भायंदर के नितिन को विश्व शरीर सौष्ठव स्पर्धा मैं मिला रजत पदक
भायंदर-भायंदर के पास मोर्वा गांव मैं रहने वाले नीतिन महात्रे को गोरेगांव मैं आयोजित विश्व शरीर सौष्ठव स्पर्धा मैं रजत पदक लेकर भायंदर का नाम दुनिया मैं रोशन किया हैं.उसकी इस उपलब्धि से गांव व भायंदर मैं खुशी की लहर छा गई.अनेक संस्थाओ द्वारा उसका इसके लिए अभिनन्दन किया गया.
मुंबई,गोरेगांव के मिस्को एक्सिबिशन हॉल मैं हुई छठवीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2014 मैं नितिन ने 55 किलोग्राम के ग्रुप मैं रजत पदक हासिल किया हैं.उसकी इस सफलता से न सिर्फ उसकी माँ पुष्प म्हात्रे बल्कि पूरा गांव खुश हैं.32 साल का नितिन अपने माता पिता कि संतानो मैं सबसे बड़ा हैंऔर वर्ष 2004 मैं उसने शौकिया तौर पर व्यायामशाला मैं जाना शुरू किया लेकिन वहां सहपाठियों ने उए बॉडी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया व विभिन्न शरीर सौष्ठव स्पर्धा मैं भाग लेना शुरू किया और 2005 मैं ठाणे श्री का पहला ख़िताब जीता और उसके बाद तो यह सिलसिला निरन्तर जारी रहा तथा दो बार वह महाराष्ट्र श्री भी बना.
कुत्च वर्ष पहले पिता प्रकाश म्हात्रे के निधन के बाद घर चलाने की जिम्मेदारी उसपर आ गई.पहले उसने चश्मा का फ्रेम बनाने की चिति सी कंपनी डाली।अब तक वह दो बार गोल्ड मेडल,चार बार सिल्वर और तीन बार ब्रॉन्ज़ मेडल के अलावा अनेक पुरस्कार अपने नाम कर चूका हैं.नितिन ने दबंग दुनिया को दी मुलाकात मैं कहा की सरकार को अन्य खेलो की तरह इस स्पर्धा को भी विदेशो की तरह प्रोत्साहित करना चाहिए।विश्व स्तर पर पदक जितने वालो को सरकारी नौकरी का भी प्रावधान होना चाहिए।नितिन भायंदर पश्चिम के संतोक टॉकीज के पास जिम चलता हैं.विश्वस्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा मैं गोल्ड मेडल लाना नितिन का अगला लक्ष हैं.
उसकी इस उपलब्धि के लिए लायंस डिस्ट्रिक्ट 323-A3 के लायन राधे श्याम मौर्या,अवर लेडी ऑफ़ वैलंकनी हाइस्कूल एंड जूनियर कॉलेज की अध्यक्षा निर्मल माखीजा,सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ फोरम अध्यक्ष दीपक आर जैन ने उसे सम्मानित किया।संस्था की और से नितिन का 07 फरवरी 2015 को सुभाषचन्द्र मैदान मैं भव्य सत्कार किया जायेगा।सस्था ने महानगरपालिका की और से भी उसे जाने की मांग की हैं.
नितिन म्हात्रे को सम्मानित करते लायन राधेश्याम मौर्या,स्कूल की संचालिका निर्मला माखीजा।अविनाश शेडगे व अन्य।


No comments:
Post a Comment