जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में सम्मान
जयपुर :- राजस्थान स्थापना दिवस 2024 पर जयपुर शहर में जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति, पंचशील सिद्धान्त को वैश्विक स्तर पर नैतिक समर्थन पर प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानन्द झा एवं राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सामाजिक, सांस्कृतिक संस्कारित क्षैत्र में क्षैत्रिय सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. डीएन तुलस्यान ट्रस्टी श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, सीएमडी माई झुंझुनू डॉट कॉम एवं ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एवं मास मीडिया फेडरेशन को समरसता रतन पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ नेपाल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एंव राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जी-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन समारोह में भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रो का नैतिक समर्थन की आशा में प्ररेरित अभियान, अयोध्या में संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय हो, श्री विवेक रामा स्वामी भारतीय उद्योगपति अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र संघ का नेतृत्व मिले पर विचार प्रस्तुतीकरण किया गया।
समारोह में विभिन्न राज्यो, केन्द्र शासित प्रदेशो विभिन्न राष्ट्रो के प्रतिनिधी सम्मलित थे। समारोह शुभारम्भ से पूर्व समरसता कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में डॉ. तुलस्यान के साथ सीकर से सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. सन्तोष भगेरिया सहित अंजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment