Wednesday, December 24, 2014

भायंदर मैं WIRC सेमिनार संपन्न

                                                  भायंदर मैं WIRC सेमिनार संपन्न 
     
मुंबई-दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टेड accountents ऑफ़ इंडिया वसई ब्रांच ऑफ़ WIRC ने मेगा कांफ्रेंस का आयोजन किया जिसमे 300 से ज्यादा सी.ए ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।देश के प्रमुख सी.ए.ने विभिन्न विषयो पर अपने विचार रखे.
मीररोड स्थित ग्रीन कोर्ट क्लब मैं हुए वैश्विक चुनौतियों के बीच सी.ए.व्यवसाय (Global Challenges & Opportunities Before CA Profession)  थीम पर हुए सेमिनार का उद्घाटन कमलेश विकम्से पूर्व अध्यक्ष ICAI ,तरुण घिया,अनिल भंडारी,श्रुति शाह व अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति मैं सम्पन्न हुआ.सेमिनार मैं मयूर चौकसी,धीमल शाह,अतुल भेड़ा,संजीव लालन,राकेश उपाध्याय,सनी बिलाने,भूपेंद्र शाह,पंकज घड़ियाली,रामनाथ अय्यर ने विविध विषयो पर विस्तारपूर्वक बताया तथा वैश्विक स्टार पर सी.ए.व्यवसाय मैं आ रही चुनोतियो पर कैसे अपडेट रहना इस पर चर्चा हुई.
विशेष रूप से उपस्थित निहार जम्बूसरिया,सुनील पाटोदिया,विष्णु अग्रवाल,सर्वेश जोशी,महेश माघखोकर ने भी अपने विचार रखे व संस्था की और से हो रहे कार्यो की प्रशंशा की.उपस्थित मेहमानों का स्वागत वसई ब्रांच अध्यक्ष किशोर वैष्णव व उमेश मिस्त्री ने किया।ज्ञात हो इसके पहले संस्था द्वारा स्वच्छ भारत अभियान,नए सी ए का सम्मान,समय समय पर विविध विषयों पर सी ए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन आदि कार्यक्रम किये गए हैं.                

No comments:

Post a Comment