देशभर से गुरुभक्तों की उपस्थिति
वलसाड (गुजरात,):- पंजाब केशरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के गच्छाधिपति, आचार्य विजय श्री रत्नाकर सूरीश्वरजी म.सा.के गुरु मंदिर की प्रथम वर्षगांठ एवं गुरु बिम्ब का द्वितीय ध्वजारोहण हर्सोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
श्री विजय इन्द्रदिन्न चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम वर्तमान गच्छाधिपति,श्रुत भास्कर आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती गणि डॉ इंद्रजीत विजयजी म.सा. आदि ठाणा -3 व तपस्विनी साध्वी गुणप्रभा म०सा० की सुशिष्या साध्वी श्री कमल प्रभा श्रीजी म०सा०आदि ठाणा~3 की निश्रा में संपन्न हुआ।धर्मसभा में गणिवर्य ने शासन के लिए दिए योगदान को याद किया।इस अवसर पर पूजा विधिवत रूप से अरविंद जैन, नरेंद्र जैन, श्री मणिभद्र वीर सुखड़ी परिवार एवं श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्राविका संघ की बहनों द्वारा पढ़ाई गयी।
ध्वजा, पूजा एवं सधर्मीवात्सल्य का लाभ समाज रत्न राजकुमार व गुणमाला जैन के वंश प्रदीप-रेशमा जैन, प्रतीक समिधा जैन, मेसर्स प्रदीप पब्लिकेशन्ज, जालंधर परिवार ने लिया।कार्यक्रम के दौरान समाज रत्न राजकुमार व गुणमाला जैन जी की मूर्ति का उद्घाटन किया गया।लाभार्थी परिवार द्वारा गुरु भूमि के प्रांगण मैं चल रही गौशाला के शेड़ के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।कार्यक्रम में दिल्ली, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, गाज़ियाबाद व अन्य शहरों से गुरु भक्त उपस्थित थे।सतीश जैन नाहर 'पट्टी वाले', अध्यक्ष विजय इन्द्रदिन्न चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लाभार्थी परिवार का बहुमान व सभी पधारे गुरु भक्तों का अभिनंदन किया गया।

No comments:
Post a Comment