राजस्थान मैं मिलेगी जैन साधुओं को सुरक्षा
तीन दिवसीय सादडी सम्मलेन का भव्य शुभारम्भ
दीपक आर.जैन
सादडी-राजस्थान मैं जैन साधु साध्वियों को विहार के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था दी जाएगी जिससे उन्हें किसी तरह के खतरे या दुर्घटना का सामना ना करना पड़े.यह घोसणा आज पाली जिले के सादडी गांव मैं आयोजित त्रिदिवसाय सम्मलेन मैं राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने की.
देश विदेश से उपस्थित सादडीवासियो को सम्बोधित करते हुए कटारिया ने कहा की जैन संतो की दुर्घटना मैं मृत्यू अत्यंत ही चिंता का और समाज के लिए गंभीर विषय हैं.उन्होंने कहा की साधु संतों की वजह से ही हमारे संस्कार आज भी जीवित हैं.कटारिया ने कहा की राजस्थान मैं विहार(पदयात्रा)के दौरान उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया की वर्ष २०१६ तक राज्य मैं बिजली की किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिए सरकार काम कर रही हैं.उन्होंने बताया की नयी उद्दोग नीति की भोषणा भी शीघ्र होगी।उन्होंने कहा की स्वछता तभी होगी जब हम मानसिक रूप से भी स्वच्छ होंगे।कटारिया ने कहा की देश को भ्रस्टाचार खोकला कर रहा हैं इसलिए भ्रष्ट नेताओं को जनता चुनाव के समय अच्छा सबक सिखाये।उन्होंने कहा की राजस्थान सरकार को भामाशाहो का जो सहयोग हर काम मैं मिलता हैं उसकी जितनी प्रशंसा की जाये काम हैं। संघ के खुबीलालजी राठोड ने सभी का स्वागत किया तथा फतेहचंद रांका ने सम्मलेन के उद्देश्यों के बारे मैं बताया।
इस अवसर पर कटारिया ने www.sadrinews.org वेबसाइट के भी शुभारम्भ किया जिसमे सादडी
की जानकारी के अलावा डिस्काउंट बाजार,विवाह योग्य युवक युवतियों की के अलावा अनेक जानकारी होगी। सम्मलेन मैं सामाजिक,धार्मिक सेवाओं मैं योगदान के लिए डॉ मोहनलालजी बफना को सादडी रत्न से सम्मानित किया गया.राणकपुर फाउंडेशन की और से राणकपुर जैन तीर्थ मैं 108 की आरती व 3008 दीपक से तीर्थ को सजाया गया. केसरिया बालम सांस्कृतिक कार्यक्रम का सबने मन मोह लिया।
Great Begening
ReplyDelete