MBMC का 'कचरा मुक्त शहर' अभियान
लागू किए जाएंगे उपक्रम, स्थापित होंगे सोलराइज मैकेनिकल कंपोस्टिंग फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट
भायंदर :- मीरा-भायंदर शहर को कचरा मुक्त करने के उद्देश्य से आयुक्त एवं प्रशासक दिलीप ढोले के निर्देशन और मार्गदर्शन में घन कचरा प्रकल्प प्रबंधन विभाग के माध्यम से शहर में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे पर प्रक्रिया करने के लिए विभिन्न उपक्रम लागू किए जाएंगे। मनपा क्षेत्र में महाराष्ट्र सरकार की बुनियादी सुविधा विकास योजना के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर विकेंद्रीकरण द्वारा 100 मीट्रिक टन गीले कचरे से सोलराइज मैकेनिकल कंपोस्टिंग फर्टिलाइजर परियोजना स्थापित की जाएगी।
इसके तहत भायंदर पूर्व सचिन तेंदुलकर मैदान मैदान में 20 टन, नवघर आरक्षण नं. 122 में 20 टन, मीरा रोड हटकेश एसटीपी सोलराइज क्रमांक 8 पर 20 टन क्षमता के सोलराइज मैकेनिकल कंपोस्टिंग फर्टिलाइजर प्लांट के दिया गया है. वहीं, चेना में 40 टन मैकेनिकल फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
शहर में प्रतिदिन जमा होता है 400 से 500 टन कचरा
आयुक्त ढोले ने 'महाराष्ट्र सुवर्ण जयंती नगरोत्थान महाभियान' के तहत नवघर आरक्षण क्र. 122 पर 10 टन एवं पेणकरपाड़ा आरक्षण क्र. 353 पर 20 टन मिश्रित घन कचरा पर प्लाज्मा प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रक्रिया करने हेतु परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव जिलाधिकारी कार्यालय, ठाणे के जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रशासनिक मान्यता के लिए प्रस्तुत किया गया हैं।मीरा-भायंदर मनपा क्षेत्र में नियमित रूप से 400 से 500 टन कचरा जमा होता है।आयुक्त की उपस्थिति में भारत पेट्रोलियम कंपोस्टिंग कॉर्पोरेशन के माध्यम से घन कचरा से कंप्रेस्ड बायो गैस बना पर प्रस्तुतीकरण किया गया. बताया जा रहा है कि इससे प्रतिदिन लगभग 200 से 250 टन कचरे पर प्रक्रिया किया जाएगा."

No comments:
Post a Comment