Monday, December 1, 2014

भारत विकास परिषद का अभिनन्दन समारोह सम्पन्न

                           भारत विकास परिषद का अभिनन्दन समारोह सम्पन्न
     
भायंदर-अखिल भारतीय संस्कृत गणल मैं आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह मैं परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम पारीक,रामविलास माहेश्वरी,मधुसूदन माहेश्वरी,परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के.शर्मा,विषेश रूप से उपस्थित थे.स्पर्धा के संयोजक डॉ.एस के.जैन ने कहा की महाराष्ट्र-1 कोस्टल प्रान्त द्वारा आयोजित इस स्पर्धा मैं 46 टीमों ने भाग लेकर कीर्तिमान स्थापित किया हैं.अब तक परिषद की और से आयोजित स्पर्धा मैं यह संख्या सबसे ज्यादा हैं.उन्होंने कहा आयोजन समिति की जितनी प्रशंशा की जाए कम हैं.परिषद के प्रान्त अध्यक्ष सी ए.एस एस.गुप्ता ने कहा की टीम मैं आपसी तालमेल की वजह से ही यह आयोजन इतना सफल हुआ.श्री गुप्ता ने कहा की उपस्थित लोगो ने जो सुझाव दिए हैं उन्हें हम अमल मैं लेन का प्रयास करेंगे।
स्पर्धा के संयोजक व प्रान्त के सगठन मंत्री माणक डागा ने कहा की उनके लिए यह सौभाग्य की बात थी की उन्हें यह आयोजन करने का मौका मिला।समारोह के अतिथि अभिलाष अवस्थी ने  कहा कि उन्होंने  समारोह देखे लेकिन कार्यकर्ताओ का सम्मान पहलीबार देख रहे हैं.इस अवसर पर राकेश दुबे सहित समिति के विद्याधर मोरवाल,बालमुकुंद गट्टानी,चंद्रकांत (बाबुभाई)अग्रवाल,जे पी.बियाला,अरविन्द पंसारी,कन्हैयालाल खण्डेलवाल,संजय खेमानी, दीपक आर.जैन  आदि की टीम  सम्मानित किया गया।                      

No comments:

Post a Comment