50 से ज्यादा लाभान्वित - 10 मोतियाबिंद ऑपरेशन, 30 थायराइड जांच-
भायंदर :- सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि 'वीजन फ़ॉर ऑल'के तहत पद्मश्री गच्छाधिपति आचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. व गच्छाधिपति आचार्य विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (K.C.) म.सा.के आशीर्वाद से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सेवाड़ी निवासी भीकमचंद एफ परमार (पूना) व सादड़ी निवासी शकुंतला रमेश बंबोरी की स्मृति में आयोजित किया गया था।
शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई।
फोरम के राहुल यादव व निर्मला माखीजा ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 50 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 10 लोगों का भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।25 लोगों के थायरॉइड की जांच की गई। शिविर में राकेश कनोजिया, राहुल राय,अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार, स्वाति चौधरी ने सेवाएं दी।शिविर का उद्घाटन सुशील वर्मा ने किया।।इस अवसर पर भवन निर्माता सुशील वर्मा,अनिल जानी प्रद्युम्न शुक्ला,नंदा जानी आदि उपस्थित थे।आगामी शिविर 04 दिसंबर को होगा।अधिक जानकारी के लिए 9004242210 पर संपर्क करें।
फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया व बताया कि सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी (सादड़ी), सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार (पुना -सेवाड़ी),शताब्दी गौरव,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता (घाणेराव),राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह), राकेश वी चोपड़ा (सांडेराव),रचना अमित परमार (सेवाड़ी), अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा (भायंदर), राजेंद्र मित्तल, श्यामसुंदर अग्रवाल,थॉमस गोम्स,स्व.राजेंद्र के जैन (सांडेराव), सुशील वर्मा सांवरिया बिल्डर्स हैं।


No comments:
Post a Comment