मेल गाड़ियों को भायंदर मैं रोकने की मांग
भायंदर-रेलवे प्रवासियों की समस्याओ को लेकर कार्यरत संस्था रेलवे कम्यूटर एसोसिएशन व ZRUCC के पूर्व सदस्य कमलेश शाह ने भायंदर स्टेशन पर मेल गाड़ियों को रोकने तथा सुविधाये बढ़ाने की मांग रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक से की है.उन्होंने रेलमंत्री सदानंद गोडा से भी प्रवासियों की समस्याओं को लेकर पिछले दिनों मुलाकात की थी तब उन्होंने आश्वासन दिया था की वे इस सम्बन्ध मैं उचित कार्यवाई करेंगे।
कम्यूटर एसोसिएशन ने कहा की मीरा भायंदर से हजारो यात्री नियमित उत्तर भारत,राजस्थान,गुजरात की तरफ व्यावसायिक कारणों से हजारो यात्री प्रवास करते हैं और मेल ट्रैन पकड़ने के लिए उन्हें बोरीवली या मुंबई जाना पड़ता है,और सामन लेकर जाना यात्रा को बहुत कठिन बना देता है तथा शाम के समय जाना तो सोचा भी नहीं जा सकता।प्रवासी मनोज जैन ने कहा की सरकार ने जहाँ से भी बाहरगॉव की गाड़िया आती है उन स्टेशनों पर ही AVEM और सी वी इ एम मशिनो को लगाना चाहिए इससे यात्रियों को टिकट के लिए सामान लेकर ब्रीज नहीं चढ़ना पड़ेगा।अकेले यात्रा करते यात्री को व बुजुर्गो को काफी सुविधा होगी।कमलेश शाह ने बताया की भायंदर पश्चिम मैं स्टेशन के बीच वाले ब्रीज के नीचे नया रिजर्वेशन कतर का निर्माण किया जाना चाहिए क्योंकि यहाँ पर 500 मीटर के आसपास जगह उपलब्ध है. शाह ने वेश्या वृत्ति और भिखारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की है.उन्होंने कहा की इसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन और जी आर पी को मिलकर अभियान चलाना चाहिए।
कम्यूटर एसोसिएशन के महिपाल राठोड व राकेश अग्रवाल ने कहा की भायंदर व मीरा रोड से लोकल गाड़ियों मैं वृद्धि,इन स्टेशनों पर एफ आइ आर ली जानी चाहिए।अभी लोगो को कुत्च भी होने पर वसई शिकायत दर्ज करने जाना पड़ता है। उन्होंने कहा की भीड़ के समय बंद रहती टिकट खिड़कियों को खुला रखा जाना चाहिए।यात्रियों को क्रेसेर्वतिओं कैंसलेशन की जानकारी तीन दिन पहले दी जानी चाहिए जिससे वे तत्काल मैं टिकट निकलवा सकते है.दोनों ही स्टेशनों पर शोचालय और पीने के पानी की सुविधा नहीं है.रेलवे ने अच्छी ब्रांड के कम्पनियो को पीने के पानी बेचने की अनुमति देनी चाहिए।इंडिकेटर ठीक से चालू नहीं रहते है.इसके अलावा अनेक समस्याओ पर संस्था ने श्री सिन्हा का ध्यान अवगत कराया था जब अगस्त महीने मैं उन्होंने मीररोड और भायंदर स्टेशन की भाजपा जिला अध्यक्ष व वर्तमान मैं विधायक नरेंद्र मेहता के साथ मुलाकात ली थी व इन स्टेशनों को समस्या मुक्त करने का आश्वासन दिया था.
No comments:
Post a Comment