Saturday, June 15, 2024

श्री सादड़ी (राणकपुर) का हेल्थ सेमिनार

 स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी


मीरा - भायंदर :-
श्री सादड़ी राणकपुर मंडल, मीरा भाइंदर द्वारा आयोजित हेल्थ सेमिनार सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।सेमिनार में विषेशज्ञों ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए व स्वस्थ के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया।

मीरारोड स्थित वॉकहार्ट हॉस्पिटल में 200 से ज्यादा महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित शिविर में डॉक्टर मंगला पाटिल , डॉ अदिति अग्रवाल, डॉ राजश्री भास्ले, डॉ नीतू मुंधरा, डॉ मानसी शाह आदि ने निरोग पूर्ण जीवन शैली, शरीर में होने वाली बीमारियां व उनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवन इलेवन एजुकेशन की अध्यक्षा सुमन नरेंद्र मेहता व  VNNO की  निदेशक गुणवंती प्रदिप रांका थी।

कार्यक्रम के लाभार्थी  नयनाबेन मेंहद्रजी जोधावत थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने मेहनत की।यह जानकारी मंडल की सचिव संगीता बागरेचा बाफना (संगी) ने दी।

Friday, June 7, 2024

स्टॉल लगाने की अनुमति नही देने पर सेक्रेटरी का सिर फोड़ा

 एफआइआर के बाद फिर दी धमकी


भायंदर :-
भायंदर पश्चिम के एक सोसायटी परिसर में बिल्डिंग के सामने स्टॉल लगाने की अनुमति नही देने पर उक्त सोसायटी के सेक्रेटरी अनंत तिवारी (55) का सिर फोड़ देने की घटना घटित हुई है. इस प्रकरण में आरोपी अरविंद उर्फ पप्पू कदम के खिलाफ भायंदर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार भायंदर पश्चिम में खाऊ गली के पास स्थित प्रकाश भवन को.ऑपरेटिव सोसायटी का रीडेवेलपमेंट (पुनर्निर्माण) का कार्य किया जा रहा है. बुधवार को बिल्डिंग के रीडेवेलपमेंट कार्य का मुआयना करने के लिए सोसायटी के सेक्रेटरी अनंत तिवारी, कोषाध्यक्ष योगेश संघवी, अध्यक्ष चेतन गांधी, कमिटी सदस्य डॉ. दिनेश प्रजापति वहां आए हुए थे. इसी दौरान अरविंद उर्फ पप्पू कदम अपने दुकान के सामने नया स्टॉल लगाने की अनुमति के लिए इन पदाधिकारियों के पास आया. इस पर सेक्रेटरी तिवारी ने उस से कहा की यह परिसर मीरा - भायंदर मनपा के अधिकार क्षेत्र में आता है, वहां से अनुमति मांगो. इससे नाराज अरविंद ने तिवारी से कहा की " तू बहुत शाहना है, रुक तुझे दिखाता हूं, इस प्रकार की धमकी देते हुए लकड़ी की मूठ और लोखंड सदृष्य वस्तु से तिवारी के सिर पर दो बार हमला कर दिया. तिवारी के सिर से खून बहने देख अरविंद वहां से अपने मित्रों के साथ भाग खड़ा हुआ.

सोसायटी के पदाधिकारियों और पीड़ित तिवारी की शिकायत पर भायंदर पुलिस ने अरविंद उर्फ पप्पू कदम के खिलाफ भादवि की धारा 324 और 506 के एफआईआर दर्ज तो कर लिया है लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नही किया है .वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी कदम ने पुनः आकर सोसायटी ऑफिस में सभी पदाधिकारियों को देख लेने की धमकी दी, इससे पुलिस की भूमिका पर आश्चर्य व्यक्त की जा रही है.