Saturday, October 18, 2014





                                     2456 चुनाव कर्मचारियों ने नहीं किया मतदान 

भायंदर- आश्रय की बात है की लोगो से मतदान करने हेतु करोडो रुपये खर्च करने वाले चुनाव आयोग के अधिकारियो व कर्मचारियों ने मतदान करने मैं बिलकुल उदासीनता बताई जिससे लोगो मैं नाराजगी है और इन लोगो के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की जा रही है. यह बात आर टी आई मैं समाजसेवी रविन्द्र उपाध्याय को दी गयी है. 
विशेस बात यह है की चुनाव कर्मचारी मतदान से वंचित ना रहे,इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेस ध्यान रखते हुए व्यवस्था की जाती है. इसके बावजूद कई कर्मचारी मतदान नहीं करते.मीरा भायंदर विधानसभा क्षेत्र मैं मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करने के लिए 2622 कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी थी जिनमे 1930 मीरा भायंदर महानगरपालिका के कर्मी तथा अन्य पुलिस व शिक्षको का समावेश था.इनमे से अधिकतर कर्मचारियों ने अपना मतदान नहीं किया।जबकि चुनाव आयोग प्रशिक्षण के दौरान ही इन्हे एक 12 नंबर का फॉर्म भरकर जमा करा देती है और इसी के आधार पर सम्बधित कर्मचारियों को ेिेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी करती है.जिससे सम्भंदित कर्मचारी जहाँ चुनावी ड्यूटी लगायी गयी है वहां अपना मतदान कर सकता है.इसके आलावा किसी कर्मचारी की चुनावी ड्यूटी अन्य मतदान केंद्र पर लगी हो तो पोस्टल के माध्यम से उनके घर बैलेट पेपर भेजे जाते है,जिन्हे मतदान कर चुनाव के अगले दिन आरक्षित मतपेटी मैं डालना रहता है.लेकिन मीरा भायंदर विधानसभा,क्षेत्र मैं कार्यरत 2456 कर्मचारियों ने फॉर्म नंबर 12 भरा ही नहीं था.जिससे वे सुविधा का लाभ उठा नहीं पाये।
जहाँ चुनाव आयोग एकतरफ मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए लोगो मैं जागरूकता ल रही है,वही चुनाव कर्मचारी ही मतदान नहीं कर रहे है.सोशल ऑर्गनाइज़ेशन अपॉन लाइफ(soul) के राधेश आर सिंघानिया व जगराम मौर्या ने कहा की ऐसा न करने वाले कर्मचारियों को पगार नहीं देना चाहिए।            

No comments:

Post a Comment