Thursday, December 11, 2014

रयतराज कामगार संगठन की स्थापना

                          मीरा भायंदर महानगरपालिका मैं रयतराज कामगार संगठन की स्थापना 
भायंदर-मीरा भायंदर महानगरपालिका कर्मचारियों ने शरद राव की कामगार यूनियन को राम राम करते हुए जयश्री खाडिलकर पांडे संचालित रयतराज कामगार सगठन का दामन थाम लिया हैं.मनपा कर्मचारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम मैं संगठन की अध्यक्ष जयश्री खाडिलकर ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने का आश्वासन दिया।
मीरा भायंदर महानगरपालिका मुख्यालय मैं संगठन के स्थापना के उपलक्ष मैं आयोजित कार्यक्रम मैं सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की वे शीघ्र ही मनपा आयुक्त सुभाष लखे से मिलकर कामगारों की प्रलंबित मांगों पर चर्चा करेगी.मनपा कामगार संघ के गोविन्द परब ने कहा की कई वर्षो से हमारी मांगों पर प्रशाशन की और से ध्यान नहीं दिया जा रहा है और शरद राव की यूनियन के वरिस्ठ पदाधिकारियों को
अनेकोबार  समस्याओ से अवगत कराया गया व चर्चा के लिए बुलाया गया पर वे नहीं आये इसलिए हमने रयतराज संगठन का दामन थामा।
सगठन के पदाधिकारियों मैं रविन्द्र सानप अध्यक्ष,दत्तात्रय जाधव अन्नपूर्णा आवडेकर उपाध्यक्ष,मिलिंद पवर्क़ैलश शेवन्ते सचिव,परशुराम सिंगाराम,अनिल कवडे कोषाध्यक्ष का समावेश हैं.उपस्थित मेहमानो का स्वागत गोविन्द परब व दत्तात्रय खतरे ने किया।          

No comments:

Post a Comment