Monday, November 10, 2014

भायंदर-उत्तन एस टी बस सेवा फिर शुरू होगी

                                     भायंदर-उत्तन एस टी बस सेवा फिर शुरू होगी 
भायंदर-प्रवासी सगठनो व स्थानीय नागरिको की लगातार मांग के बाद भायंदर से उत्तन-चौक मार्ग पर एसटी बससेवा फिर से शुरू करने की तैयारी प्रशाशन ने शुरू की हैं.फिलहाल एसटी की एक ही बस चल रही है,लेकिन अब 09 बसे चलने वाली हैं.लिखित आदेश व छोटी बसे उपलब्ध होते ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।मीरा-भायंदर की परिवहन सेवा से किराया भी इसका 03-08 रुपये तक कम हैं,तथा लोग मनपा की परिवहन सेवा से संतुष्ट  भी नहीं हैं. 

पहले मूर्धा,मोरवा,राई,डोंगरी,उत्तन,चौक,पाली आदि जगहों के लिए इन्ही बसो का सहारा था,परन्तु 2005 में  मनपा द्वारा अपनी बस सेवा शुरू किये जाने के बाद एसटी बंद कर दी गयी थी.जबकि मनपा के लिए यह फायदे का सौदा हैं और रोज लगभग देड लाख रुपये भाड़ा प्रवासियों से जमा होता हैं,लेकिन जन प्रतिनिधि,प्रशाशन व कांट्रेक्टर की लापरवाही के चलते यह सेवा ठीक से नहीं चल रही हैं.बसो की संख्या कम होने से व बीच रस्ते मैं बसो के बंद पड जाने से प्रवासी  खासे परेशान थे.इसलिए इन गावों मैं रहने वालो ने फिर से एसटी बस सेवा शुरू करने की मुहीम चला रखी थी.जिसके बाद एक बस पिछले एक साल से चल रही हैं.लेकिन हाल ही मैं मनपा परिवहन सेवा में किराया बढ़ाने व बसे भंगार होने के कारण एसटी फिर से शुरू करने के लिए जोरदार मुहीम चला राखी थी.

स्थानीय संगठनों  को इसमें सफलता मिली हैं व 08 बसे और शुरू करने का निर्णय एसटी प्रशाशन ने लिया हैं.
मिली जानकारी के अनुसार तीन 44 सीटर व 50 सीटर बसे सुबह पांच व शाम को चार फेरी मारेगी।प्रतिसाद मिला तो और बसे बड़ाई जायेगी। अभी तक इस संबंध मैं लिखित आदेश और बसे उपलभ्ध नहीं हुई हैं लेकिन 02-से 03  आदेश मिल जाने की जानकारी सहायक परिवहन निरीक्षक दिलीप पाटिल ने दी.

भायंदर स्टेशन से डोंगरी तक एसटी का भाड़ा 06 रूपए तथा पाली तक किराया सिर्फ 13 व चौक तक 16 रुपये हैं जबकि मनपा  परिवहन सेवा मोरवा तक 11 रुपए तथा चौक तक के १19 रु.वसूलती हैं.इस बारे मैं रविवार को उत्तन चर्च मैं बैठक हुई जिसमे फादर फ्रांसिस मस्करनिस,आलविन्स फेरो,लियो पर्रिएरा,रोशन डिसूज़ा सहित बड़ी दसंख्या मैं प्रवासी उपस्थित थे.मनपा द्वारा किराया वृद्धि के खिलाफ भी जोरदार नाराजगी व्यक्त की गयीं।इस बारे मैं विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा की वे आयुक्त सुभाष लाखे से बात करेंगे।               

No comments:

Post a Comment