मीरा भायंदर महानगरपालिका अपने स्कूलों का शिक्षा स्तर बढ़ाएगी
(दीपक आर जैन)
भायंदर-मीरा भायंदर महानगरपालिका अपने स्कूलों का शिक्षा स्तर बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. शासन के आदेशानुसार विविध कार्यक्रम शुरू किये है क्यूंकि इसके अनुसार ही स्कूलों को ग्रेड दिया जायेगा।यह जानकारी महानगरपालिका के शिक्षा अधिकारी एस.एम.देशमुख ने दी.मीरा भायंदर महानगरपालिका मैं कुल 35 स्कूलों मैं 9 हजार 116 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे है.इन स्कूलों मैं कुल 190 शिक्षक है. शासन,प्रशासन व राज्य सरकार की और से शिक्षको का वेतन,शिक्षा सामग्री,बांधकाम आदि के लिए लाखो रुपये खर्च किये जाने के बाद भी शिक्षा के स्तर को लेकर स्थानीय प्रशासन की टिका होते रहती है क्योंकि दिनोदिन विद्यार्थिया की संख्या बढ़ने के बजाय हर साल काम होते जा रही है.राज्य सरकार ने इसका स्तर सुधरने के लिए ग्रेड देने की योजना बनायीं थी.
राज्य सरकार के आदेश के बाद पालिका के शिक्षा विभाग ने आयुक्त सुभास लाखे ने प्रधान अध्यापको को लिखित आदेश दिए है.इसके बाद सभी प्रिंसिपलों को स्कूलों की पूरी रिपोर्ट देनी होगी।उसके बाद उक्त रिपोर्ट की जांच के ग्रेड दिए जायेंगे।हर महीने इस पर निर्णय लिया जा रहा है.इसमें विविध परीक्षाओ का भी समावेश है जो 30 अंक की है.यह हर महीने होगा।इससे शिक्षको की गुणवत्ता भी बढ़ेगी।रवि बी जैन व राकेश अग्रवाल ने पालिका के इस कदम का स्वागत किया है व विद्यार्थियों एवम शिक्षको को ज्यादा से ज्यादा सुविधाए देने की मांग की है.स्तर बढ़ने से विद्यार्थ्यो की संख्या भी काम नहीं होगी और पालक निजी स्कूलों मैं जाने की बजाय पालिका की स्कूलों मैं बच्चो को पढ़ाना पसंद करेंगे।
No comments:
Post a Comment