Saturday, December 27, 2014

सूरज प्रकाश 



राजस्थान मैं मिलेगी जैन साधुओं को सुरक्षा

                                 







                                      राजस्थान मैं मिलेगी जैन साधुओं को सुरक्षा 
                                 तीन दिवसीय सादडी सम्मलेन का भव्य शुभारम्भ 
   दीपक आर.जैन
सादडी-राजस्थान मैं जैन साधु साध्वियों को विहार के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था दी जाएगी जिससे उन्हें किसी तरह के खतरे या दुर्घटना का सामना ना करना पड़े.यह घोसणा आज पाली जिले के सादडी गांव मैं आयोजित त्रिदिवसाय सम्मलेन मैं राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने की.
देश विदेश से उपस्थित सादडीवासियो को सम्बोधित करते हुए कटारिया ने कहा की जैन संतो की दुर्घटना मैं मृत्यू अत्यंत ही चिंता का और समाज के लिए गंभीर विषय हैं.उन्होंने कहा की साधु संतों की वजह से ही हमारे संस्कार आज भी जीवित हैं.कटारिया ने कहा की राजस्थान मैं विहार(पदयात्रा)के दौरान उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया की वर्ष २०१६ तक राज्य मैं बिजली की किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिए सरकार काम कर रही हैं.उन्होंने बताया की नयी उद्दोग नीति की भोषणा भी शीघ्र होगी।उन्होंने कहा की स्वछता तभी होगी जब हम मानसिक रूप से भी स्वच्छ होंगे।कटारिया ने कहा की देश को भ्रस्टाचार खोकला कर रहा हैं इसलिए भ्रष्ट नेताओं को जनता चुनाव के समय अच्छा सबक सिखाये।उन्होंने कहा की राजस्थान सरकार को भामाशाहो का जो सहयोग हर काम मैं मिलता हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाये काम हैं। संघ के खुबीलालजी राठोड ने सभी का स्वागत किया तथा फतेहचंद रांका ने सम्मलेन के उद्देश्यों के बारे मैं बताया।
इस अवसर पर कटारिया ने www.sadrinews.org वेबसाइट के भी शुभारम्भ किया जिसमे सादडी
 की जानकारी के अलावा डिस्काउंट बाजार,विवाह योग्य युवक युवतियों की के अलावा अनेक जानकारी होगी। सम्मलेन मैं सामाजिक,धार्मिक सेवाओं मैं योगदान के लिए डॉ मोहनलालजी बफना को सादडी रत्न से सम्मानित किया गया.राणकपुर फाउंडेशन की और से राणकपुर जैन तीर्थ मैं 108 की आरती व 3008 दीपक से तीर्थ को सजाया गया. केसरिया बालम सांस्कृतिक कार्यक्रम का सबने मन मोह लिया।      
       

Thursday, December 25, 2014

वाजपेयी के जन्मदिन पर कंबल वितरण





                                               वाजपेयी के जन्मदिन पर कंबल वितरण 
भायंदर-सामाजिक संस्था नवदीप चेरिटेबल ट्रस्ट की और से आदिवासी क्षेत्र मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष मैं भाजपा सांसद चिंतामण वनगा  की प्रेरणा से कम्बल और साड़ी का वितरण किया गया.
संस्था के कमलेश शाह(Ex-ZRUCC सदस्य) ने बताया की लगभग 200 परिवारो को कम्बल और साड़ी श्री वनगा के तलासरी-पालघर,स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम मैं वितरित किये गए.इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा की महानगर की संस्थाओ को इस तरह के कार्यक्रम गावों मैं करने चाहिए।इस तरह के कामों मैं वे हर तरह से सहयोग देंगे।कार्यक्रम मैं कमलेश शाह,डॉ राजेश चव्हाण,विपुल शाह,अश्विन शाह,अनिल शाह व परिमल के अलावा तलासरी गाव के सरपंच व ग्रामीण बड़ी संख्या मैं उपस्थित थे.ट्रस्ट की स्थापना के बाद यह पहला कार्यक्रम  था.साड़ी रतन टेक्सटाइल्स के सौजन्य से दी गयी.

Wednesday, December 24, 2014

Conference on Global Challenges and Opportunities

                                  Conference on Global Challenges and Opportunities
 
Bhayander - A mega member conference 2014 was organised with the theme of 'Global Challenges & Opportunities before CA profession' by the Indian Institute of Charted Accountants of India, Vasai branch of WIRC recently in which more than 300 CA participated at GCC club Mira-Road under the chairmanship of CA Kishor Vaishnav and members committee Chairman CA Umesh Mistry.
The conference was inaugurated by Past President of  ICAI  CA kamlesh Vickamsey, CA Tarun Ghiya,Chairman of WIRC CA Anil Bhandari, secretary CA Shruti Shah and other eminent dignitaries. Conference was for two days in which leading speakers CA Mayur Chokshi,CA Dhimal Shah,CA Atul Bheda,CA Sanjeev Lalan,CA Rakesh Upadhyay,CA Sunny Bilaney,CA Bhupendra Shah,CA Pankaj Ghadiali,CA Ramnath Ayyar enriching the knowledge of the participants on subject area such as IFRS and comparison with India as,GARR, Inbound Investment in India and Professional Opportunities for CA's,Introduction to transfer pricing of International transactions,Opportunities under ADR,Movement from business process outsourcing to knowledge process outsourcing,Mutual recognisition agreements and memorendum of understanding of ICAI and many more.
CA Nihar Jambusaria (CCM),Regional council member CA Sunil Patodia,Vishnu Agrawal,CA Suresh Joshi,CA Mahesh Madkhokar appreciated the initiative and efforts taken by team oe Vasai branch in various programmes on different issues. 

युवक पेंथर संघटना की स्थापना

                                                 युवक पेंथर संघटना की स्थापना 
मुंबई-क्रांति सूर्य डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों को जान जान तक पहुचाने के उद्देश्य से युवानो द्वारा उनके महानिर्वाण दिवस पर युवक पेंथरसंघटना की स्थापना की गयी जिसकी शुरुवात बाबासाहेब के महानिर्वाण के दिन केंडल मार्च से हुई जिसमे महाराष्ट्र भर सर कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।संस्था ने अपने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सुरेश आंभोरे,कार्याध्यक्ष /प्रवक्ता अभिजीत पवार,रोहन तुपलोंढे को मुंबई अध्यक्ष तथा प्रवीण कांबले को उपाध्यक्ष के अलावा रविकांत गायकवाड़ ठाणे जिलाध्यक्ष सहित महेश पंडित,सचिन पगारे,स्वरुप खंडागले,दीपक कटरे,संतोष मोरे,सचिन मोहिते,विशाल मोहिते,नीलेश मोहिते,देवेन्द्र कंबल,सचिन भोईर,सति देवेन्द्र,तुषार जाधव,रविराज कंबल,भूषण पवार,आशिष आंभोरे,नितिन कंबल,जय कंबल व सन्देश मित्र मंडल चेम्बूर का समावेश हैं.सचिन मोहिते ने बताया की संगठन मैं पुरे महाराष्ट्र से कार्यकर्ताओ को जोड़ा जायेगा व आंबेडकर के विचारों को जनता तक पहुचाना हमारा मुख्या उद्देश्य हैं.       

धर्मधुरन्धर सुरिस्वरजी नये गच्छाधिपति


                                           धर्मधुरन्धर सुरिस्वरजी नये गच्छाधिपति 
मुंबई-परम पूज्य श्रुत भास्कर आचार्य श्रीधर्मधुरन्धर सुरिस्वरजी महाराज साहेब को पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभसूरी स्वरजी समुदाय का नया गच्छाधिपति बनाया गया हैंजैन साशन मैं यह सर्वोच्च पद हैं। वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय रत्नाकर सुरिस्वरजी महारज साहेब का वलसाड के पास सड़क दुर्घटना मैं निधन हो गया था उसके बाद वलसाड जैन संघ के कार्यकर्ताओ ने गच्छाधिपति के जरुरी उपकरण चेन्नई जाकर उन्हें एक सादे समारोह मैं प्रदान किये। गुरुदेव का गच्छाधिपति बनने के बाद पहला चातुर्मास मुंबई के पास भायंदर मैं हो रहा हैं.chaturmas प्रवेश 26 जुलाई को होगा  

भायंदर मैं WIRC सेमिनार संपन्न

                                                  भायंदर मैं WIRC सेमिनार संपन्न 
     
मुंबई-दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टेड accountents ऑफ़ इंडिया वसई ब्रांच ऑफ़ WIRC ने मेगा कांफ्रेंस का आयोजन किया जिसमे 300 से ज्यादा सी.ए ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।देश के प्रमुख सी.ए.ने विभिन्न विषयो पर अपने विचार रखे.
मीररोड स्थित ग्रीन कोर्ट क्लब मैं हुए वैश्विक चुनौतियों के बीच सी.ए.व्यवसाय (Global Challenges & Opportunities Before CA Profession)  थीम पर हुए सेमिनार का उद्घाटन कमलेश विकम्से पूर्व अध्यक्ष ICAI ,तरुण घिया,अनिल भंडारी,श्रुति शाह व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति मैं सम्पन्न हुआ.सेमिनार मैं मयूर चौकसी,धीमल शाह,अतुल भेड़ा,संजीव लालन,राकेश उपाध्याय,सनी बिलाने,भूपेंद्र शाह,पंकज घड़ियाली,रामनाथ अय्यर ने विविध विषयो पर विस्तारपूर्वक बताया तथा वैश्विक स्टार पर सी.ए.व्यवसाय मैं आ रही चुनोतियो पर कैसे अपडेट रहना इस पर चर्चा हुई.
विशेष रूप से उपस्थित निहार जम्बूसरिया,सुनील पाटोदिया,विष्णु अग्रवाल,सर्वेश जोशी,महेश माघखोकर ने भी अपने विचार रखे व संस्था की और से हो रहे कार्यो की प्रशंशा की.उपस्थित मेहमानों का स्वागत वसई ब्रांच अध्यक्ष किशोर वैष्णव व उमेश मिस्त्री ने किया।ज्ञात हो इसके पहले संस्था द्वारा स्वच्छ भारत अभियान,नए सी ए का सम्मान,समय समय पर विविध विषयों पर सी ए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन आदि कार्यक्रम किये गए हैं.                

Tuesday, December 23, 2014

गच्छाधिपति आचार्य रत्नाकरसुरिस्वरजी सड़क दुर्घटना मैं निधन कल अंतिम संस्कार वलसाड मैं ,जैन समाज मैं शोक की लहर

                             गच्छाधिपति आचार्य रत्नाकरसुरिस्वरजी  सड़क दुर्घटना मैं  निधन 
                                  कल अंतिम संस्कार वलसाड मैं ,जैन समाज मैं शोक की लहर                      


                             


                                                        (दीपक आर जैन )
मुंबई-पंजाब केसरी आचार्य विजय वल्लभसूरीस्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय रत्नाकरसुरुस्वारजी म. सा. का मंगलवार को तड़के गुजरात मैं वलसाड के पास सड़क दुर्घटना मैं निधन हो गया.उनके निधन से समस्त जैन समाज मैं शोक की लहर च गयी और निधन के समाचार फैलते ही लोग गुजरात की और रवाना हुए थे। इस  साध्वी शीलप्रभा श्रीजी की भी मृत्यु हो गयी. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 12.39 को वलसाड मैं होगा।
जैन श्वेताम्बर समुदाय के 18 गच्चाधिपतियो  मैं एक थे.नवम्बर माह मैं उनकी दीक्षा पर्याय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष मैं भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ था.मुंबई मैं  सफल चातुर्मास की पूर्णाहुति कर वे गुजरात की और विचरण कर रहे थे.आज तक के इतिहास मैं किसी गच्छाधिपति की मृत्यू की यह पहली घटना हैं. इस घटना के बाद जैन साधु साध्वियों की सुरक्षा को लेकर समाज मैं गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है.ज्ञात हो नवंबर मैं साध्वी पर्वनिधिश्रीजी म.सा.की राष्ट्रीय महामार्ग नंबर 08 पर विरार के पास और  हफ्ते तीन थुई समुदाय के श्री तत्वानंद विजयजी म. सा.की राजस्थान के जालोर के पास हुई सड़क दुर्घटना मैं मृत्यू के घाव भरे भी नहीं थे की इस घटना ने पुरे समाज को हिला कर रख दिया हैं.
प्रमुख साधु संत और जैन अग्रणियों ने इस घटना को बहुत ही गम्भीर बताते हुए कड़े कदम उठाने की मांग की हैं.मुनि कुलदर्शन विजयजी म.सा.ने बताया की तपगच्छाधिपति आचार्य श्री विजय प्रेमसुरिस्वरजी म.सा.,आचार्य श्री कुलचंद्रसुरिस्वरजी (के.सी.)म.सा.की उपस्थिति मैं समुदाय के 18 गच्चाधिपतियो  के प्रमुख लोगो की बैठक हुई थी जिसमे आये दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओ मैं साधु साध्वियो के निधन पर चिंता व्यक्त करते हुए कदम उठाने के लिए सुझाव आये.प्रेमसूरिस्वरजी 18 गुरुभगवन्तो के प्रमुख हैं.उन्होंने कहा की रत्नाकरसुरिस्वरजी म.सा.के निधन से बहुत बड़ी क्षति हुई हैं. जैन शासन के लिए उन्होंने अंत समय तक कार्य किया। शांति दूत आचार्य नित्यानंद सुरिस्वरजी म.सा.ने इस घटना को दुर्भाग्य पूर्ण बताते हुए कहा की सभी गुरु भगवन्तो व जैन संघो ने इस समस्या पर गहन चिंतन करना होगा।
सागर समुदाय के  आचार्य नवरत्न सगरसुरिस्वरजी म.सा.,आचार्य श्री  विश्वरत्न सागर सूरिस्वरजी म. सा.ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया।उन्होंने कहा की यह बहुत गम्भीर समस्या हैं और समस्त जैन समाज इसे लेकर कारगर कदम उठाये की भविष्य मैं इस तरह की घटनाओ को रोक जा सके.सुखी परिवार फाउंडेशन प्रणेता गणी राजेन्द्रविजयजी व युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन ने प्रधानमंत्री व सभ राज्यों के मुख्यमंत्रियों से निवेदन किया है की वे इस बारे मैं कड़े कदम उठाये।ज्ञात हो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के सदस्य चांदमलजी परमार पिछले कई वर्षो से जैन साधु साध्वियों से निवेदन कर चुके हैं की वो विहार के कार्यक्रमों मैं बदलाव लाये व उनके दिए सुझावो पर अमल करे.                        
गच्छाधिपति जयंतसेन सूरिस्वरजी म,सा.,मुनि चारित्ररत्न विजयजी म सा ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया।मुनि वैभवरत्न विजयजी ने कहा की शीघ्र ही देशभर के विभिन्न शहरो और गावों से जैन युवानो की टीम का गठन किया जायेगा जो साधु साध्वियो के विहार के समय उनके साथ रहेंगें। ज्ञात हो यात्रा के दौरान जैन साधु वाहनो का उपयोग नहीं करते हुए एक गाव से दूसरे गाव पैदल ही जाते हैं.


                              

Sunday, December 21, 2014

                                          सादड़ी जैन संघ का स्नेह  सम्मलेन २७ दिसंबर से 
                                                         (दीपक आर जैन) 
मुंबई-श्री सादड़ी जैन  संघ का हर दो साल मैं होनेवला सम्मलेन 2014 सादड़ी गांव मैं सम्पन्न होगा।गोडवाड़ क्षेत्र के इस गाव  होनेवाले कार्यक्रम को लेकर सादड़ीवासियों मैं उत्साह का हैं और आयोजन की जोरदार तैयारी चल रही हैं जिसके लिए  समितियों  किया  हैं.
श्री सादड़ी जैन  संघ के तत्वाधान मैं 27 से 29 दिसंबर तक चलनेवाले  सम्मलेन का उद्घाटन ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल करेंगे तथा विशेष अतिथि राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया होंगे।29 दिसंबर को समापन समारोह मैं राजस्थान उच्च न्यायलय के न्यायमूर्ति जे एन.रांका राजस्थान के ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत व भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश माथुर उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के तहत हरीभरी सादड़ी स्वछता अभियान की शुरुवात सुबह 08.30 बजे श्री वाकलमाता मंदिर परिसर मैं होगा।साथ ही सादड़ी प्रीमियर लीग,मेहंदी वितरण,शैलेश लोढ़ा द्वारा हास्य कवि सम्मेलनप्रथम दिन होगा।दूसरे दिन कला प्रदर्शनी व विविध गुण दर्शन स्पर्धा का उद्घाटन,युवक युवती परिचय मेला व संघ आम सभा के साथ ही रात्रि मैं मनोरंजन कार्यक्रम होगा।तृतीय दिन क्रिकेट  फाइनल,महिलाओं के लिए विविध कार्यक्रम व समापन के संतश्री रनकपुरजी आंगी दर्शन एवं 108 दियो की आरती व रात्रि मैं भामाशाह नाटक  मंचन होगा।सभी सादड़ीवासियों को सम्मलेन मैं अपना परिचय पत्र लाना आवश्यक हैं.
कार्यक्रम की मुख्या समिति मैं खुबीलालजी राठोड,विमल धोका,एफ एन रांका,प्रदीप जी.राठोड,भारत सी.रांका,पुष्पराज कावड़िया,मोतीलाल पोरवाल व समिति सदस्यों मैं विजयराज राठोड,नगीन रांका,नगीन एफ रांका,पन्नालाल भंडारी,रमेश एफ पुनमिया,रमेश एफ.रांका,भूपेश पी.बाफणा,हेमंत रतनपरिया,कांतिलाल मेहता,अमृत सोलंकी,श्रीपाल बाफना,भारत सी परमार,जयेश पुनमिया,विमल पामरेचा,अशोक गुंगलिया,मदनलाल गुंगलिया,चम्पकलाल सिसोदिया,मनोज ढेलारियावोरा,सुभाष ओसवाल,कांतिलाल चंडालिया,विलास जैन,अशोक बी मेहता,रमेश पोरवाल व दिलीप पालरेचा का समावेश हैं.       
कार्यक्रम समिति मैं मंडप प्रवेश व्यवस्था मनोज ढेलारियावोरा,चिकित्सा समिति रमेश पोरवाल,रमेश पुनमिया,राजेंद्र पुनमिया,डॉ मीता आर पुनमिया,सादड़ी UIडी कार्ड(परिचय पत्र)मैं रमेश एफ रांका,प्रदीप जी.राठोड,छपाई मैं फतेचंद रांका,खुबीलाल राठोड,विमल धोका,रमेश एफ रांका,मंदिर आंगी समिति मैं नागिन रांका,पन्नालाल भंडारी आवास निवास मैं नागिन रांका,कांतिलाल चंडालिया,मदनलाल गुंगलिया,चम्पकलाल सिसोदिया  अलावा जनरल समिति मैं खुबीलाल राठोड,विमल धोका,जयेश पुनमिया,श्रीपाल बाफणा,विलास जैन का समावेश हैं.यह जानकारी दीपक रमेश जैन(बम्बोरी)ने दी.                   

भायंदर मैं शहीदो को श्रद्धांजली

                                                       भायंदर मैं शहीदो को श्रद्धांजली 
भायंदर- अन्याय विरोधी संघर्ष समिति ने हर माह की तरह इस माह मैं भी देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करनेवाले जांबाजों को श्रद्धांजलि दी. भायंदर(पूर्व)स्थित आर एन पी पार्क स्थित संस्था कार्यालय मैं सुभाष पण्डे की अध्यक्षता मैं क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी,रामप्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्ला खां,रोशन सिंह,शालिग्राम शुक्ल,सुधीर गुप्ता 'बादल',विनय विष्णु वसु आदि को याद किया गया.इसके आलावा संस्था ने 26/11 मैं शहीद हुए पोलिकेवलो को भी याद किया।पांडे ने कहा की उनकी संस्था का प्रयास रहेगा की वे इस कार्यक्रम को किसी न किसी स्कूल मैं करने का प्रयास करेंगे ताकि विद्यार्थियों को भी शहीदों के बारे मैं जानकारी मिले जिन्होंने देश के लिए बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई। 


















Friday, December 19, 2014

भायंदर के नितिन को विश्व शरीर सौष्ठव स्पर्धा मैं मिला रजत पदक


                              भायंदर के नितिन को विश्व शरीर सौष्ठव स्पर्धा मैं मिला रजत पदक 
भायंदर-भायंदर के पास मोर्वा गांव मैं रहने वाले नीतिन महात्रे को गोरेगांव मैं आयोजित  विश्व शरीर सौष्ठव स्पर्धा मैं रजत पदक लेकर भायंदर का नाम दुनिया मैं रोशन किया हैं.उसकी इस उपलब्धि से गांव व भायंदर मैं खुशी की लहर छा गई.अनेक संस्थाओ द्वारा उसका इसके लिए अभिनन्दन किया गया.
मुंबई,गोरेगांव के मिस्को एक्सिबिशन हॉल मैं हुई छठवीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2014 मैं नितिन ने 55 किलोग्राम के ग्रुप मैं रजत पदक हासिल किया हैं.उसकी इस सफलता से न सिर्फ उसकी माँ पुष्प म्हात्रे बल्कि पूरा गांव खुश हैं.32 साल का नितिन अपने माता पिता कि संतानो मैं सबसे बड़ा हैंऔर वर्ष 2004 मैं उसने शौकिया तौर पर व्यायामशाला मैं जाना शुरू किया लेकिन वहां सहपाठियों ने उए बॉडी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया व  विभिन्न शरीर सौष्ठव स्पर्धा  मैं भाग लेना शुरू किया और 2005 मैं ठाणे श्री का पहला ख़िताब जीता और उसके बाद तो यह सिलसिला निरन्तर जारी रहा तथा दो बार वह महाराष्ट्र श्री भी बना.
कुत्च वर्ष पहले पिता प्रकाश म्हात्रे के निधन के बाद घर चलाने की जिम्मेदारी उसपर आ गई.पहले उसने चश्मा का फ्रेम बनाने की चिति सी कंपनी डाली।अब तक वह दो बार गोल्ड मेडल,चार बार सिल्वर और तीन बार ब्रॉन्ज़ मेडल के अलावा अनेक पुरस्कार अपने नाम कर चूका हैं.नितिन ने दबंग दुनिया को दी मुलाकात मैं कहा की सरकार को अन्य खेलो की तरह इस स्पर्धा को भी विदेशो की तरह प्रोत्साहित करना चाहिए।विश्व स्तर पर पदक जितने वालो को सरकारी नौकरी का भी प्रावधान होना चाहिए।नितिन भायंदर पश्चिम के संतोक टॉकीज के पास जिम चलता हैं.विश्वस्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा मैं गोल्ड मेडल लाना नितिन का अगला लक्ष हैं.
उसकी इस उपलब्धि के लिए लायंस डिस्ट्रिक्ट 323-A3 के लायन राधे श्याम मौर्या,अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाइस्कूल एंड जूनियर कॉलेज की अध्यक्षा निर्मल माखीजा,सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम  अध्यक्ष दीपक आर जैन ने उसे सम्मानित किया।संस्था की और से नितिन का 07 फरवरी 2015 को सुभाषचन्द्र मैदान मैं भव्य सत्कार किया जायेगा।सस्था ने महानगरपालिका की और से भी उसे  जाने की मांग की हैं.             

नितिन म्हात्रे को सम्मानित करते लायन राधेश्याम मौर्या,स्कूल की संचालिका निर्मला माखीजा।अविनाश शेडगे  व अन्य।  

Tuesday, December 16, 2014

राजशथानी संस्था का चिकित्सा शिविर 21 दिसंबर को

                              राजशथानी संस्था का चिकित्सा शिविर 21 दिसंबर को 
भायंदर-सामाजिक संस्था राजस्थानी सेवा संस्था का निशुल्क चिकित्सा शिविर 21 दिसंबर को विरार के पास स्थित प्रतिभा विद्धा मंदिर,निवडे गाव मैं आयोजित किया गया हैं.इसमें लायन करतार सिंह हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आखों की जांच कर चश्मे मुफ्त दिए जायेंगे।
संस्था अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने बताया की आँखों में मोतिया बिंदु आने पर ऑपरेशन किया जायेगा तथा इसके अलावा अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा मधुमेह,ब्लड प्रेशर की जांच व जरूरतमंदों का ईसीजी निकला जायेगा।सुराणा हॉस्पिटल द्वारा विद्यार्थियों का बल्लोद ग्रुप एवं हेमोग्लोबिन की जांच होगी।विकास केडिया,किशन कब्र,संयोजक रमाकांत पोद्दार,सुभाष सिंघानिया,आत्माराम डालमिया,प्रदीप बूधीया  ने लोगो से शिविर मैं भाग लेने की अपील की हैं. संस्था द्वारा हर वर्ष सामाजिक,धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं.        

अनेको का जीवन संवरा हैं सत्संग से

                                                    अनेको का जीवन संवरा हैं सत्संग से 
             
मुंबई-जब कभी आप क्रोध मैं हो तब नकारात्मक सोचने की बजाय नारायण से अपनी चिर प्रतिक्षित इच्छा को पूरी करने की मांग करे इससे इसका संचार होगा और आप सकारात्मक होने लगेंगे,क्योंकि जब आप सकारात्मक सोचते हैं तो आपकी सकारात्मक सोच  पूरा काने की जिम्मेदारी प्रकर्ति की हो जाती हैं.ऐसा करने पर आपके काम हर प्रयास भी सफल होंगे।उपरोक्त विचार नारायण सत्संग परिवार की संस्थापिका राजेश्वरी मोदी ने व्यक्त किये।लोग उन्हें प्यार से दीदी कहते हैं.
दीदी ने एक मुलाकात मैं विभिन्न विषयो पर बोलते हुए कहा की भी आप अप्रसन्न हो तब बराबर जिद्दी बच्चे की तरह 'मैं खुश हूँ 'अच्छा महसूस कर रहा हूँ का उच्चारण करे और चमत्कार देखे आप तुरंत ही अच्छा महसूस करने लगेंगे।क्योंकि आप द्वारा प्रेषित भाव जब ब्रह्माण्ड में जाते हैं और ग्यारह गुना प्रसन्नता के भाव इको होकर आप तक वापस आते हैं और आप कुछ ही क्षणों मैं अच्छा महसूस करने लगते है.उन्होंने कहा की सुबह उठते ही स्वयं से वादा करे की मैं खुश रहूँगा,सकारात्मक रहूंगा,स्वस्थय रहूंगा और कुछ ही दिनों मैं परिवर्तन देखे।
दीदी ने कहा की उपरोक्त बातों का पालन कर आप अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं,और इसमें हमारी मदद करते हैं उसुई,रेकी,करुणा रेकी और साधना द्वारा प्राप्त प्रतिक चिन्ह जिसे असरदार बनाने के लिए राम राम का जाप और हनुमान चालीसा का उच्चारण करते हैं.उन्होंने कहा की जिन्हे यह नहीं आता वह अपने इष्ट का जाप कर सकते हैं.उन्होंने कहा आप के जीवन रूपी पुस्तक को ग्रन्थ बनाइये।उनके नारायण सर्किल ऑफ़ लाइफ ने अनेको का जीवन संवरा हैं.संतोष गोयल ने बताया कि हर बुधवार को सत्संग व हर माह के दूसरे रविवार को होते पारिवारिक सत्संग मैं कोई भी भाग ले सकता हैं.हर कार्य मैं रमेश मोदी का पूरा सहयोग मिलता हैं.             

Monday, December 15, 2014

बहुआयामी व्यक्तित्व थे मदनमोहन मालवीय

     
                                     बहुआयामी व्यक्तित्व थे मदनमोहन मालवीय 
मुंबई- बहुआयामी व्यक्तित्व थे मदनमोहन मालवीय जिन्होंने देश और समाज के उत्थान के लिए किसी से भी दान मांगने मैं शर्म नहीं की और इसी की बदौलत विश्व के सबसे बडे आवासीय बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय की स्थापना हुई.यह विद्यालय आज शिक्षा के साथ साथ संस्कारों का भी सिंचन कर रहा हैं.
उपरोक्त विचार बांद्रा नेशनल कॉलेज मैं विश्व विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी व महामना मालवीय मिशन द्वारा आईजीत कार्यक्रम मैं सांसद डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने व्यक्त किये।152 वि जयंती पर बोलते हुए डॉ स्वामी ने कहा की बौद्धिक शिक्षा के साथ साथ आध्यात्मिक शिक्षा का भी मिश्रण होना चाहिए तभी विकास होगा।उन्होंने कहा की बड़ी दुखद परिस्थिति हैं की अंग्रेजो द्वारा किसी वास्तु को स्वीकार करने के बाद हम उसे स्वीकार करते हैं.स्वामी ने कहा की वर्तमान शिक्षा पद्धति प्राचीन मूल्यों का भी अनुसरण करे.गंगा नदी मैं बढ़ते प्रदुषण पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए कड़े कानून बनाने की मांग की और यही मालवीयजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।शिक्षा मैं संस्कृत की पुरे जोर वकालत करते हुए उन्होंने कहा की रिसर्च से भी यह बात सामने आयी हैं की संस्क्रुत बोलने के बाद शरीर को जो ऊर्जा मिलती हैं उससे दिमाग का भी विकास होता हैं.
विश्व हिन्दू परिषद के सरंक्षक अशोक सिंघल ने कहा की संस्कृति ही सुख लाएगी।उन्होंने हिन्दुओं को एक होने की अपील की तो प्रसिद्ध शिक्षाविद समीर सोमैया ने कहा की वर्त्तमान मैं हम पढाई सिर्फ काम करने के लिए सीखा रहे हैं.हम इंसानियत के गुण नहीं दे रहे हैं.सोमैया ने कहा की शिक्षा के क्षेत्र मैं अच्छे सिद्धांतो को भी अमल मैं लाया जाये तथा अंग्रेजी के साथ साथ प्रादेशिक भाषाओं को भी उतना ही महत्व दिया जाये।उन्होंने कहा की उनके कॉलेज को विश्व विद्यालय का दर्ज मिला तो सबसे पहला काम यही होगा की वे अंग्रेजी के साथ स्थानीय भाषाओँ के साथ भी न्याय करें।इस अवसर पर आनंद शंकर पंड्या लिखित पुस्तक हिन्दू धर्म मानव कल्याण का विज्ञानं का विमोचन भी हुआ।
कार्यक्रम मैं भारत विकास परिषद के दिलीप माहेश्वरी,कन्हैयालाल खण्डेलवाल,लायन आर एस.मौर्या,युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर.जैन अजित रस्तोगी सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे.                  

Thursday, December 11, 2014

रयतराज कामगार संगठन की स्थापना

                          मीरा भायंदर महानगरपालिका मैं रयतराज कामगार संगठन की स्थापना 
भायंदर-मीरा भायंदर महानगरपालिका कर्मचारियों ने शरद राव की कामगार यूनियन को राम राम करते हुए जयश्री खाडिलकर पांडे संचालित रयतराज कामगार सगठन का दामन थाम लिया हैं.मनपा कर्मचारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम मैं संगठन की अध्यक्ष जयश्री खाडिलकर ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने का आश्वासन दिया।
मीरा भायंदर महानगरपालिका मुख्यालय मैं संगठन के स्थापना के उपलक्ष मैं आयोजित कार्यक्रम मैं सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की वे शीघ्र ही मनपा आयुक्त सुभाष लखे से मिलकर कामगारों की प्रलंबित मांगों पर चर्चा करेगी.मनपा कामगार संघ के गोविन्द परब ने कहा की कई वर्षो से हमारी मांगों पर प्रशाशन की और से ध्यान नहीं दिया जा रहा है और शरद राव की यूनियन के वरिस्ठ पदाधिकारियों को
अनेकोबार  समस्याओ से अवगत कराया गया व चर्चा के लिए बुलाया गया पर वे नहीं आये इसलिए हमने रयतराज संगठन का दामन थामा।
सगठन के पदाधिकारियों मैं रविन्द्र सानप अध्यक्ष,दत्तात्रय जाधव अन्नपूर्णा आवडेकर उपाध्यक्ष,मिलिंद पवर्क़ैलश शेवन्ते सचिव,परशुराम सिंगाराम,अनिल कवडे कोषाध्यक्ष का समावेश हैं.उपस्थित मेहमानो का स्वागत गोविन्द परब व दत्तात्रय खतरे ने किया।          

Wednesday, December 10, 2014

जैन समाज का विवाह बना आदर्श

                                             





                                                        मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन की प्रेरणा से 
                                                                      जैन समाज का विवाह बना आदर्श 
                                                                 (दीपक आर.जैन)
मुंबई-महाराष्ट्र के जलगांव सहर के प्रसिद्ध व्यवसायी महिपाल नहर की सुपुत्री का ऐसा विवाह हुआ,जो अन्य के लिए भी आदर्श बन गया.समाज के पूनम और बिपिन ने दो हजार गायों को लापसी और चारा खिलाकर विवाह की रस्मे अदा की.शादी मैं मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन समेत समाज के सिर्फ 50 रिश्तेदार इस दौरान उपस्थित थे.
एमबीए पढ़ी लिखी पूजणहार ने तय किया था की उसकी शादी ठाट बाट से नहीं बल्कि बड़ी ही सादगी से होनी चाहिए।इसी समय एम कॉम पढ़े बिपिन भुरड़ से उसका रिश्ता हुआ.पूनम ने सादगी पूर्ण माहोल मैं शादी करने की बात बिपिन के समक्ष रखी और यह भी बताया की शादी मैं अनेको व्यंजनों पर खर्च करने की बजाय वह गौशाला मैं गायों को चारा और लापसी खिलाकर शादी की रस्मे अदा करेगी और इसके अलावा दोनों और से गिने चुने मेहमान ही आएंगे जिससे विवाह पर फिजूल खर्ची नहीं होगी।बिपिन ने भी पूनम की बात मान ली और दोनों और से 25-25 मेहमान आये और संबधी होने के नाते पारस जैन भी आये.
विवाह पूर्ण होने के बाद पारस जैन ने कहा की आजकल लोग प्रकर्ति को भूल गए हैं.शाही शादी मैं एक दिन मैं आफत पैसा खर्च हो जाते हैं.समाज के लिए कार्य करनेवाले युवाओ को जिस चीज की आवश्यकता हैं उसकी शुरुवात इस विवाह से हुई हैं.पूजा ने अपने ससुराल वालो का आभार मानते हुए कहा की वह सम्पन्न परिवार से हैं और धूम धडाको के बीच शादी कर सकते थे परन्तु जरुरतमंदो को मदद व गायों को अन्नदान करनी थी जिसके लिये मेरा और बिपिन का  सहर्ष तैयार हो गया.निशित ही इसके लिए पूनम के माता पिता महिपाल नहर और आशा नहर के अलावा बिपिन का परिवार अभिनन्दन के पत्र है जिन्होंने सर्व सम्पन्न होने के बाद भी अनूठे और सादगी भरे विवाह मैं रूचि लेकर समाज के समक्ष बहुत ही अच्छा उदहारण प्रस्तुत किया हैं वाही गोशाला के प्रमुख रतनलाल बाफना ने कहा की गायों से जो आशीर्वाद इस वार वधु को मिला हैं वह तो भगवन भी नहीं दे सकते।समाज  को इनसे सीख लेनी चाहिए।युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन,राकेश अग्रवाल, व सलहकर निर्मल माखीजा ने नव दंपत्ति को बधाई दी हैं.    



                

Sunday, December 7, 2014

भायंदर राष्ट्रवादी कांग्रेस मैं टूट के आसार

भायंदर राष्ट्रवादी कांग्रेस मैं टूट के आसार 
कई नगरसेवक भाजपा के संपर्क मैं 
दीपक आर जैन 
भायंदर-मीरा भायंदर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मैं एक बार फिर टूट के आसार दिखाई दे रहे है और पार्टी के कई नगरसेवक विधायक व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र मेहता के संपर्क मैं हैं.ज्ञात हो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी के चार नगरसेवक रांकपा छोड़ चुके हैं.भायंदर पूर्व मैं तो रांकपा का अस्तित्व नहीं के बराबर हो गया हैं जिससे कार्यकर्ताओ मैं मायूसी का माहोल हैं.आनेवाले महानगरपालिका महापौर चुनाव मैं भी युति का महापौर और स्थाई समिति मैं युति का कब्ज़ा व सभापति तय मन जा रहा हैं.
पार्टी छोड़नेवालो मैं महानगरपालिका मैं विरोधी पक्ष के नेता रहर डॉ आसिफ शेख और पूर्व संसद  डॉ संजीव गणेश नाईक के समर्थक ध्रुवकिशोर पाटिल का नाम प्रमुखता से चर्चा मैं हैं.मुस्लिम होने के बावजूद शेख के मन मैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति प्रेम उम्दा हैं और वे मेंडोंसा के परिवारवाद से भी नाराज चल रहे शेख भाजपा का दमन किसी भी क्षण थम सकते हैं तो संजीव नैक क्या करते हैं उसपर ध्रुवकिशोर पाटिल के पार्टी छोड़ने का निर्भर करता हैं.
आरएसएस व भाजपा के प्रति प्रेम खिलने के पीछे आसिफ शेख को एनसीपी मैं उनके मन मुताबिक पद नहीं मिलना मन जा रहा हैं.हाल ही मैं उन्हें महानगरपालिका की वृक्ष प्राधिकरण समिति का सदस्य बनाया गया था लेकिन उन्होंने तुरंत इसके पद से इस्तीफा दे दिया क्योंकि वे मलाईदार स्थाई समिति के सदस्य बनना चाहते थे लेकिन स्थानीय नेता गिल्बर्ट मेंडोन्सा ने उनकी बजाय अपने अनुज स्टीवन मेंडोन्सा को स्थाई समिति मैं भेज दिया जिससे शेख नाराज हो गए और आरएसएस का गुणगान कर रहे हैं.
शेख कहते है कि वे बचपन मैं आरएसएस की शिविरों मैं हाफ पेंट पहनकर जाया करते थे और करीब पांच साल तक ऐसा किया।शेख शरद पवार के काफी निकट हैं और आघाडी सरकार ने उन्हें  Maharashtra State Minimum Wage Advisory Board का अध्यक्ष भी बनाया था.    
    

Friday, December 5, 2014

जयपुर फुट व फीस का वितरण

                                                   जयपुर फुट व फीस  का वितरण 









भायंदर- सामाजिक सांस्कृतिक सगठन युथ फोरम व लायंस क्लब ऑफ़ कांदिवली ठाकुर काम्प्लेक्स ने लायंस डिस्ट्रिक्ट् 323-ए 3 के सहयोग से शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति को जयपुर फुट प्रदान किया।भायंदर पश्चिम स्थित अमबबेड़कर नगर झुपडपट्टी  का रहवासी फजीर् माधव कोहली अपना पैर दुर्घटना मैं गंवा चूका था व आर्थिक रूप से कमजोर होने से कृत्रिम पैर नहीं ल प् रहा था जिसकी जानकारी मिलने पर निर्मला माखीजा ने लायन राधेश्याम मौर्या का संपर्क किया व उन्होंने इसे उपलब्ध करने मैं मदद की.
भायंदर(पश्चिम)मैं आयोजित कार्यक्रम मैं लायंस की और से रीजन चेयरमैन लायन संजय जैन,झोन चेयरमैन लायन अतुल गोयल,लायन राधेश्याम मौर्या व फोरम की और से दीपक आर जैन,आवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हइस्कूल की अध्यक्षा निर्मला माखीजा,राकेश अग्रवाल उपस्थित थे.लायन सदस्यों ने कहा की वे  इस तरह का सहयोग जरुरतमंदो  को करते रहेंगे।मेहमानो का स्वागत लालबाबू चौधरी(शेखर),प्रमोद कांबली,आंबेडकर रहवासी संघ के राजाराम झेंडे ने किया।दीपक आर जैन ने कृत्रिम पैर उपलभ्ध करने के लिए सभी का आभार माना।क्लब की और से मीररोड के शांतिनगर हइस्कूल की विद्यार्थिनी को 7500/रुपये की आर्थिक  पढाई के लिए की गयी.चिक्वेस्कूल के प्रिंसिपल डायागो तुस्कानो को प्रदान किया ।         

Monday, December 1, 2014

भारत विकास परिषद का अभिनन्दन समारोह सम्पन्न

                           भारत विकास परिषद का अभिनन्दन समारोह सम्पन्न
     
भायंदर-अखिल भारतीय संस्कृत गणल मैं आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह मैं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम पारीक,रामविलास माहेश्वरी,मधुसूदन माहेश्वरी,परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के.शर्मा,विषेश रूप से उपस्थित थे.स्पर्धा के संयोजक डॉ.एस के.जैन ने कहा की महाराष्ट्र-1 कोस्टल प्रान्त द्वारा आयोजित इस स्पर्धा मैं 46 टीमों ने भाग लेकर कीर्तिमान स्थापित किया हैं.अब तक परिषद की और से आयोजित स्पर्धा मैं यह संख्या सबसे ज्यादा हैं.उन्होंने कहा आयोजन समिति की जितनी प्रशंशा की जाए कम हैं.परिषद के प्रान्त अध्यक्ष सी ए.एस एस.गुप्ता ने कहा की टीम मैं आपसी तालमेल की वजह से ही यह आयोजन इतना सफल हुआ.श्री गुप्ता ने कहा की उपस्थित लोगो ने जो सुझाव दिए हैं उन्हें हम अमल मैं लेन का प्रयास करेंगे।
स्पर्धा के संयोजक व प्रान्त के सगठन मंत्री माणक डागा ने कहा की उनके लिए यह सौभाग्य की बात थी की उन्हें यह आयोजन करने का मौका मिला।समारोह के अतिथि अभिलाष अवस्थी ने  कहा कि उन्होंने  समारोह देखे लेकिन कार्यकर्ताओ का सम्मान पहलीबार देख रहे हैं.इस अवसर पर राकेश दुबे सहित समिति के विद्याधर मोरवाल,बालमुकुंद गट्टानी,चंद्रकांत (बाबुभाई)अग्रवाल,जे पी.बियाला,अरविन्द पंसारी,कन्हैयालाल खण्डेलवाल,संजय खेमानी, दीपक आर.जैन  आदि की टीम  सम्मानित किया गया।                      

जागतिक एड्स दिन पर नुक्कड़ नाटक व प्रदर्शनी का आयोजन

                     

   जागतिक एड्स दिन पर नुक्कड़ नाटक व प्रदर्शनी का आयोजन 

भायंदर-शेप इंडिया व सेंटर फॉर डेवलपमेंट initiatives की और से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जागतिक एड्स दिन के अवसर पर नुक्कड़ नाटक व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.मीरा भायंदर महानगरपालिका मुख्यालय परिसर मैं हुई इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महानगरपालिका  के डॉ.अमित पड़वल  किया। कार्यक्रम के तहत सुबह भायंदर पूर्व स्थित एस एन.कॉलेज से  भायंदर स्टेशन तक रेली का आयोजन हुवा जिसमे कॉलेज के NSS विद्यार्थीओ ने भी हिस्सा लिया।कार्यक्रम  नगरसेवक  पाटिल ने सभी का मार्गदर्शन किया।लोगो मैं जागरूकता लेन के उद्देश्य से शेप इंडिया के कार्यकर्ताओ हरीश लाड,सय्यद जावेद,रशीद शेख,स्वप्निल पवार,स्वप्निल खेडकर,शशिकला डाबरे व रविन्द्र कुमार ने जगह जगह पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये।जागो ग्रुप 1999 से देश के विभिन्न  राज्यों मैं नुक्कड़ नाटको के माध्यम से जागरूकता  का प्रयास कर रहा हैं.संस्था के हरीश लाड ने  अन्य विषयो पर भी नाटको का मंचन करते हैं.        

Friday, November 28, 2014

जैन इतिहास में 500 साल बाद फिर एक विशाल आयोजन

जैन इतिहास में 500 साल बाद फिर एक विशाल आयोजन
एक साथ 45 लोग दीक्षा ग्रहण करके
जैन साधु बनेंगे सूरत में, दस मुंबई के भी  
(दीपक आर जैन )


मुंबई। एक दिसंबर को भारत धार्मिक परंपरा के एक विलक्षण इतिहास का गवाह बनेगा। इस दिन 45 लोग एक साथ जैन परंपरा के मुताबिक सांसारिक सुखों का त्याग करके साधु जीवन आंगीकार करेंगे। सूरत में होनेवाले इस ऐतिहासिक दीक्षा समारोह में 10 दीक्षार्थी मुंबई के हैं। जिनशासन के इतिहास में 522 वर्ष बाद यह पहला अवसर है, जब एक साथ इतने सारे लोग दीक्षा ग्रहण करके संतत्व को स्वीकार करेंगे। इस दीक्षा समारोह में देश भर से करीब एक लाख से भी ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे।
जिनशासन के इतिहास के जानकारों के अनुसार करीब 522 वर्ष पूर्व विक्रम संवत 1548 में गुजरात के ईडर कस्बे में विख्यात जैन संत हेमविमल सूरीश्वर महाराज के सान्निध्य में 500 मुमुक्षुओं ने सामूहिक दीक्षा अंगीकार की थी, जो अपने आप में एक इतिहास था। उसके पश्चात एक साथ 40 से अधिक लोगों के एक साथ दीक्षा ग्रहण करने का सम्भवत यह पहला व एक मात्र उदाहरण है। आचार्य विजय जिनचंद्र सूरीश्वर महाराज के आशीरेवाद से जो 45 महिलाएं एवं पुरुष साधु मार्ग अपना रहे हैं, उनमें से ज्यादातर लोग आचार्य विजय योगतिलक सूरीश्वर महाराज के प्रवचनों से प्रेरित होकर दीक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सूरत में होनेवाले इस ऐतिहासिक धार्मिक समारोह में गच्छाधिपति आचार्य विजय पुण्यपाल सूरीश्वर महाराज, आचार्य विजय कुलचंद्र सूरीश्वर महाराज, आचार्य विजय महाबल सूरीश्वर महाराज, आचार्य विजय जिनचंद्र सूरीश्वर महाराज, आचार्य विजय योगतिलक सूरीश्वर महाराज सहित सैकड़ों जैन साधु – साध्वियां विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
एक दिसंबर को दीक्षा ग्रहण करके साधु बननेवाले इन 45 दीक्षार्थियों ने निकट भविष्य में दीक्षा लेनेवाले अन्य 20 दीक्षार्थियों के साथ हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करके इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी दी। समारोह के आयोजक संयम सुवास परिवार के सान्निध में हुई इस मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज तो मैं आपको संतत्व स्वीकारने की बधाई देता हीं, लेकिन साधु बनने के बाद आप लोग मुझ पर आशीर्वाद बनाए रखना, यही कामना है। डायमंड सिटी सूरत के पीपलोद स्थित एसवीएनआइटी कॉलेज के पास 10 एकड़ के ग्राउंड में 8 दिन तक चलनेवाले इस ऐतिहासिक आयोजन की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 

Wednesday, November 26, 2014

सी ए संस्था का स्वछता अभियान

                                                           सी ए संस्था का स्वछता अभियान 
       
भायंदर-द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड accountent ऑफ़ इंडिया वसई ब्रांच(WIRC)  व जैसल पार्क रेसिडेन्स एसोसिएशन ने सयुक्त रूप से स्वछता अभियान का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत किया जिसमे बड़ी संख्या मैं सी ए के अलावा नागरिको ने हिस्सा लिया।
भायंदर(पूर्व) के शिवसेना कार्यालय से शुरू हुआ यह अभियान जैसल पार्क चौपाटी पर पूरा हुआ.इस अभियान मैं स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता,किशोर वैष्णव,नगरसेविका सुमन कोठारी,नगरसेवक यशवंत कांगने,डॉ राजेंद्र नागरकट्टी,उमेश मिस्त्री,अड़ टी के.मोहिले,रामानंद गुप्ता,के बी,कोठारी,दयाराम पालीवाल,माणक डागा के अलावा बड़ी संख्या मैं उनके परिवार के सदस्यों ने भी भाग लिया।किशोर वैष्णव नव\इ कहा की वे इस तरह के आयोजन मैं आगे भी भाग लेते रहेंगे और स्वछता के प्रति लोगो मैं जागरूकता फैलाएंगे।





















         

Tuesday, November 25, 2014

कुलाबा मैं अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

                                              

                                     कुलाबा मैं अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू 
                                                 अरुणविजयजी को आचार्य पदवी 
                                                     (दीपक आर जैन)

मुंबई-मुंबई महानगर के मुख्य द्धार गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास कुलाबा मैं श्री मुनिसुव्रत स्वामी आदि जिनबिम्बो की ऐतिहासिक अंजनशलाका,प्रतिष्ठा महोत्सव एव आचार्य पदवी का कार्यक्रम भव्य रूप से शुरू हुआ.यह महोत्सव आठ दिनों तक  चलेगा।
श्री विजय वल्लभ जनकल्याण ट्रस्ट के संयोजक दीपक आर जैन ने बताया कि सोमवार २५ नवंबर से 02 दिसंबर तक का आयोजन गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सुरिस्वरजी म. सा. तपस्वी सम्राट आचार्य श्री विजय वसन्तसुरिस्वरजी म.सा.,पन्यास प्रवर श्री अरुणविजयजी म.सा,मुनि मोक्षानंदविजयजी म.सा आदि ठाणे की उपस्थिति मैं चलेगा।श्री आदेश्वरजी महाराज जैन टेम्पल एंड चैरिटी ट्रस्ट पायधुनी,श्री मुनिसुव्रतस्वामी श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ,कुलाबा के तत्वावधान मैं 24 नवंबर को गुरुभगवन्तो का नगर प्रवेश हुआ.
महोत्सव के तहत विभिन्न महापूजनो के अलावा 30  नवम्बर को सुबह 09 बजे रथयात्रा,बान्दोली व अंजनविधान के बाद 01 दिसंबर को विजय मुहुर्त मैं प्रतिष्ठा समोआन्ना होगी।कार्यक्रम के तहत श्री अरुणविजयजी म. सा.को जिनशाशन के सर्वोच्च पद यानि आचार्य पदवी प्रदान की जाएगी।फले चुंदड़ी का लाभ श्रीमती कमलाबाई चम्पालालजी गुर्जर(लुणावा),जय जिनेन्द्र लाभ पनीबाई भीकमचंदजी नाडलिया (पादरली) तथा गुरुभगवन्तो का प्रवेश श्री रणकपुर तीर्थ निर्माता श्री धरणाशा के वंसज शोभाचंद संघवी,सुरेश संघवी(घाणेराव),ने लिया।
महोत्सव मैं प्रतिदिन गुरुभगवन्तो का प्रासंगिक प्रवचन,भगवन के राज दरबार का कार्यक्रम व प्रभु के पांच कल्याणको की संगीतमय प्रस्तुति नरेंद्र वाणीगोता करेंगे।मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव समिति मैं सुरेश डी संघवी(घाणेराव),उत्तमचंदजी बिरावत,कांतिलाल जैन,फूटरमल साकरिया,केशरीमल जीवराजजी,महेंद्रकुमार मुठलिया,प्रकाश मुठलिया,विमलचन्द संघवी,पारसमल जैन,रमेशकुमार हजारीमल का समावेश हैं.महोत्सव स्थल श्री राजगृही नगरी,टी.सी.आइ इंडस्ट्रीज लिमिटेड,फायर ब्रिगेड के पास, कुलाबा हैं.      

Tuesday, November 11, 2014

राजन विचारे ने किया मीरा भायंदर का दौरा


                                                     राजन विचारे ने किया मीरा भायंदर का दौरा 





भायंदर- ठाणे जिला के संसद सदस्य राजन विचारे ने भायंदर व मीरा रोड रेलवे स्टेशन का दौरा कर प्रवासियों से समस्याओ को सुना व चल रहे कामो की जानकारी ली.इस अवसर पर उनके साथ पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार मीरा भायंदर महानगरपालिका के आयुक्त सुभाष लाखे,ADRM संदीप राजवंती, DCM अशोक तिवारी व आरपीएफ के उपयुक्त आनंद झा उपस्थित थे.  (फोटो-दीपक आर जैन)

Monday, November 10, 2014

भायंदर-उत्तन एस टी बस सेवा फिर शुरू होगी

                                     भायंदर-उत्तन एस टी बस सेवा फिर शुरू होगी 
भायंदर-प्रवासी सगठनो व स्थानीय नागरिको की लगातार मांग के बाद भायंदर से उत्तन-चौक मार्ग पर एसटी बससेवा फिर से शुरू करने की तैयारी प्रशाशन ने शुरू की हैं.फिलहाल एसटी की एक ही बस चल रही है,लेकिन अब 09 बसे चलने वाली हैं.लिखित आदेश व छोटी बसे उपलब्ध होते ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।मीरा-भायंदर की परिवहन सेवा से किराया भी इसका 03-08 रुपये तक कम हैं,तथा लोग मनपा की परिवहन सेवा से संतुष्ट  भी नहीं हैं. 

पहले मूर्धा,मोरवा,राई,डोंगरी,उत्तन,चौक,पाली आदि जगहों के लिए इन्ही बसो का सहारा था,परन्तु 2005 में  मनपा द्वारा अपनी बस सेवा शुरू किये जाने के बाद एसटी बंद कर दी गयी थी.जबकि मनपा के लिए यह फायदे का सौदा हैं और रोज लगभग देड लाख रुपये भाड़ा प्रवासियों से जमा होता हैं,लेकिन जन प्रतिनिधि,प्रशाशन व कांट्रेक्टर की लापरवाही के चलते यह सेवा ठीक से नहीं चल रही हैं.बसो की संख्या कम होने से व बीच रस्ते मैं बसो के बंद पड जाने से प्रवासी  खासे परेशान थे.इसलिए इन गावों मैं रहने वालो ने फिर से एसटी बस सेवा शुरू करने की मुहीम चला रखी थी.जिसके बाद एक बस पिछले एक साल से चल रही हैं.लेकिन हाल ही मैं मनपा परिवहन सेवा में किराया बढ़ाने व बसे भंगार होने के कारण एसटी फिर से शुरू करने के लिए जोरदार मुहीम चला राखी थी.

स्थानीय संगठनों  को इसमें सफलता मिली हैं व 08 बसे और शुरू करने का निर्णय एसटी प्रशाशन ने लिया हैं.
मिली जानकारी के अनुसार तीन 44 सीटर व 50 सीटर बसे सुबह पांच व शाम को चार फेरी मारेगी।प्रतिसाद मिला तो और बसे बड़ाई जायेगी। अभी तक इस संबंध मैं लिखित आदेश और बसे उपलभ्ध नहीं हुई हैं लेकिन 02-से 03  आदेश मिल जाने की जानकारी सहायक परिवहन निरीक्षक दिलीप पाटिल ने दी.

भायंदर स्टेशन से डोंगरी तक एसटी का भाड़ा 06 रूपए तथा पाली तक किराया सिर्फ 13 व चौक तक 16 रुपये हैं जबकि मनपा  परिवहन सेवा मोरवा तक 11 रुपए तथा चौक तक के १19 रु.वसूलती हैं.इस बारे मैं रविवार को उत्तन चर्च मैं बैठक हुई जिसमे फादर फ्रांसिस मस्करनिस,आलविन्स फेरो,लियो पर्रिएरा,रोशन डिसूज़ा सहित बड़ी दसंख्या मैं प्रवासी उपस्थित थे.मनपा द्वारा किराया वृद्धि के खिलाफ भी जोरदार नाराजगी व्यक्त की गयीं।इस बारे मैं विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा की वे आयुक्त सुभाष लाखे से बात करेंगे।               

Saturday, November 8, 2014


                                                    संत और सुधारक पुस्तक का विमोचन 

    गुजरात मैं छोटा उदयपुर व बड़ोदा जिले के  लाखो आदिवासियों का जीवन परिवर्तित करनेवाले पंजाब कैसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीस्वरजी म.सा.समुदाय के गणिवर्य  श्री राजेन्द्र विजयजी म.सा.पर लिखित पुस्तक 'संत और सुधारक' के द्रितीय संस्करण का विमोचन करते गुजरात के मुख्य सचिव डी जे.पंड्या।इस अवसर पर गणिवर्य राजेन्द्रविजयी म.सा.व गणमान्य लोग उपस्थित थे            

Friday, November 7, 2014

                                 ठाणे से अगासी तीर्थ का पैदल यात्रा संघ आज से 
भायंदर-कोकण शत्रुंजय स्वरुप विख्यात वल्लभ नगरी ठाणे से अगासी तीर्थ का आध्यात्मिक छ'पालित (पैदल) यात्रा संघ आज शिाणीवर 08 नवंबर को पंजाब केसरी वल्लभसूरीस्वरजी म.सा.समुदाय के गच्छाधिपति शांतिदूत आचार्य विजय नित्यानंद सूरीस्वरजी म.सा.,तपस्वी सम्राट आचार्य श्री वसंत सूरीस्वरजी म.सा.आदि ठाणा के अलावा साध्वी प्रगुणाश्रीजी आदि ठाणा 04 व साध्वी श्री रत्नशीला श्रीजी आदि ठाणा 05  के उपस्थिति मैं शुरू होगा जिसका समापन 12 नवंबर बुधवार को अगासी तीर्थ मैं होगा जिसका संपूर्ण लाभ latada निवासी शांतिबाई दनमलजी चोपड़ा परिवार ने लिया हैं.
मुनिराज श्री मोक्षानंदजी म.सा.ने बताया की श्री राजस्थान श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ व श्री ऋषभदेवजी महाराज जैन धर्म टेम्पल एंड ज्ञाति ट्रस्ट के तत्वाधान मैं आयोजित संघ यात्रा भिवंडी,पुण्यधाम(कामण),वसई,उमराले गाव होती हुई 12 नवंबर को अगासी तीर्थ पहुंचेगी जहाँ मुख्या लाभार्थी परिवार को सम्मानित किया जाएगा।यात्रा के दौरान सामूहिक प्रतिकमण,भक्तामर पाठ,चैत्यवंदन,दैनिक प्रवचन,गुरुवंदन,रात्री  भावना आदि कार्यक्रम होंगे. यात्रा मैं 500 से ज्यादा यात्रिक भाग ले रहे है.यात्रिको को इसमें नियमो का पालन करना होगा। यह जानकारी विजय वल्लभ जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष जयन्तीलालजी छाजेड़ व संयोजक दीपक आर.जैन ने दी.    
       

Thursday, November 6, 2014

                                                 भारत विकास परिषद का उद्देश्य हैं 
                                                  स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित-भारत 
                                                             
 (दीपक आर.जैन)

भारत  परिषद समाज मैं विभिन्न व्यवसायों व कार्यो में लगे श्रेष्ठतम लोगो का  एक राष्ट्रीय ,गैर राजनैतिक,समाजसेवी व सांस्कृतिक संग़ठन हैं. परिषद का मुख्या उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के विचारो का प्रचार प्रसार,अखंड भारत के अलावा समस्त भारतीय  सर्वांगीण विकास करना है.इस हेतु परिषद सम्पन्न वर्ग को समाज के कार्य के लिए प्रेरित कर सेवा एवं संस्कार द्वारा निर्धन लोगो के उत्थान के कार्य कर रहा है.
परिषद के  प्रान्त  अध्यक्ष एस एस.गुप्ता व प्रांतीय संयोजक माणक डागा ने बताया की 1963 मैं दिल्ली मैं प्रारम्भ हुई एक शाखा से अब समस्त देश मैं देश मैं अब इसकी 1200 से अधिक शाखाए तथा एक लाख से 

अधिक सदस्य हैं. उन्होंने कहा की देश का कोई भी राज्य परिषद की शाखाओ से अछूता नहीं है. 
श्री डागा ने बताया की परिषद की संपूर्ण गतिविधिया पांच सूत्रों के आधार पर चलती है.ये हैं संपर्क-सहयोग-संस्कार-सेवा व समर्पण।संस्कार के तहत राष्ट्रीय समूह  प्रतियोगिता,लोकगीत स्पर्धा के माध्यम से अपनी देव भाषा संस्कृत का प्रचार व  विभिन्न प्रांतो की भाषा व लोक संस्कृति  जानकारी मिलती है ,भारत  को जानो प्रतियोगिता,गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के माध्यम से गुरु के महत्व को लाखो विद्दार्थीओ तक पहुचाया व पंहुचा रहा है.बल,युवा,परिवार व प्रौढ़ संस्कार योजना  आयोजित शिविरो मैं उपदेश,योग खेल,देश भक्ति एवं धार्मिक गीतों के माध्यम से संस्कार प्रदान किये जाते है.. गुरु तेग बहादुर  दिवस का आयोजन हर साल होता हैं.

सेवा के तहत विकलांग सहायता  एवं पुनर्वास,वनवासी सहायता,ग्राम बस्ती विकास,पर्यावरण के प्रति जागरूकता,स्वास्थ्य,सामूहिक सरल विवाह,जरूरतमंद महिलाओ व बच्चो के लिए क़ानूनी सहायता तथा प्राकर्तिक आपदाओ  समय रहत कार्य किये जाते हैं.देश मैं परिषद  शाखाओ द्वारा 1457 स्थाई प्रकल्प  रहे हैं जिनके द्वारा समाज के सभी वर्गों को वर्ष भर सेवाए उपलब्ध रहती हैं.  प्रकल्पों मैं अनेक सेवाओ का समवेश है. जनसम्पर्क के  तहत संस्कृति सप्ताह,अलग अलग विषयो पर सेमीनार,साहित्य प्रकाशन के अलावा परिषद की द्विभाषी पत्रिका  नीति व त्रेमासिक पत्रिका ज्ञान-प्रभा  हैं.

कॉरपस फण्ड-परिषद के प्रकल्पों एव सहायता कार्यो को आर्थिक आधार मजबूत करने के लिए ,कोष की स्थापना की गयी हैं जिसकी  लिए  विकास रत्न/विकास मित्र योजना शुरू की हैं,जिसके लिए क्रमश:एक लाख एव ग्यारह हजार रुपये की राशि दान दी जाती हैं. अधिक जानकारी के लिए www.bvpindiacom देखे।       
                   

Wednesday, November 5, 2014


                          गरीबी 

 एक अमीर आदमी अपने बेटे को लेकर गाँव गया ये दिखाने कि what
is गरीबी :
गाँव की गरीबी दिखाने के बाद बेटे से पूछा "देखा गरीबी "
बेटे ने जवाब दिया :
हमारे पास 1 dog ...........
उनके पास 10- 10 गाये है
हमारे पास नहाने का छोटा सा जगह है ..
उनके पास. तालाब है
हमारे पास बिजली है.... उनके पास सितारे ...
हमारे पास हवा मे' small piece of land.......
उनके पास बडे बडे खेत......
हम खाना डिबे का बासी खाते है....
वो उगा कर और ताजा तोडकर खाते है.🍠🍍
उनके पास अपने सच़े मित्र है......
बस कमपुटर ही हमारा मित्र है
हमारे पास खुशियाँ खरीदने को पैसा है ......💸💶
उनके पास खुशियाँ है पैसे की जरुरत ही नही
उनके पापा के पास बेटे के लिऐ समय है....👪
पापा आपके पास समय ......⏰ नही है।
पापा एकदम शुनय ....🙊
बेटे ने कहाँ ''Thanks पापा for showing me कि हम कितने
गरीब है ।
Socho, samjho, jano


संकलन-दीपक आर जैन
शांति वल्लभ टाइम्स

                                                                   अच्छे लोग 

                                                                अच्छे लोगों की इज्जत
                                                                कभी कम नहीं होती।
                                                                सोने के सौ टुकड़े करो,
                                                                             फिर भी कीमत
                                                                              कम नहीं होती।
                                                                 भूल होना "प्रकति " है,
                                                                 मान लेना "संस्कृति" है,
                                                                      सुधार लेना "प्रगति" है,
                                                                              ये रास्ते ले ही जाएंगे....
                                                                         मंजिल तक, तू हौसला रख,
                                                                               कभी सुना है कि अंधेरे ने
                                                                                            सुबह ना होने दी हो..




                                

                                    एमआईडीसी से 20 एमएलडी पानी मिलने लगा  

भायंदर-महाराष्ट्र ओधोगिक विकास महामण्डल (एम आई डी सी)से मंजूर 20 एमएलडी पानी मीरा भायंदर को मिलने लगा है.ज्यादा पानी मिलने से जलापूर्ति के समय मैं 06 से 08 घंटे की कमी आने का दावा महानगरपालिका के जल विभाग ने किया है.
कांग्रेस के जनप्रतिनिधियो के प्रयास से तत्कालीन उधोगमंत्री नारायण राणे ने वर्ष 2012  मैं एमआईडीसी  से 20 एमएलडी पानी मीरा भायंदर को देना मंजूर किया था.एमआईडीसी के पाइप लाइन से पानी लेने के लिए मीरा भायंदर  महानगरपालिका ने ठाणे के साकेत इलाके मैं ऑनलाइन बूस्टर स्टेशन का निर्माण किया और 04 कि.मी.नई पाइप लाइन डाली जिस पर करीब 25 करोड़ रुपए का खर्च आया.शहर के जिन क्षेत्रो मैं 48 से 50 घटे मैं पानी की आपूर्ति होती थी,वह अब घटकर 40 से 42 पर आ गई होने का दावा जल विभाग ने किया है. आयुक्त सुभाष लाखे ने कहा की वर्तमान मैं शहर को  170 एमएलडी पानी की जरुरत है.अभी 136 लीटर पानी मिल रहा है,35 MLD पानी की आज भी कामे है.पहले हम लोगो को पर्याप्त मात्रा मैं पानी उपलब्ध करने का प्रयास करेंगे और उसके बाद ही नये नल कनेक्शन देने पर विचार किया जायेगा।विधानपरिषद सदस्य मुज़्ज़फ़्फ़र हुसैन के नेत्तृत्व मैं कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल  तत्कालीन उधोगमंत्री नारायण राणे से मिला था. 

Saturday, November 1, 2014

                                  पाथर्डी हत्याकांड के विरोध मैं आरपीआई का धरना 

भायंदर-अहमदनगर जिले के पाथर्डी तहसील के जावखेड़ गांव मैं हुए तीहरे हत्याकांड के विरोध मैं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले गट)ने मीरा भायंदर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शेलेकर के नेतृत्व मैं सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने काशीमीरा नका के पास प्रदर्शन और छका जाम किया।
प्रदर्शनकारियों के शिस्टमंडल ने काशीमीरा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अनिल कदम को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपा जिसमे हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की गयी है. सुबह 10 बजे से बड़ी संख्या मैं कार्यकर्ता वहां जमा हो गए और उन्होंने पिछली आघाडी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व सड़क पर खड़े होकर रास्ता जाम कर दिया.जिसके चलते मुंबई और ठाणे की तरफ जानेवाले वाहनो की रफ़्तार कुत्च थम सी गयी.शेलेकर ने कहा की हत्यारे आजतक इसलिए नहीं पकडे गए क्योंकि पुलिस उन्हें बचने मैं जुटी है,लेकिन अब नै सरकार से हमारी मांग है की हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाये।
प्रदर्शन मैं चंद्रमणि मनवर,मंगेश हिनमुखे,राजेश यादव,मुरलीधर सूर्यवंशी,राजू वाघमारे,बिंदु वाघेला,प्रफुल वाघेला,सुभाष शिखरे,नीशा खान आदि शामिल थे.         




                                                           
                                                    विश्व हिन्दू परिषद का रक्तदान शिविर आज 

भायंदर-विश्व हिन्दू परिषद के स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष मैं भव्य रक्तं व नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन किया गया है.परिषद के अध्यक्ष आशिस गोखले ने बताया की 02 नवंबर को  भायंदर (पश्चिम)स्थित राजस्थान हाल मैं होनेवाली  शिविर सुबह 09  से दोपहर 01 बजे तक चलेगी जिसका उद्घाटन विधायक नरेंद्र मेहता करेंगे. शिविर को सफल बनाने हेतू नगरसेवक डॉ सुशील अग्रवाल,प्रमोद वैष्णव,गौरांग कैंसर,दीपक राणा,मयूर उचगांवकर,व्यासकुमार आदि का सहयोग मिल रहा है.