जागतिक एड्स दिन पर नुक्कड़ नाटक व प्रदर्शनी का आयोजन
भायंदर-शेप इंडिया व सेंटर फॉर डेवलपमेंट initiatives की और से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जागतिक एड्स दिन के अवसर पर नुक्कड़ नाटक व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.मीरा भायंदर महानगरपालिका मुख्यालय परिसर मैं हुई इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महानगरपालिका के डॉ.अमित पड़वल किया। कार्यक्रम के तहत सुबह भायंदर पूर्व स्थित एस एन.कॉलेज से भायंदर स्टेशन तक रेली का आयोजन हुवा जिसमे कॉलेज के NSS विद्यार्थीओ ने भी हिस्सा लिया।कार्यक्रम नगरसेवक पाटिल ने सभी का मार्गदर्शन किया।लोगो मैं जागरूकता लेन के उद्देश्य से शेप इंडिया के कार्यकर्ताओ हरीश लाड,सय्यद जावेद,रशीद शेख,स्वप्निल पवार,स्वप्निल खेडकर,शशिकला डाबरे व रविन्द्र कुमार ने जगह जगह पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये।जागो ग्रुप 1999 से देश के विभिन्न राज्यों मैं नुक्कड़ नाटको के माध्यम से जागरूकता का प्रयास कर रहा हैं.संस्था के हरीश लाड ने अन्य विषयो पर भी नाटको का मंचन करते हैं.


No comments:
Post a Comment