देववाणी संस्कृत गान एवं लोकगीत राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन
(दीपक आर जैन)
मुंबई-प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 10वि अखिल भारतीय संस्कृत व लोकगीत प्रतियोगिता का आयोजन मुंबई मैं 15 व 16 नवंबर को किया गया है जिसमै देशभर से 6०० से ज्यादा विद्यार्थी भाग लेंगे।समापन महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री विद्यासागर राव की उपस्थिति मैं सम्पन्न होगा।
परिषद के प्रान्त अध्यक्ष सी ए एस एस गुप्ता व संयोजक सी ए,सी एस माणक डागा ने बताया की संस्कृत व लोकगीतों के प्रति बच्चो की रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जाता है.इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से ४५ टीमें हिस्सा लेगी। 15 नवंबर को प्रतियागिता का उदघाटन विले पार्ले के विश्वकर्मा बाग़ मैं महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी विश्वेश्वरानंदजी महाराज व उधोगपति मुकुल अग्रवाल,यूनियन बैंक के इडी के सुब्रमण्यम,बैंक ऑफ़ इंडिया के अरुण श्रीवास्तव की उपस्थिति मैं होगा तथा 16 नवंबर को समापन समारोह व पुरस्कार वितरण दीनानाथ मंगेशकर हॉल मैं राज्यपाल विद्द्धासागरजी राव व लोढ़ा ग्रुप के अभिनन्दन लोढ़ा तथा उधोगपति शरद सराफ करेंगे।
श्री डागा ने बताया की आयोजन को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है जिसमे लक्ष्मीनिवास जाजू,राकेश ओस्तवाल ,संजय खेमानी,विद्याधर मोरवाल,बालमुकुंद गट्टानी,जे पी बियाला,चंद्रकांत अग्रवाल,के एल खण्डेलवाल,मनीष सोनी,अरविन्द पंसारी,दीपक आर जैन,वी.श्रीधरन व शरद माडीवाले का समावेश है.ज्ञात हो भारतभर मैं परिषद की 1200 से अधिक शाखाए संपर्क,सहयोग,संस्कार,सेवा,समर्पण के उद्देश्यों को लेकर कार्य कर रही है


No comments:
Post a Comment