Monday, October 6, 2014




       अनाथ बच्चो  व वरिष्ठ  नागरिको के लिए गरबा का आयोजन 
               (दीपक आर जैन)
भायंदर-हर वर्ष की तरह इस भी लायंस क्लब ऑफ़ मीरा भायंदर गैलेक्सी और लियो क्लब ऑफ़ मीरा भायंदर गैलक्सी व जय जिनेन्द्र इवेंट की और से सुबह महोत्सव व लायंस सर्विस वीक के तहत अनाथ बच्चो व वरिष्ठ नागरिको के लिए भव्य गरबा व डांडिया रास का आयोजन किया गया जिसमे वहां उपस्थित विदेशी मेहमान भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं सके,तो बच्चो के चेहरों पर अद्भुत ख़ुशी ज़लक रही थी.
भायंदर(पूर्व) के म्हात्रे मैदान मैं आयोजित इस कार्यक्रम मैं 500 से ज्यादा बच्चे व 100 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिको ने कार्यक्रम का आनंद लिया।महोत्सव के मुख्य अतिथि लायन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 323-A -3 के गवर्नर लायन डॉ हेमंत दुग्गड़ थे.इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा की लायंस का काम ही समाज मैं ख़ुशी बाटना है और इस तरह का आयोजन करके भायंदर क्लब ने तारीफे काबिल काम किया है.
वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रशांत पाटिल,सेक्रेटरी लायन डॉ प्रवीण छाजेड़,सेटेलाइट कोडिनेटोर लायन राधे श्याम मौर्या,शेतकरी कामगार पक्ष के राजन भोंसले,युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन,अंकुश मालुसरे,शिवसेना के प्रभाकर म्हात्रे विशेस रूप से उपस्थित थे.मेहमानो का स्वागत लायन प्रदीप धानुका,लायन महावीर डुग्गर,महेंद्र मरू,तेजस शाह ने किया।इसे सफल बनाने मैं लियो संचित धानुका,अरिहंत सुराणा,श्रेणिक जैन,दीपल जोगनी,कुणाल जोशी,नेहा धानुका,कुसुम जैन ने विशेस मेहनत की.              

No comments:

Post a Comment