एमआईडीसी से 20 एमएलडी पानी मिलने लगा
भायंदर-महाराष्ट्र ओधोगिक विकास महामण्डल (एम आई डी सी)से मंजूर 20 एमएलडी पानी मीरा भायंदर को मिलने लगा है.ज्यादा पानी मिलने से जलापूर्ति के समय मैं 06 से 08 घंटे की कमी आने का दावा महानगरपालिका के जल विभाग ने किया है.
कांग्रेस के जनप्रतिनिधियो के प्रयास से तत्कालीन उधोगमंत्री नारायण राणे ने वर्ष 2012 मैं एमआईडीसी से 20 एमएलडी पानी मीरा भायंदर को देना मंजूर किया था.एमआईडीसी के पाइप लाइन से पानी लेने के लिए मीरा भायंदर महानगरपालिका ने ठाणे के साकेत इलाके मैं ऑनलाइन बूस्टर स्टेशन का निर्माण किया और 04 कि.मी.नई पाइप लाइन डाली जिस पर करीब 25 करोड़ रुपए का खर्च आया.शहर के जिन क्षेत्रो मैं 48 से 50 घटे मैं पानी की आपूर्ति होती थी,वह अब घटकर 40 से 42 पर आ गई होने का दावा जल विभाग ने किया है. आयुक्त सुभाष लाखे ने कहा की वर्तमान मैं शहर को 170 एमएलडी पानी की जरुरत है.अभी 136 लीटर पानी मिल रहा है,35 MLD पानी की आज भी कामे है.पहले हम लोगो को पर्याप्त मात्रा मैं पानी उपलब्ध करने का प्रयास करेंगे और उसके बाद ही नये नल कनेक्शन देने पर विचार किया जायेगा।विधानपरिषद सदस्य मुज़्ज़फ़्फ़र हुसैन के नेत्तृत्व मैं कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल तत्कालीन उधोगमंत्री नारायण राणे से मिला था.
No comments:
Post a Comment