकते है. 

इस बारे मे पुलिस और इंटेलीजेंस विभाग ने भी अपनी रिपोर्ट दी है और ये मुद्दा विधानसभा मे भी उठाया गया है.एड. रवि व्यास ने आरोप लगाया था की वहाँ दरगाह की आड़ मे लव जिहाद और नशे की प्रावित्ती को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है.दरगाह ट्रस्ट के लोग भी पहले तहसीलदार के पास  धार्मिक भावना के आधार पर इसे अधिकृत करने के लिए गए थे लेकिन कोई वैध कागजात नहीं होने के कारण और उनकी दलील को ना मानते हुए इसे खारिज कर दिया था. गौरतलब है की हाल मे इसी परिसर मे रोहिंग्या बांग्लादेशी लोंगो की गिरफ़्तारी भी हुई थी,जो साफ तरफ से सुरक्षा को लेकर  हो रही चिंता की गंभीरता को और विशेष बनाता है.

 तहसीलदार ने दरगाह ट्रस्ट को नोटिस जारी करते हुए वहाँ उन्हें अवैध निर्माण को स्वतः तोड़ने और ऐसा नहीं करने पर 22 मार्च की डेडलाइन के बाद तोड़क कार्रवाई का आदेश दिया है. गौरतलब है की यह मामला अदालत तक पहुँच चुका है और अब तहसीलदार के इस आदेश के बाद मीरा भायंदर महानगरपालिका ने भी इसका संज्ञान लेते हुए पूरे सहयोग की बात कही है. एड. रवि व्यास का कहना है की हम किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि शहर की सुरक्षा और नशामुक्ति अभियान को लेकर गंभीर है.

Thursday, March 7, 2024

प्रताप सरनाईक के खिलाफ लामबंद हुए भाजपाई

 पूर्व नगरसेवक शेट्टी के समर्थन में भाजपा का धड़क मोर्चा, 

अन्याय के खिलाफ जंग जारी रहेगीः मेहता

विनोद मिश्रा


मीरा-भायंदर :-
 राज्य की सत्ता में एक साथ रहते हुए भी शिवसेना (शिंदे) के विधायक प्रताप सरनाईक और स्थानीय भाजपा में जंग छिड़ गई है. गुरुवार को भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता और जिलाध्यक्ष किशोर शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व नगरसेवक अरविंद शेट्टी के समर्थन में विधायक सरनाईक के खिलाफ झंकार फैक्ट्री के पास से काशीमीरा पुलिस थाने तक अन्याय के खिलाफ धड़क मोर्चा निकाला गया. इस मोर्चे में बड़ी संख्या में भाजपा के पूर्व नगरसेवक, पूर्व नगरसेवक, नगरसेविका और पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए थे. धड़क मोर्चा के माध्यम से स्थानीय भाजपा पूरी तरह से सरनाईक के खिलाफ लामबंद दिखे. दरअसल भाजपा के पूर्व नगरसेवक अरविंद शेट्टी होटल व्यवसाई भी हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हुआ था. जिसमें उन्होंने विधायक सरनाईक पर संगीन आरोप लगाए थे. शेट्टी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी सरनाईक से बचाने की गुहार लगाई थी और चेना स्थित अपने एक होटल के बाहर विकास कार्य के बहाने आरसीसी की दीवार खड़ी कर होटल में आने जाने का रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया था.

हालांकि सरनाईक ने उक्त विकास कार्य एमएमआरडीए और मीरा-भायंदर मनपा द्वारा किए जाने तथा उससे किसी होटल का मार्ग अवरूद्ध होने से उनका कोई लेना देना नहीं बता कर मामले से हाथ झटक लिया था. इस पूरे प्रकरण ने तूल तब पकड़ लिया जब शेट्टी के खिलाफ काशीमीरा पुलिस थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दिया गया. शेट्टी पर एफआईआर दर्ज होते ही उनके समर्थन में भाजपा एकजुट हो गई. धड़क मोर्चा के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने काशीमीरा पुलिस थाने का घेराव कर प्रदर्शन और बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया.

धड़क मोर्चे में की गई मांग

• अन्याय के खिलाफ धड़क मोर्चा का नेतृत्व कर रहे विधायक मेहता की मांग थी कि बिना शेट्टी के कागज पत्रों की जांच किए एफआईआर दर्ज करने वाले अधिकारी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए. उसके बाद दोनों की जांच की जाए.

• अगर शेट्टी ने कुछ गलत किया है तो जांच करके योग्य कारवाई करें, लेकिन पहले इस प्रकरण के जांच अधिकारी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए.

• इस अवसर पर मेहता मनपा के आयुक्त और अधिकारियों पर भी जमकर भड़ास निकाली और कहा की जनता त्रस्त है और मनपा प्रशासन, अधिकारी मस्त है.

• हालांकि ठेकेदार भावेश शाह, निहार प्रधान, एमएमआरडीए के कर्मचारी प्रशांत वाकोडकर के खिलाफ भाजपा के पूर्व नगरसेवक अरविंद शेट्टी की शिकायत पर भादवि की धारा 447,504,506,34 के तहत काशीमीरा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

मीरा-भायंदर मनपा ने शेट्टी की निजी संपत्ति से गुजरते हुए सीसी रोड और गटर का निर्माण कार्य करने के लिए भुखंड हस्तांतरण किए बिना ही एमएमआरडीए के मार्फत कार्य शुरू करा दिया है. भूखंड के सात-बारह (7/12) में अभी भी एमएमआरडीए या मनपा का नाम दर्ज नही हैं. काशीमीरा पुलिस ने उक्त भूखंड के दस्तावेजों का अवलोकन बिना ही राजकीय दवाब में आकर अरविंद शेट्टी पर मामला दर्ज किया गया. पहले दिन ठेकेदार की शिकायत पर शेट्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था, लेकिन दूसरे दिन एमएमआरडीए के अधिकारी को बुलाकर एफआईआर में धारा 353 ( सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना) जोड़ा गया, जबकि वह अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद नहीं था यह सरासर अन्याय है, इसलिए हमने इस प्रकरण के जांच अधिकारी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की

- नरेंद्र मेहता, पूर्व विधायक, भाजपा

लोकसभा का चुनाव आ रहा है, हमें आपसी वाद-विवाद भुलाकर नरेंद्र मोदी को पुन: एक बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना है. ये लोग आंदोलन अलग हिसाब से कर रहे हैं और हम लोग विकास की गंगा बहाने के लिए राज्य सरकार से जो 50 करोड़ रुपए की निधि मिली है उससे कार्य कर रहे है. जिस व्यक्ति के खिलाफ पीटा जैसे गुनाह दर्ज है, ऐसे एक व्यक्ति के लिए नेता लोग आंदोलन की भूमिका लेते रहेंगे तो वह गलत है. जिस दीवार का विरोध किया जा रहा है वह पूरा का पूरा रास्ता पीडब्ल्यूडी और राज्य सरकार का है, जो की 60 मीटर के रोड वाइडिंग में पूरी की पूरी जा रही है. जो लीगल व्यवसाय करेगा, उसे वयों कोई परेशान करेगा.

- प्रताप सरनाईक, विधायक, शिवसेना (शिंदे)

यह लड़ाई अकेले मेरी नहीं है, यह लड़ाई पूरे बीजेपी के कार्यकर्ताओं की है. उनको लगा की वे सिर्फ शिवसेना के वोट से जीते हैं, लेकिन नहीं, उस वक्त हम गठबंधन में थे, उस समय हमारा पूरा साथ और समर्थन उनको था. 2024 में प्रताप सरनाईक को हम उनका रास्ता दिखाएंगे.

- अरविंद शेट्टी, पूर्व नगरसेवक, बीजेपी

Being A Mother Is Priceless

Meet Women Entrepreneur and Social Worker Lion Ekta Gupta 


Mumbai :- 2010 was the time she wished to be a mother. The test was all positive and good, which was a sign  as she being eligible to be a mother.
Left her career and job so that she can devote her time to family during this year .

In 2011 she did one iui which resulted to be negative and faced first rejection ever in the process of my child our struggle as family since then started facing rejection tears hardships taunts of people everything made life crisis very tough 

2014 was the year of 3 ivf failure test the time where she had lost all her hopes never was a sports enthusiast then life’s rejection hit her so hard that her fitness and sports journey started in this year.

2015  was part of time she participated in first half marathon in all these changes, and this phase  husband Lion CA Ankush Gupta has been her constant support and  family was also strength supporting her as emotional stablers.

2016 was the  phase where she took hault from all these sufferings she was facing to be a mother and started with journey towards being health conscious started getting offers for being socially active with groups, started taking part in treks, joined gym, started with a good diet and mainly focused on herself well being and healthy mental health. 

2017 was the phase where she was privileged  with the opportunity to be a server for society with the position of being a President in the reliance club of heritage galaxy 

In 2019 everyone in family hoping a child gave up and decided to adopt and as mother still the hope of giving birth and having her own child was the faith. She was not so very convinced with the families decision of adopting this was the year she had gone for life changing trek which was Himalayan trek valley of flowers. When she came back with lots of peace, self love belief and positivity all the relatives and people related to her family members were saying to adopt and all the process of filling the documents a big process of adoption started still as mother she was disheartened and distressed and finally opened up with feelings which had held inside of not telling them for no to adoption and she wanted one chance for herself and her child. She took stand for herself and got a call from ivf centre saying that it’s a last cycle of her. Ekta had spoken to her husband where he had given up as already it was 7 iui and 4 ivf so  she took stand and wanted to give it a try and her husband said it will be up to her decision.  

2020 this was the time and what she was wanting in January her 5 ivf test was positive and the moment all my tests passed rightly she was all happy confident and strongly started with all healthy routine to keep herself and baby’s journey in my belly with peace and bliss. She had a good nutritious diet & use to do all physical activities like walking & also participated in dancing yoga. Meditation was her practice and  husband Ankush had been there as immense support for her . Her pregnancy journey looking after all the needs all relatives were negative sayings that she I kept it aside and never really let it hammer me and kept on doing with what it was good for me and my baby. 

 On 1st September ,2020 when she  gave birth to her son Ekansh she felt like winning the World Cup as she   gave birth to a child after 10 years of hardships, rejection,failure & all the struggle to be his mother and to bring him in arms Ekta says she went through a lot of sufferings but when  held him and looked at his tiny little face for the first time she knew that it was all worth and it was gods blessing and her will power of being his mother.

Ekta says....

Never Give Up 

Everyone has their own time,

Always believe in your time,

Time is everything it will never disappoint,

Trying is your own karma and always have Self-belief in yourself

Speaking about Ekaansh she says he is my World Cup....since 5th, ivf was a success. She always take him along everywhere at social service gatherings  with  pride.After failure of 7 IUI and 4 ivf looking forward was not easy. She Still believe the journey was beautiful since the destination of being a  MOTHER is priceless