
कुलाबा मैं अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
अरुणविजयजी को आचार्य पदवी
(दीपक आर जैन)
मुंबई-मुंबई महानगर के मुख्य द्धार गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास कुलाबा मैं श्री मुनिसुव्रत स्वामी आदि जिनबिम्बो की ऐतिहासिक अंजनशलाका,प्रतिष्ठा महोत्सव एव आचार्य पदवी का कार्यक्रम भव्य रूप से शुरू हुआ.यह महोत्सव आठ दिनों तक चलेगा।
श्री विजय वल्लभ जनकल्याण ट्रस्ट के संयोजक दीपक आर जैन ने बताया कि सोमवार २५ नवंबर से 02 दिसंबर तक का आयोजन गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सुरिस्वरजी म. सा. तपस्वी सम्राट आचार्य श्री विजय वसन्तसुरिस्वरजी म.सा.,पन्यास प्रवर श्री अरुणविजयजी म.सा,मुनि मोक्षानंदविजयजी म.सा आदि ठाणे की उपस्थिति मैं चलेगा।श्री आदेश्वरजी महाराज जैन टेम्पल एंड चैरिटी ट्रस्ट पायधुनी,श्री मुनिसुव्रतस्वामी श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ,कुलाबा के तत्वावधान मैं 24 नवंबर को गुरुभगवन्तो का नगर प्रवेश हुआ.
महोत्सव के तहत विभिन्न महापूजनो के अलावा 30 नवम्बर को सुबह 09 बजे रथयात्रा,बान्दोली व अंजनविधान के बाद 01 दिसंबर को विजय मुहुर्त मैं प्रतिष्ठा समोआन्ना होगी।कार्यक्रम के तहत श्री अरुणविजयजी म. सा.को जिनशाशन के सर्वोच्च पद यानि आचार्य पदवी प्रदान की जाएगी।फले चुंदड़ी का लाभ श्रीमती कमलाबाई चम्पालालजी गुर्जर(लुणावा),जय जिनेन्द्र लाभ पनीबाई भीकमचंदजी नाडलिया (पादरली) तथा गुरुभगवन्तो का प्रवेश श्री रणकपुर तीर्थ निर्माता श्री धरणाशा के वंसज शोभाचंद संघवी,सुरेश संघवी(घाणेराव),ने लिया।
महोत्सव मैं प्रतिदिन गुरुभगवन्तो का प्रासंगिक प्रवचन,भगवन के राज दरबार का कार्यक्रम व प्रभु के पांच कल्याणको की संगीतमय प्रस्तुति नरेंद्र वाणीगोता करेंगे।मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव समिति मैं सुरेश डी संघवी(घाणेराव),उत्तमचंदजी बिरावत,कांतिलाल जैन,फूटरमल साकरिया,केशरीमल जीवराजजी,महेंद्रकुमार मुठलिया,प्रकाश मुठलिया,विमलचन्द संघवी,पारसमल जैन,रमेशकुमार हजारीमल का समावेश हैं.महोत्सव स्थल श्री राजगृही नगरी,टी.सी.आइ इंडस्ट्रीज लिमिटेड,फायर ब्रिगेड के पास, कुलाबा हैं.
No comments:
Post a Comment