बिजली उत्पादन का लाभ उपभोक्ता को भी मिले

राजगढ़ (मोहनखेड़ा) :- श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेतांबर पेढ़ी (ट्रस्ट) श्री मोहनखेड़ा तीर्थ के तत्वाधान तीर्थ परिसर में सौर उर्जा का लाभ तीर्थ को मिले व विद्युत उर्जा में तीर्थ आत्मनिर्भर बने इस पवित्र उदेश्य को लेकर सौर उर्जा का 240 किलो वाट का सौर उर्जा प्लान्ट प्रारम्भ श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट द्वारा कर दिया गया है। प्लान्ट का विधिवत शुभारम्भ तीर्थ के मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ, तीर्थ में सक्रिय सेवा प्रदान करने वाले युवा समाजसेवी अरविंद जैन द्वारा किया गया । इस अवसर पर तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुनप्रसाद मेहता, सहप्रबंधक प्रीतेश जैन आदि उपस्थित थे ।
तीर्थ के मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ ने कहा कि इस सौर उर्जा प्लान्ट से तीर्थ की विद्युत खपत में काफी लाभ प्राप्त होगा। यह प्लान्ट विधिवत रूप से प्रारम्भ किया जा चुका है पर इस का कितना लाभ प्राप्त होगा उसका नतीजा आने वाले समय में पता लगेगा। यह प्लान्ट लगने से तीर्थ की बिजली व अन्य संसाधन के लिये आवश्यक था । इसके लगने से विद्युत उत्पादन कर बिजली कम्पनी को विद्युत प्रदाय करेगी। जिससे बिजली उत्पादन से बिजली का लाभ तीर्थ के साथ-साथ अन्य उपभोक्ताओं को मिलने प्रारम्भ होगा ।
No comments:
Post a Comment