Wednesday, December 10, 2014

जैन समाज का विवाह बना आदर्श

                                             





                                                        मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन की प्रेरणा से 
                                                                      जैन समाज का विवाह बना आदर्श 
                                                                 (दीपक आर.जैन)
मुंबई-महाराष्ट्र के जलगांव सहर के प्रसिद्ध व्यवसायी महिपाल नहर की सुपुत्री का ऐसा विवाह हुआ,जो अन्य के लिए भी आदर्श बन गया.समाज के पूनम और बिपिन ने दो हजार गायों को लापसी और चारा खिलाकर विवाह की रस्मे अदा की.शादी मैं मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री पारस जैन समेत समाज के सिर्फ 50 रिश्तेदार इस दौरान उपस्थित थे.
एमबीए पढ़ी लिखी पूजणहार ने तय किया था की उसकी शादी ठाट बाट से नहीं बल्कि बड़ी ही सादगी से होनी चाहिए।इसी समय एम कॉम पढ़े बिपिन भुरड़ से उसका रिश्ता हुआ.पूनम ने सादगी पूर्ण माहोल मैं शादी करने की बात बिपिन के समक्ष रखी और यह भी बताया की शादी मैं अनेको व्यंजनों पर खर्च करने की बजाय वह गौशाला मैं गायों को चारा और लापसी खिलाकर शादी की रस्मे अदा करेगी और इसके अलावा दोनों और से गिने चुने मेहमान ही आएंगे जिससे विवाह पर फिजूल खर्ची नहीं होगी।बिपिन ने भी पूनम की बात मान ली और दोनों और से 25-25 मेहमान आये और संबधी होने के नाते पारस जैन भी आये.
विवाह पूर्ण होने के बाद पारस जैन ने कहा की आजकल लोग प्रकर्ति को भूल गए हैं.शाही शादी मैं एक दिन मैं आफत पैसा खर्च हो जाते हैं.समाज के लिए कार्य करनेवाले युवाओ को जिस चीज की आवश्यकता हैं उसकी शुरुवात इस विवाह से हुई हैं.पूजा ने अपने ससुराल वालो का आभार मानते हुए कहा की वह सम्पन्न परिवार से हैं और धूम धडाको के बीच शादी कर सकते थे परन्तु जरुरतमंदो को मदद व गायों को अन्नदान करनी थी जिसके लिये मेरा और बिपिन का  सहर्ष तैयार हो गया.निशित ही इसके लिए पूनम के माता पिता महिपाल नहर और आशा नहर के अलावा बिपिन का परिवार अभिनन्दन के पत्र है जिन्होंने सर्व सम्पन्न होने के बाद भी अनूठे और सादगी भरे विवाह मैं रूचि लेकर समाज के समक्ष बहुत ही अच्छा उदहारण प्रस्तुत किया हैं वाही गोशाला के प्रमुख रतनलाल बाफना ने कहा की गायों से जो आशीर्वाद इस वार वधु को मिला हैं वह तो भगवन भी नहीं दे सकते।समाज  को इनसे सीख लेनी चाहिए।युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन,राकेश अग्रवाल, व सलहकर निर्मल माखीजा ने नव दंपत्ति को बधाई दी हैं.    



                

No comments:

Post a Comment