वाजपेयी के जन्मदिन पर कंबल वितरण
भायंदर-सामाजिक संस्था नवदीप चेरिटेबल ट्रस्ट की और से आदिवासी क्षेत्र मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष मैं भाजपा सांसद चिंतामण वनगा की प्रेरणा से कम्बल और साड़ी का वितरण किया गया.
संस्था के कमलेश शाह(Ex-ZRUCC सदस्य) ने बताया की लगभग 200 परिवारो को कम्बल और साड़ी श्री वनगा के तलासरी-पालघर,स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम मैं वितरित किये गए.इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा की महानगर की संस्थाओ को इस तरह के कार्यक्रम गावों मैं करने चाहिए।इस तरह के कामों मैं वे हर तरह से सहयोग देंगे।कार्यक्रम मैं कमलेश शाह,डॉ राजेश चव्हाण,विपुल शाह,अश्विन शाह,अनिल शाह व परिमल के अलावा तलासरी गाव के सरपंच व ग्रामीण बड़ी संख्या मैं उपस्थित थे.ट्रस्ट की स्थापना के बाद यह पहला कार्यक्रम था.साड़ी रतन टेक्सटाइल्स के सौजन्य से दी गयी.


No comments:
Post a Comment